- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Waiting For 144 Electric Ac Buses Need To Improve Public Transport
144 इलेक्ट्रिक AC बसों का इंतजार, सार्वजनिक परिवहन में सुधार की दरकार
- Written By: नवभारत डेस्क

File Photo
- 40 एसी बसों का संचालन शुरू
- 03 एकड़ पर बना चार्जिंग स्टेशन
नागपुर. शहर में अब तक चल रही खटारा बसों में तमाम तरह की परेशानी और पर्यावरण के लिए नुकसानदेह साबित होने के बावजूद आवश्यक गति से सार्वजनिक परिवहन सेवा अंतर्गत आपली बस सेवा का कायाकल्प नहीं हो पाया है. हालांकि बसों के बेड़े में 40 एसी इलेक्ट्रिक बसों को तो शामिल किया गया, किंतु अभी भी 144 इलेक्ट्रिक एसी बसों का इंतजार है.
पर्यावरण की दृष्टि से इलेक्ट्रिक बसों को ही प्राथमिकता देने की नीति केंद्र सरकार की ओर से अपनाई गई है. फेम-2 अंतर्गत पीएमआई इलेक्ट्रिक बस कम्पनी से समझौता किया गया है. नवंबर 2022 में मेसर्स ईवी ट्रान्स प्रा. लि. कम्पनी से समझौता होने के बाद 40 इलेक्ट्रिक बसें बेड़े में शामिल हुई थीं. इसके लिए वाड़ी डिपो में 3 एकड़ जगह पर चार्जिंग स्टेशन बनाया गया.
230 बसों की योजना तैयार
हाल में पेश परिवहन विभाग के बजट में भविष्य की आपली बस के संचालन का ब्ल्यू प्रिंट रखा गया है. प्रस्ताव के अनुसार कुल 230 एसी इलेक्ट्रक बसों की योजना तैयार की जा चुकी है. इसके लिए वाठोड़ा स्थित 10 एकड़ पर 8 चार्जिंग स्टेशन तैयार करने का प्लान भी है. योजना भले ही आशादायी हो लेकिन मनपा की परियोजनाओं के अनुसार इसका हश्र न हो, यहीं उम्मीद लगाई जा रही है.
1.61 लाख तक पहुंची यात्रियों की संख्या
मनपा का परिवहन विभाग भले ही कई वर्ष से घाटे में चल रहा हो लेकिन जनता की सेवा के उद्देश्य से बदस्तूर संचालन जारी है. वर्तमान में बसों से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या प्रति दिन 1.61 लाख तक पहुंच गई है. मेट्रो के आने के बाद भी बसों के परिवहन पर अधिक प्रभाव नहीं पड़ा है. परिवहन उपक्रम के संचालन के लिए शहर परिवहन निधि तथा राजस्व के अधिक बचत नियोजन के लिए राजस्व राखीव निधि के नाम से स्वतंत्र खाता खोला गया है.
सम्बंधित ख़बरें
भीषण गर्मी से राहत: नागपुर यूनिवर्सिटी में अब सिर्फ सुबह होगी परीक्षा, अगले साल 250 परीक्षा केंद्र
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: नागपुर के उद्योगों को बड़ी राहत, MIDC लीज ट्रांसफर पर GST नहीं
ट्रैफिक सुधार के लिए प्रशासन सख्त, हिंगना में बुलडोजर एक्शन; सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाया अतिक्रमण
नागपुर में चोरों पर मेट्रो की नजर! 40 लाख की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, CCTV से सुलझे कई केस
बसों का मौजूदा बेड़ा
कुल बस 493
स्टैंडर्ड बस 237
इलेक्ट्रिक 61
मिनी 45
मिडी 150
पैसों की नहीं है कमी
- राज्य सरकार के पर्यावरण व मौसम परिवर्तन विभाग की ओर से 15वें वित्त आयोग की सिफारिशों के अनुसार नागरी समूह में सिटी का नाम शामिल किया गया है. वर्ष 2021-22 से 2025-26 में कुल 249 करोड़ में से 80 प्रतिशत निधि 199.20 करोड़ इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए उपलब्ध किया जा रहा है.
- ई-बसों की खरीदी के संदर्भ में प्रस्ताव के अनुसार 12 मीटर लंबी 5 एसी स्टैंडर्ड ई-बस और 9 मीटर लंबी 50 मिडी एसी ई-बस खरीदी करने का निर्णय लिया गया है.
- इमिशन अपडेट करने के लिए आरक्षित निधि के प्रावधान में से मनपा बसों में रेट्रो फिटमेंट ऑक्सिडेशन कैटलिस्ट लगाने के लिए नीरी ने राज्य सरकार को प्रस्तावित किया है.
- प्रस्ताव के अनुसार विभागीय स्तर पर सर्वसमावेशक आरएफपी (रिक्वेस्ट फार प्रपोजल) विभागीय सलाहकार के माध्यम से करना है. मनपा पर इसके लिए कोई वित्तीय बोझ नहीं पड़ेगा. इस प्रस्ताव को भी हरी झंडी दी गई.
Waiting for 144 electric ac buses need to improve public transport
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Bhandup Water Treatment Project पर सवाल, सलाहकार नियुक्ति का प्रस्ताव स्थायी समिति में रद्द
May 23, 2026 | 02:06 PMभीषण गर्मी से राहत: नागपुर यूनिवर्सिटी में अब सिर्फ सुबह होगी परीक्षा, अगले साल 250 परीक्षा केंद्र
May 23, 2026 | 02:00 PMसंभाजीनगर जिप में शिक्षकों की पोस्टिंग, फर्जी तबादलों और स्कूल सुविधाओं को लेकर प्रशासन को सौंपा गया ज्ञापन
May 23, 2026 | 01:59 PMभोपाल से दिल्ली, मुंबई समेत 4 शहरों की फ्लाइट्स में कटौती, जून-जुलाई में यात्रियों को लगेगा झटका
May 23, 2026 | 01:58 PMQatar Delegation Iran: पाकिस्तान के हाथ लगी नाकामी, अब कतर ने संभाली कमान, ईरान पहुंचा डेलिगेशन
May 23, 2026 | 01:52 PMक्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PMमहाराष्ट्र में मातृ-शिशु मृत्यु पर सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, हर मौत की होगी गहन जांच
May 23, 2026 | 01:50 PMवीडियो गैलरी

भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM













