प्रतिबंधित प्लास्टिक और अस्वच्छता फैलाने वालों पर कार्रवाई, मनपा स्वच्छता विभाग ने वसूला 36 रु. हजार जुर्माना
अकोला महानगरपालिका ने प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करने वाले और अस्वच्छता फैलाने वाले व्यापारियों पर कठोर कार्रवाई की है। इस अभियान में 36 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है। प्रशासन ने चेतावनी दी।
Akola News: अकोला महानगरपालिका क्षेत्र में प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करने वाले और अस्वच्छता फैलाने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर मनपा स्वच्छता विभाग ने कठोर कार्रवाई की है. इस अभियान में कुल 36 हजार रु. का जुर्माना वसूला गया.
मनपा आयुक्त सुनील लहाने के आदेश और उपायुक्त विजय पारतवार के मार्गदर्शन में चारों ज़ोन के अंतर्गत स्वच्छता विभाग की टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में दूकानों और प्रतिष्ठानों की जांच की. इस दौरान कई व्यापारियों के पास प्रतिबंधित प्लास्टिक से बनी वस्तुओं का भंडार पाया गया.
वहीं कुछ दूकानदारों द्वारा परिसर में अस्वच्छता फैलाते हुए भी देखा गया. इन दोनों प्रकार की उल्लंघनकारी गतिविधियों पर विभाग ने तुरंत दंडात्मक कार्रवाई करते हुए 36 हजार रु. का जुर्माना लगाया.
सम्बंधित ख़बरें
अकोला में महाराष्ट्र बंद के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी से मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा का मामला दर्ज
अकोला के 5 कॉलेजों में 2026-27 सत्र के लिए भी प्रवेश पर रोक, अमरावती विश्वविद्यालय का बड़ा फैसला
Akola News: लाडकी बहीन योजना से आदिवासी महिलाएं वंचित, ई-केवाईसी बंद होने से हजारों लाभार्थी परेशान
अकोला में महावितरण की सख्ती, 99.71 करोड़ रुपये बिजली बिल बकाया पर वसूली अभियान तेज
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्लास्टिक पर लगी सरकारी पाबंदी का पालन करना सभी व्यापारियों के लिए अनिवार्य है. साथ ही स्वच्छता बनाए रखना भी उनकी जिम्मेदारी है.
मनपा ने चेतावनी दी है कि भविष्य में यदि किसी व्यापारी के पास प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग या अस्वच्छता फैलाने की शिकायत मिली तो और भी कठोर कार्रवाई की जाएगी. यह कदम शहर में स्वच्छता अभियान को सशक्त बनाने और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से उठाया गया है.
