उत्तर भारत में गर्मी का टॉर्चर तो इन राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट, देखें IMD का लेटेस्ट अपडेट

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत का मौसम एक बार फिर करवट बदल सकता है। इसके अलावा पूर्वोत्तर समते देश के 9 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
Today Weather Forecast
दिल्ली में गर्मी का कहर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Weather Update: राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम बदलने के संकेत मिल रहे हैं। फिलहाल पश्चिमी और उत्तरी भारत में सर्दी लगभग खत्म होती दिखाई दे रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने नौ राज्यों में आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर अभी जारी रहने की संभावना जताई गई है।

दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि अगले दो दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में लोगों को समय से पहले ही गर्मी का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक तापमान सामान्य से करीब तीन डिग्री अधिक रह सकता है। इसके अलावा हवा की रफ्तार कम रहने के कारण वायु गुणवत्ता भी खराब हो सकती है।

उत्तर प्रदेश का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में भी फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है। अगले पांच दिनों तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। इस दौरान तेज धूप और बढ़ती गर्मी लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। फिरोजाबाद, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, अयोध्या, लखनऊ, देवरिया और गोरखपुर जैसे शहरों में तापमान बढ़ने की संभावना है।

बिहार में बादलों की संभावना

बिहार में मौसम विभाग ने आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। 11 मार्च को पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज और खगड़िया में बारिश होने की संभावना जताई गई है, जबकि बाकी इलाकों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है।

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में एक बार फिर मौसम बदल सकता है। यहां बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल और उत्तरकाशी में बादल छाए रहने की संभावना है।

इन राज्यों में आंधी और बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल के उपहिमालयी क्षेत्रों, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, बिहार और पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी मौसम खराब हो सकता है। कांगड़ा, चंबा, शिमला और मनाली में 7 मार्च तक बारिश होने का अनुमान है।

मध्य प्रदेश और राजस्थान का मौसम

मध्य प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं राजस्थान में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिसकी वजह से कुछ क्षेत्रों में तेज हवाएं चल सकती हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com