Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 11 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पुणे जहरीली शराब कांड विधानसभा में गूंजा, 22 मौतों पर CID जांच जारी; 3 साल में 269 करोड़ की अवैध शराब जब्त

Pune Illegal Liquor Raid: पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में जहरीली शराब से 22 मौतों का मामला विधानसभा में गूंजा। पालकमंत्री सुनेत्रा पवार ने कहा- CID जांच जारी, 14 अधिकारी पहले ही सस्पेंड।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Jul 11, 2026 | 04:22 PM

पुणे जहरीली शराब (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Pune Hooch Tragedy: पुणे शहर और पिंपरी-चिंचवड़ इलाके में जहरीली शराब पीने से 22 लोगों की मौत का मामला शुक्रवार को विधानमंडल के मानसून सत्र में जोर-शोर से गूंजा। दापोडी के फुगेवाड़ी और हडपसर के पांढरे मला इलाके में मई महीने में मिथेनॉल मिश्रित जहरीली शराब के सेवन से यह दर्दनाक हादसा हुआ था। इस घटना के बाद पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस बल के अधिकारियों समेत आठ लोगों को और राज्य उत्पाद शुल्क विभाग के छह अधिकारियों को तत्काल निलंबित कर दिया गया था।

फिलहाल इस मामले की जांच राज्य अपराध जांच विभाग (सीआईडी) कर रही है और अब तक 17 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। सदन में पूछे गए ध्यानाकर्षण प्रश्न का उत्तर देते हुए उपमुख्यमंत्री और जिले की पालकमंत्री सुनेत्रा पवार ने बताया कि इस मामले की गहन जांच जारी है।

उन्होंने आंकड़ों के जरिए स्पष्ट किया कि पिछले तीन वर्षों (2023-24 से 30 जून 2026 तक) में पुणे जिले में अवैध शराब के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई की गई है। इस अवधि में जिले में 10 हजार 370 मामले दर्ज किए गए। 8 हजार 570 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और 47 करोड़ रुपये का माल जब्त किया गया।

सम्बंधित ख़बरें

सिंहस्थ 2027 से पहले पर्यावरणप्रेमी ने की नंदिनी नदी की संरक्षण की मांग, किया नदी में ड्रेनेज लाइन का विरोध

अमरावती में बोगस सोयाबीन बीज का बड़ा मामला, सैकड़ों किसानों पर दोबारा बुआई का संकट

दो महीने पहले ही शादी हुई थी, फिर भी पत्नी और उसके प्रेमी करते थे…; सोलापुर में नवविवाहित युवक ने दी जान

नागपुर: 75 हजार आवेदन, 5 हजार को ही घर! विकास ठाकरे ने उठाए पीएम आवास योजना पर सवाल; कार्रवाई की मांग

चलाया जा रहा विशेष अभियान

वहीं, पूरे महाराष्ट्र की बात करें तो उत्पाद शुल्क विभाग ने इसी समयावधि में राज्यभर में कुल 1 लाख 848 आपराधिक मामले दर्ज कर 77 हजार 620 आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा है, जबकि 269 करोड़ रुपये की अवैध शराब और सामग्री जब्त की गई है। सुनेत्रा पवार ने सदन को आश्वस्त किया कि राज्य उत्पाद शुल्क विभाग के 164 क्षेत्रीय कार्यालय और 57 उड़न दस्ते अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री को रोकने के लिए लगातार विशेष अभियान चला रहे हैं।

Hooch tragedy assembly monsoon session sunetra pawar cid inquiry pune updates

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 11, 2026 | 04:22 PM

Topics:  

  • Illegal Liquor
  • Maharashtra News
  • Pune News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.