Vidarbha Weather: विदर्भ में गर्मी का तांडव शुरू! अकोला-अमरावती 40 डिग्री के पार; नागपुर भी झुलसा
Vidarbha Temperature Rise: विदर्भ में गर्मी का तांडव शुरू! अकोला-अमरावती में पारा 40°C के पार। नागपुर में 38.7°C के साथ सीजन का सबसे गर्म दिन। वन्यजीवों के लिए चिड़ियाघर में कूलर।
- Written By: प्रिया जैस
विदर्भ में तापमान बढ़ा (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Vidarbha Weather Update: नागपुर में बीते कुछ दिनों से तापमान में नियमित बढ़ोतरी हो रही है। नागपुर सिटी का अधिकतम तापमान 38 डिग्री के पार पहुंच गया है। केवल नागपुर ही नहीं बल्कि विदर्भ के सभी जिलों में तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। इक्का-दुक्का जिलों का तापमान मार्च की शुरुआत में ही 40 डिग्री के पार पहुंच गया है।
दोपहर के वक्त तेज धूप और गर्मी सता रही है। रात के वक्त भी कूलर की आवश्यकता महसूस होने लगी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को नागपुर का अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री दर्ज किया जो औसत से 4.3 डिसे अधिक रहा। यह इस सीजन का सर्वाधिक गरम दिन दर्ज हुआ।
गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह औसत से 1.5 डिसे कम रहा। बीते 24 घंटों में 1.6 डिसे की बढ़ोतरी हुई।
सम्बंधित ख़बरें
डीपीसी बैठक का बड़ा फैसला, नागपुर में नए फ्लैटों की रजिस्ट्री पर रोक, बिल्डरों पर सरकार की बड़ी सख्ती
अभिजीत दीपके का अगला टार्गेट लॉक! महाराष्ट्र के बड़े नेता होंगे अगली विकेट? एथनॉल विवाद ने बढ़ाईं फ्लाईओवर मैन
यूपी में कहर बरपाने लगा मानसून: 75 जिलों में झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट
छात्रों को नहीं करना पड़ेगा दीक्षांत समारोह का इंतजार: रिजल्ट आते ही डिजिलॉकर पर मिलेंगे डिग्री
अमरावती सर्वाधिक गरम
मौसम विभाग ने शुक्रवार को अमरावती का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री दर्ज किया। शुक्रवार को विदर्भ में अमरावती सर्वाधिक गरम रहा। वहीं अकोला जिले में 40.8 डिग्री, वर्धा 40.0 डिसे, ब्रह्मपुरी और चंद्रपुर 39.2 डिग्री, वाशिम और यवतमाल 39.0 डिसे और शेष जिलों का तापमान 37 से 38 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें – महाराष्ट्र बजट 2026-27 की 5 प्रमुख बातें, जानें किस विभाग को कितना मिला फंड, देखें पूरी लिस्ट
बढ़ती गर्मी से वन्यजीव भी हलाकान
मार्च माह की शुरुआत से ही तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। गर्मी बढ़ने के कारण मानव समेत वन्यजीव भी हलाकान होने लगे हैं। महाराजबाग जू में बाघ-बाघिन समेत भालू, हिरण, तेंदुआ और अन्य जंगली जानवरों को छांव में सुस्ताते हुए देखा जा सकता है। वन्यजीवों को गर्मी से बचाने के लिए जू प्रबंधन द्वारा कूलर की व्यवस्था की गई है।
