-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Pregnant Woman Death Sukhkarta Nagpur Hospital Protest Maharashtra News
सुखकर्ता अस्पताल में हंगामा: बीड़ीपेठ के नागरिकों का फूटा गुस्सा, डॉक्टर व प्रशासन पर कार्रवाई की मांग पर अड़े
- Written By: अंकिता पटेल
Nagpur Hospital Protest: नागपुर के सुखकर्ता अस्पताल में गर्भवती महिला और गर्भस्थ शिशु की मौत के बाद परिजनों व स्थानीय नागरिकों ने अस्पताल का घेराव कर डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया।

नागपुर, सुखकर्ता अस्पताल, गर्भवती महिला की मौत सांकेतिक फोटो (सोर्स-AI)
Pregnant Woman Death Protest: नागपुर शहर में म्हालगीनगर चौक स्थित सुखकर्ता अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती गर्भवती महिला प्रियंका मनीष पोटदुखे और उनके गर्भस्थ शिशु की मौत के मामले में सोमवार को संतप्त परिजनों और स्थानीय नागरिकों ने तीव्र आंदोलन किया। रविवार को हुई इस घटना के बाद सोमवार को बीड़ीपेठ क्षेत्र के सैकड़ों लोग अस्पताल के बाहर जमा हो गए जिससे इलाके में तनावपूर्ण माहौल बन गया। आंदोलकारियों ने संबंधित डॉक्टर और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए अस्पताल का घेराव किया।
हंगामा और मुख्य द्वार बंद
मृतका प्रियंका पोटदुखे बीड़ीपेठ की रहने वाली थी। रविवार को ही परिजनों ने अस्पताल प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए अपना गुस्सा जताया था। सोमवार को यह आक्रोश और बढ़ गया। रिश्तेदारों और स्थानीय नागरिकों की भारी भीड़ अस्पताल में जमा हो गई।
प्रदर्शन उग्र होता देख अस्पताल प्रशासन ने एहतियात के तौर पर अपने सभी प्रवेश द्वार अंदर से बंद कर लिए जिससे कुछ समय के लिए वहां अफरा-तफरी मच गई। नागरिकों ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण यह दुखद घटना घटी है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।
सम्बंधित ख़बरें
Chandrapur News: चंद्रपुर में बाढ़ का कहर, धान-कपास-सोयाबीन की सैकड़ों हेक्टेयर फसल बर्बाद
Pink Platform: मुंबई में SRUCC की बैठक में प्रस्ताव, लोकल के महिला डिब्बे के सामने गुलाबी स्टॉपिंग पॉइंट!
बुलढाना में भ्रूण लिंग जांच रैकेट का भंडाफोड़, अकोला पीसीपीएनडीटी टीम के स्टिंग ऑपरेशन में 3 आरोपी गिरफ्तार
नागपुर मनपा मुख्यालय बना शराबियों का अड्डा? छठवीं मंजिल पर मिलीं खाली बोतलें, सामाजिक कार्यकर्ता ने खोला पोल
50 लाख रुपये मुआवजे की मांग
आंदोलनकारियों ने गर्भवती महिला प्रियंका पोटदुखे और उनके गर्भस्थ शिशु की मौत के मामले में संबंधित डॉक्टर, अस्पताल प्रशासन और अन्य जिम्मेदार व्यक्तियों पर गैर इरादतन हत्या सहित प्रासंगिक धाराओं के तहत कड़े मामले दर्ज कर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
इस पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कर दोषियों को कड़ी सजा देने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक उपाय करने की भी मांग की गई है। इसके अलावा मृतका के परिवार को न्याय और आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा तत्काल 50 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा किए जाने की पुरजोर मांग आंदोलनकारियों ने की है।
प्रदर्शनकारियों पर होगा मामला दर्ज
मेडिकल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद दोपहर करीब 2 बजे परिजन शव लेकर सुखकर्ता अस्पताल पहुंचे।
अंतिम संस्कार के लिए शव ले जाते समय नागरिक फिर से अस्पताल के सामने एकत्र हो गए और शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
यह भी पढ़ें:- नागपुर मनपा मुख्यालय बना शराबियों का अड्डा? छठवीं मंजिल पर मिलीं खाली बोतलें, सामाजिक कार्यकर्ता ने खोला पोल
इसके चलते रिंग रोड पर भारी जाम लग गया और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सूचना मिलते ही हुडकेश्वर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने उचित कानूनी कार्रवाई का आश्वासन देकर भीड़ को शांत कराया जिसके बाद नागरिक अंतिम संस्कार के लिए रवाना हुए
सार्वजनिक सड़क जाम कर यातायात बाधित करने के मामले में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
Pregnant woman death sukhkarta nagpur hospital protest maharashtra news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Bigg Boss 20: सलमान खान ने दिया नए सीजन का पहला हिंट, सामने आया धमाकेदार टीज़र, 6 सितंबर से लौटेगा बिग बॉस 20
Aug 04, 2026 | 01:50 PMही-ही-ही-ही हंस देले… बांकीपुर में BJP की हार के बाद PK के समर्थकों ने जमकर चिढ़ाया, VIDEO हुआ वायरल
Aug 04, 2026 | 01:49 PMसुखकर्ता अस्पताल में हंगामा: बीड़ीपेठ के नागरिकों का फूटा गुस्सा, डॉक्टर व प्रशासन पर कार्रवाई की मांग पर अड़े
Aug 04, 2026 | 01:46 PMAir India Flight Turbulence: फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में जबरदस्त टर्बुलेंस, कई यात्री घायल
Aug 04, 2026 | 01:43 PMChandrapur News: चंद्रपुर में बाढ़ का कहर, धान-कपास-सोयाबीन की सैकड़ों हेक्टेयर फसल बर्बाद
Aug 04, 2026 | 01:37 PMExplainer: अपने ही गढ़ में हारी BJP…सम्राट के साथ तेजस्वी के लिए चुनौती कैसे बने PK? समझें पूरा गणित
Aug 04, 2026 | 01:36 PMPink Platform: मुंबई में SRUCC की बैठक में प्रस्ताव, लोकल के महिला डिब्बे के सामने गुलाबी स्टॉपिंग पॉइंट!
Aug 04, 2026 | 01:31 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM












