- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Share Market Investment Fraud Nagpur 1 29 Crore Couple Flees
शेयर में निवेश के नाम पर 1.29 करोड़ की ठगी, रकम लेकर फरार हुए आरोपी दंपति
Ajni police: नागपुर में शेयर बाजार में निवेश का लालच देकर दंपति ने 10 लोगों से 1.29 करोड़ की ठगी की। रकम मांगने पर दोनों घर व कार्यालय बंद कर फरार हो गए। अजनी पुलिस ने मामला दर्ज किया।
- Written By: आंचल लोखंडे

शेयर में निवेश के नाम पर 1.29 करोड़ की ठगी (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Nagpur Share Market Fraud: शेयर बाजार में पैसा निवेश कर मोटा मुनाफा दिलाने का लालच देकर एक दंपति ने लगभग 1.29 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। जब पीड़ितों ने रकम वापस मांगी तो आरोपी दंपति अपने घर और कार्यालय पर ताला लगाकर फरार हो गया। अजनी पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों में रवि विष्णु मनोहरे (38) और उसकी पत्नी स्वाति (34) शामिल हैं। दोनों सावित्रीबाई फुलेनगर के निवासी हैं और वंजारीनगर स्थित सरस्वती पैलेस अपार्टमेंट में उनका ‘आना ट्रेडिंग हाउस’ नामक कार्यालय था।
मामला आशीर्वादनगर निवासी वृषभ दीपक दुबे (30) की शिकायत पर दर्ज किया गया। जुलाई 2023 में वृशभ की पहचान रवि से उसके मित्र विकास भोयर के माध्यम से हुई। रवि ने शेयर बाजार में निवेश पर मिलने वाले लाभ के वीडियो दिखाकर 7% मुनाफे का वादा किया।
कुछ लाभ देकर उसका विश्वास जीत लिया
23 जुलाई को वृशभ ने आरोपी दंपति के साथ समझौता कर 2.5 लाख रुपये निवेश किए। शुरुआती दिनों में दंपति ने कुछ लाभ देकर उसका विश्वास जीत लिया। इसके बाद वृशभ के दोस्तों ने भी निवेश शुरू किया। वृशभ ने कुल मिलाकर दोस्तों के 30 लाख रुपये, और खुद भी अलग-अलग समय पर निवेश किया। दंपति ने केवल 7.45 लाख रुपये लौटाए, लेकिन 32.05 लाख रुपये वापस नहीं किए। इसी प्रकार अन्य निवेशकों की रकम भी नहीं लौटाई गई।
सम्बंधित ख़बरें
मोहाडी में जल संकट को लेकर अनशन शुरू, करोड़ों खर्च के बावजूद कई वार्डों में पानी नहीं
तुमसर बाजार समिति में कामगारों का आंदोलन तेज, चरण वाघमारे पहुंचे समर्थन में, समाधान का आश्वासन
कोरंभी देवी परिसर के फार्महाउस में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, तीन घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
भंडारा में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, लाखनी तहसील के 15 गांवों में फसलें प्रभावित
अन्य पीड़ितों से ली गई राशि इस प्रकार है:
- सपना अमित मुसले: 4.50 लाख
- आशीष प्रकाश गायकवाड़: 13.20 लाख
- अश्विन प्रशांत प्रसाद: 51.82 लाख
- रजत नरेंद्र खोखले: 8.70 लाख
- गीतांजलि गुर्रम: 5.88 लाख
- धनश्री चैतन्य गुर्रम: 6.44 लाख
- चेतन वांढरे: 90,000
- सूरज महेंद्र गोंडाणे: 3 लाख
- जगदीश शंकर बारसागड़े: 3 लाख
ये भी पढ़े: रंजिश के चलते स्क्रैप व्यवसायी की हत्या, बेटे के जन्मदिन की तैयारी के दौरान हुई वारदात
कुल मिलाकर आरोपी दंपति ने 10 लोगों से 1.29 करोड़ रुपये ठगे।पहले रकम लौटाने के बहाने बनाते रहे, लेकिन अंततः कुछ समय पहले दोनों घर और कार्यालय बंद कर फरार हो गए। वृशभ ने आर्थिक अपराध शाखा में शिकायत की। जांच के बाद अजनी पुलिस ने मनोहरे दंपति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।
Share market investment fraud nagpur 1 29 crore couple flees
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पेट्रोल पंप पर हो रहा बड़ा खेल, जानें किस तरीके से चोरी होता है पेट्रोल
May 19, 2026 | 03:34 AMAaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें मेष से मीन तक का व्यापार और भाग्यफल
May 19, 2026 | 12:15 AMचेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














