CM फडणवीस के गढ़ में बनेगी महिला महापौर, देखें विदर्भ में मनपा आरक्षण की पूरी लिस्ट

Mayor Reservation Vidarbha List: विदर्भ की 4 महानगरपालिकाओं में महापौर पद का आरक्षण घोषित। नागपुर, अकोला, चंद्रपुर समेत शहरों में सत्ता समीकरण हुए साफ।
Mayor post reservation announced for Vidarbha municipal corporations including Nagpur, Akola and Chandrapur, clearing political equations.
सीएम देवेंद्र फडणवीस (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Vidarbha Municipal Corporations: महाराष्ट्र में महानगरपालिका चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद महापौर पद को लेकर चल रही राजनीतिक अटकलों पर अब विराम लग गया है। विदर्भ की प्रमुख नगरपालिकाओं में महापौर पद के आरक्षण की घोषणा कर दी गई है, जिससे सत्ता समीकरण काफी हद तक स्पष्ट हो गए हैं।

आज सुबह 11 बजे मंत्रालय में आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया पूरी की गई। इसके तहत विदर्भ की महानगरपालिकाओं - नागपुर, अकोला, अमरावती और चंद्रपुर में महापौर पद के आरक्षण तय किए गए। आरक्षण घोषित होते ही अब राजनीतिक दलों के साथ-साथ पार्षदों के बीच भी महापौर पद के लिए प्रतिस्पर्धा तेज होने की संभावना है।

लॉटरी के अनुसार, अकोला और चंद्रपुर नगरपालिकाओं में महापौर पद ओबीसी महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं अमरावती में महापौर पद ओपन क्लास के लिए रखा गया है। नागपुर महानगरपालिका में महापौर पद ओपन क्लास महिला के लिए आरक्षित घोषित किया गया है।

आरक्षण सामने आने के बाद अब यह साफ हो गया है कि किस महानगरपालिका में किस वर्ग से महापौर चुना जाएगा। इसके चलते आने वाले दिनों में गठबंधन, समर्थन और अंदरूनी राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।

किस नगरपालिका में कौन सा आरक्षण क्षेत्र?

महानगरपालिका आरक्षण श्रेणी प्रभाव
नागपुर सामान्य (महिला) यहाँ अब केवल महिला पार्षद ही महापौर बन सकेंगी। पुरुषों की दावेदारी खत्म हो गई है।
अकोला ओबीसी (महिला) अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए पद आरक्षित होने से समीकरण पूरी तरह बदल गए हैं।
चंद्रपुर ओबीसी (महिला) यहाँ भी ओबीसी महिला वर्ग को नेतृत्व का मौका मिला है।
अमरावती सामान्य (Open) यह सीट अनारक्षित है, यहाँ किसी भी वर्ग का उम्मीदवार महापौर बन सकता है।

लातूर, जालना और कल्याण-डोंबिवली में महापौर

महाराष्ट्र में, लातूर और जालना नगर निगमों की मेयर अनुसूचित जाति (SC) की महिलाएं होंगी। लॉटरी सिस्टम के ज़रिए, दोनों निगमों में अनुसूचित जाति की महिला मेयर होंगी। तो वहीं कल्याण-डोंबिवली नगर निगम में मेयर अनुसूचित जनजाति से होंगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com