गुमथला-पलसाड मार्ग की दुर्दशा से ग्रामीण बेहाल, सड़क दुरुस्ती की उठी मांग, आंदोलन की चेतावनी
Gumthala Palsad road: गुमथला से पलसाड को जोड़ने वाला मार्ग, जो सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-6 से संपर्क स्थापित करता है, इन दिनों अपनी बदहाल हालत से ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन गया है।
- Written By: आंचल लोखंडे
गुमथला-पलसाड मार्ग की दुर्दशा से ग्रामीण बेहाल (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Nagpur News: गुमथला से पलसाड को जोड़ने वाला मार्ग, जो सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-6 से संपर्क स्थापित करता है, इन दिनों अपनी बदहाल हालत से ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। पलसाड गांव के लिए यह मार्ग जीवनरेखा है, क्योंकि इसी पर शालेय विद्यार्थी, किसान और आम नागरिक अपनी रोज़मर्रा की आवाजाही के लिए निर्भर हैं। लेकिन लंबे समय से उपेक्षित इस मार्ग की खस्ताहाल स्थिति ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है।
बरसात के दिनों में इस सड़क की हालत और बिगड़ गई है। जगह-जगह बने गहरे गड्ढों के कारण वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार बाइक सवार और छोटे वाहन चालक दुर्घटनाओं का शिकार हो चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि खराब सड़क के चलते गांव का शहर से संपर्क बाधित हो रहा है, जिससे बच्चों की पढ़ाई और किसानों की खेती पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
ग्रामीणों का आक्रोश व्याप्त
गांववासियों का कहना है, हम इस मार्ग का रोज़ाना उपयोग करते हैं, लेकिन अब हालत ऐसी हो गई है कि पैदल निकलना भी मुश्किल है। यदि प्रशासन ने तुरंत दुरुस्ती शुरू नहीं की, तो हमें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। इस मांग को छत्रपति शिवाजी महाराज संगठन, पलसाड का भी समर्थन प्राप्त है।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती के पीआई पर पत्नी को सड़क पर मारने का आरोप, डाबकी रोड पुलिस थाने में शिकायत
अंधश्रद्धा फैलाने वाले भोंदू बाबा गिरफ्तार, बच्चों पर अमानवीय प्रयोग, पुलिस ने अमरावती से पकड़ा
प्रतिबंधित प्लास्टिक और अस्वच्छता फैलाने वालों पर कार्रवाई, मनपा स्वच्छता विभाग ने वसूला 36 रु. हजार जुर्माना
गैस सिलेंडर की कमी से नागरिक त्रस्तलक्ष्य पूरा नहीं, लंबी कतारें और कालाबाजारी जारी
ये भी पढ़े: एमआईडीसी में सुरक्षा रक्षकों की दयनीय हालत, आरटीआई से उजागर हुआ सुरक्षा रक्षकों का हाल
राष्ट्रीय राजमार्ग पर उतरकर उग्र आंदोलन
संगठन के पदाधिकारियों ने प्रशासन को दो-टूक चेतावनी देते हुए कहा, यह सिर्फ़ सड़क का मुद्दा नहीं है, बल्कि ग्रामीणों के जीवन से जुड़ा सवाल है। हर दिन हादसे बढ़ रहे हैं और प्रशासन मौन है। अब ग्रामीण चुप नहीं बैठेंगे। ग्रामवासियों ने साफ़ चेतावनी दी है कि यदि आने वाले दिनों में सड़क का कार्य आरंभ नहीं किया गया, तो वे राष्ट्रीय राजमार्ग पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगे।
