-
गुरु, 16 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Worker Dies Due To Being Buried Under Hydra Machine 2 Accidents In 2 Days Compensation Announced For The Dead
हाइड्रा मशीन के नीचे दबने से कर्मी की मौत, 2 दिन में 2 हादसे, मृतकों को मुआवजे की घोषणा
- Written By: नवभारत डेस्क

फाइल फोटो
बाजारगांव (सं.). बाजारगांव में शनिवार को इकोनॉमिक एक्सप्लोसिव कंपनी में वेस्ट मटेरियल में आग लगने से बुरी तरह झुलसे एक मजदूर की मौत हो गई थी, वहीं एक अन्य के घायल हो गया था. अभी इस घटना की स्याही सूखी भी नहीं थी कि रविवार को फिर एक कंपनी में हाइड्रा मशीन के नीचे दबने से एक कर्मचारी की मौत हो गई. दोनों हादसों में मरने वालों के परिजनों को कंपनी की ओर से मुआवजे के तौर पर निधि देने की घोषणा की.
जानकारी अनुसार बाजारगांव में राम संस टीएमटी लोहा कंपनी है. कंपनी में टेक्निशियन पद पर कार्यरत अनिल पुंडलिक ढेरकर (43) रविवार को ड्यूटी पर था. अचानक वह हाइड्रा मशीन के नीचे वह दब गया. इस नजारे को देख वहां मौजूद अन्य कर्मचारी पहुंचे और अनिल को बाहर निकालकर कंपनी की एम्बुलेंस से नागपुर के एक निजी अस्पताल ले गए जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. वह वंडली (खुर्द) तह. काटोल निवासी था.
इस हादसे की जानकारी अनिल के परिजनों को मिलने के बाद वे आक्रोषित हो गये. पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों, कंपनी के कर्मचारी और परिसर के लोगों ने अनिल के शव को कंपनी के गेट के सामने रखकर मुआवजे और कंपनी में परिवार के एक सदस्य को स्थायी नौकरी देने की मांग प्रबंधन से की. इससे वहां कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति निर्माण हो गई थी. स्थानीय पुलिस बल और दंगा नियंत्रण दल को वहां तैनात किया गया. सूत्रों के मुताबिक मृतक के परिजनों और कंपनी प्रबंधन के बीच समझौता होने के बाद अनिल का शव वहां से हटा लिया गया. सूत्रों के मुताबिक मृतक के परिजन को 7 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा कंपनी प्रबंधन द्वारा की गई है.
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर मनपा अब होगी और हाई-टेक: अदालती मामलों की निगरानी के लिए जल्द लागू होगा e-CMS सिस्टम, HC में दी जानकारी
नागपुर में अवैध धंधों पर पुलिस-मनपा का ज्वाइंट एक्शन; स्कूल-कॉलेजों के 100 मीटर के दायरे में हटेंगे अतिक्रमण
नागपुर आपली बस विवाद: नियमों को बाईपास कर कंपनी को भुगतान, परिवहन विभाग में वित्तीय गड़बड़ी का खुलासा
सब्जियां बेच रहे हैं या सोना! नागपुर में बारिश से मंडियों में आवक घटी, अदरक-लहसुन और प्याज के दाम चढ़े
इकोनॉमिक एक्सप्लोसिव सावंगा कंपनी ने दी सानुग्रह राशि
इकोनॉमिक एक्सप्लोसिव कंपनी में शनिवार को वेस्ट मटेरियल डिस्पोज करते समय हुई घटनां में प्रतिक कलसकर निजी अस्पताल में इलाज के दरम्यान मृत्यु हो गई. इस घटना के लिए कंपनी प्रबंधन की ओर से महाव्यवस्थापक सोमेश्वर मुंदडा ने दुर्घटना में मृत प्रतिक कलसकर के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक के पिता नंदकिशोर कलसकर को 22 लाख रुपयों की सानुग्रह राशि का धनादेश सौंपा गया. यह जानकारी कंपनी के महाव्यवस्थापक सोमेश्वर मुंदडा द्वारा दी गयी.
Worker dies due to being buried under hydra machine 2 accidents in 2 days compensation announced for the dead
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: गुरुवार को इस राशि की चमकेगी किस्मत, जानें सभी राशियों का दैनिक राशिफल
Jul 16, 2026 | 12:10 AM‘राम एक शादी करते हैं तो रहीम से भी यही उम्मीद…’ इंदौर में UCC पर बोले सीएम मोहन यादव- देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:23 PMआगरा कैंट विवाद: ट्रेनों को रोकना राष्ट्रविरोधी है, आरपीएफ कमांडेंट का विस्फोटक बयान; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:22 PMगैरकानूनी काम करने वाले ही दिल्ली के चक्कर लगाते हैं…अरविंद सावंत का बागी सांसदों पर तीखा हमला
Jul 15, 2026 | 11:20 PMगलती हो गई, दोबारा अपराध नहीं करूंगा… कानपुर पुलिस ने गोली चलाने वाले बदमाश का 2 KM निकाला पैदल जुलूस- VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:11 PMDhamaal 4 Collection: ‘वेलकम टू द जंगल’ पर भारी पड़ी अजय देवगन की ‘धमाल 4’, जल्द बनाएगी 100 करोड़ क्लब में जगह
Jul 15, 2026 | 11:08 PM2027 में योगी नहीं होंगे CM फेस? BJP प्रदेश अध्यक्ष के बयान से सियासी भूचाल! बताया कौन बनेगा मुख्यमंत्री
Jul 15, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

बाबा रामदेव के बयान पर भड़के वारिस पठान, कहा- मुसलमान किसी के बाप से नहीं डरता, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:58 PM
केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का बढ़ा विरोध, महिलाओं ने सजाई प्रतीकात्मक चिता और फांसी का फंदा; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:45 PM
या तो फांसी दो या एनकाउंटर करो! गौतम यादव के इंसाफ के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे ग्रामीण! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:35 PM
दोषी बर्खास्त नहीं हुए तो दे देंगे जान…आगरा कैंट स्टेशन की पटरियों पर कूदा डिप्टी SS का परिवार, VIDEO वायरल
Jul 15, 2026 | 10:30 PM
रूह कंपा देने वाला वीडियो! स्कूल जाने के लिए उफनती नदी पार करते मासूम, दांव पर लगी जिंदगी! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 09:42 PM
ताजमहल में विदेशी महिला की खुलने लगी साड़ी, महिला कांस्टेबल ने किया कुछ ऐसा कि उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 08:20 PM














