Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Nagpur News: भड़क उठे सूर्य देवता, अप्रैल में ही 45 के करीब पारा, मई में क्या होगा लोगों का हाल

नागपुर शहर में पिछले सप्ताह से तापमान में अप्रत्याशित बढ़ोतरी देखी जा रही है। दिन का अधिकतम तापमान 45 के करीब पहुंच चुका है। पिछले 2 दिनों से लगातार 44.7 डिग्री पर रहते हुए मौसम ने जैसे शहर को जलाने की मंशा दिखा दी हो।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Apr 21, 2025 | 10:08 AM

अप्रैल में ही 45 के करीब पारा। (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर: शहर में पिछले एक सप्ताह से तापमान में अप्रत्याशित बढ़ोतरी देखी जा रही है। दिन का अधिकतम तापमान 45 के करीब पहुंच चुका है। पिछले 2 दिनों से लगातार 44.7 डिग्री पर रहते हुए मौसम ने जैसे शहर को जलाने की मंशा दिखा दी हो। आमतौर पर नागपुर शहर में अप्रैल माह में इतना अधिक तापमान नहीं देखा गया। नागपुर में बढ़ता तापमान सिर्फ एक मौसमी समस्या नहीं बल्कि पर्यावरणीय असंतुलन का संकेत है।

पशु-पक्षी और जानवर प्रकृति के सबसे करीब होते हैं। किसी भी प्राकृतिक आपदा का सबसे पहले संदेश इन्हें ही मिलता है। ऐसा ही संदेश शहर के पशु-पक्षी भी दे रहे हैं जिन्हें समझना बहुत जरूरी है। शहर में गर्मी अब इस कदर असर दिखा रही है कि सुबह 7 बजे से पहले ही चिड़ियों की चहचहाहट बंद हो जाती है। पूरा दिन बीतने के बाद देर रात तक पक्षियों का दिखना बंद हो गया है। सड़कों पर आवारा घूमने वाले कुत्ते और गाय आदि भी नजर आने बंद हो गए हैं। इसका मतलब यह नहीं कि महानगर पालिका आवारा पशुओं को पकड़ने का अभियान चला रही है बल्कि गर्मी इतनी ज्यादा है कि आवारा पशु भी सह नहीं पा रहे हैं।

सिर्फ सिविल लाइन्स में हरियाली, बाकी पूरा शहर पड़ा है खाली

शहर के 2 भागों में अलग-अलग तापमान दर्ज किए जाते हैं। हालांकि बड़े शहरों में यह कोई नई बात नहीं है लेकिन नागपुर के एक हिस्से सिविल लाइन्स में जितनी हरियाली नजर आती है, शहर के बाकी हिस्सों में उतना ही सूखा दिखाई देता है। इसे पर्यावरण का असंतुलन कहा जाएगा। जिस गति से सिविल लाइन्स या दक्षिण-पश्चिम नागपुर के अलावा बाकी हिस्सों में सीमेंट की सड़कों का जाल बिछाया गया, उस गति से पेड़ नहीं लगाए गए।

महाराष्ट्र से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

तापमान बढ़ने के प्रमुख कारण

  • जलवायु परिवर्तन: ग्लोबल वॉर्मिंग का बढ़ता असर, कार्बन उत्सर्जन में वृद्धि
  • शहरीकरण और हरियाली की कमी: पेड़ों की कटाई, कंक्रीट और डामर का विस्तार
  • जल सेतों का सूखना: झीलों, तालाबों और नदियों का घटता जलस्तर
  • हीट आइलैंड इफेक्ट: इमारतें और सड़कें दिनभर गर्मी सोखती हैं
  • मानसून की अनिश्चितता: कम बारिश, भूमि में नमी की कमी हो रही है।

पिछले 7 दिनों का तापमान

दिन तापमान
20 अप्रैल 44.0 डिग्री सेल्सियस
19 अप्रैल 44.7 डिग्री सेल्सियस
18 अप्रैल 43.0 डिग्री सेल्सियस
17 अप्रैल 41.1 डिग्री सेल्सियस
16 अप्रैल 40.2 डिग्री सेल्सियस
15 अप्रैल 41.4 डिग्री सेल्सियस
14 अप्रैल 39.8 डिग्री सेल्सियस

 

Sun god is furious temperature is around 45 in april itself nagpur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 21, 2025 | 09:41 AM

Topics:  

  • Heat Wave
  • Nagpur News
  • Weather Update

सम्बंधित ख़बरें

1

Nagpur News : जलालखेड़ा में 11 केवी लाइन व डीपी माइग्रेशन में करोड़ों के घोटाले का आरोप

2

Maharashtra Nikay Chunav: नागपुर चुनाव में सीट बंटवारे पर मंथन, कांग्रेस को एबी फॉर्म की चुनौती

3

देश भर में कोहरे का कहर! 75 से अधिक ट्रेनें चल रहीं लेट, एयरपोर्ट पर भी यात्री बेहाल

4

NMC Election 2026: मनपा चुनाव में पार्टियों ने नए चेहरों पर जताया भरोसा, दिग्गजों का कटा पत्ता

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.