-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- School Closed Then For Whom The Uniform Of 216 Crores The Government Is Spending Funds From The Center
स्कूल बंद, फिर किसके लिए 216 करोड़ के गणवेश, केंद्र से मिली निधि खर्च कर रही सरकार
- Written By: नवभारत डेस्क

Representative Photo
- 18 महीनों से शाला बंद
- 36 लाख छात्रों को यूनिफॉर्म देने के आदेश
- 8,000 आरटीई प्रतिपूर्ति दर
नागपुर. सरकार द्वारा हर वर्ष महानगर पालिका, नगर परिषद और जिला परिषद की स्कूलों के छात्रों को गणवेश दिया जाता है लेकिन पिछले 18 महीनों से स्कूल बंद होने से गणवेश वितरण भी अटका हुआ है. छात्र स्कूल में ही नहीं आ रहे हैं तो यूनिफॉर्म का मतबल ही नहीं रह जाता. इस बीच राज्यभर के 36 लाख छात्रों को यूनिफॉर्म देने के लिये केंद्र सरकार ने 216 करोड़ रुपये जारी किये है. अब जब स्कूल ही बंद है तो फिर राज्य सरकार द्वारा करोड़ों रुपये बिना वजह कहां खर्च किये जा रहे है, यह सवाल खड़ा हो गया है. 19 मई को केन्द्र के प्रोजेक्ट अप्रुवल बजट की बैठक में सर्व शिक्षा अभियान के तहत महाराष्ट्र को 216 करोड़ रुपये छात्रों के गणवेश के लिए जारी करने पर मुहर लगी. यह निधि राज्य को इसी माह प्राप्त हुई.
आरटीई फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन कालबांडे ने बताया कि योजना के तहत अब तक यूनिफॉर्म प्रत्यक्ष रूप से छात्रों को दिया जाता था लेकिन सरकार ने इस बार अचानक निर्णय बदलते हुये यूनिफॉर्म बांटने का अधिकार स्कूल प्रबंधन समिति को दे दिया. साथ ही कुछ दिन पहले अन्य बैंकों से सर्व शिक्षा अभियान योजना के तहत स्कूलों के बैंक खाते बंद करने को मजबूर कर दिया. सरकार ने सभी खाते बैंक ऑफ महाराष्ट्र में खोलने का आदेश दिया. आरटीई योजना के तहत किसी भी छात्र को पिछले दस साल से यूनिफॉर्म और किताबें नहीं मिली हैं जबकि अन्य राज्यों में आरटीई छात्रों को उसी वर्ष समय पर किताबें, यूनिफॉर्म और स्कूल भोजन की निधि नियमित रूप से प्रतिपूर्ति प्राप्त हुई है.
तिजोरी खाली तो बेवजह खर्च किसलिए
सरकार का कहना होता है कि उसके पास निधि की कमी है इसी वजह से सरकार ने आरटीई प्रतिपूर्ति दर को 17,670 से घटाकर 8,000 करने का फैसला किया. वहीं दूसरी ओर स्कूल बंद होने के बावजूद 36 लाख छात्रों को स्कूल यूनिफॉर्म देने के लिये केंद्र से प्राप्त हुई 216 करोड़ राशि खर्च करने का आदेश दे रही है. यही वजह है कि इस पूरे मामले में भारी अनियमितता होने का दावा कालबांडे ने किया है. संपूर्ण मामले की जांच करने और दोषी अधिकारियों को तत्काल निलम्बित करने की मांग फाउंडेशन के उपाध्यक्ष राम वंजारी, कोषाध्यक्ष रमेश शेंडे, राजेंद्र अतकर, शाहबाज शेख, एम. दरवेकर, प्रदीप सुतोने, विजय अगड़े, अनुपमा दास ने की.
सम्बंधित ख़बरें
देवेंद्र फडणवीस का सीएम पद पर 3 बार का ऐतिहासिक सफर, 2014 की शुरुआत से 2024 की भव्य वापसी तक की पूरी टाइमलाइन
दिल्ली से महाराष्ट्र तक गरमाई राजनीति: NEET प्रदर्शन के दौरान नागपुर विदर्भ के सांसदों-विधायकों की गिरफ्तारी
बूथ कार्यकर्ता से मुख्यमंत्री तक, देवेंद्र फडणवीस का वह सफर जो हर किसी के लिए प्रेरणा है
सिर्फ राजनीति ही नहीं, कविता, एक्टिंग और मॉडलिंग का भी शौक… 56वें जन्मदिन पर जानें अनटोल्ड देवेंद्र फडणवीस
School closed then for whom the uniform of 216 crores the government is spending funds from the center
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
राहुल गांधी और छात्रों के समर्थन में खंडवा में कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन
Jul 22, 2026 | 10:38 AMNEET छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटिल, आज ही पहुंचेंगे जंतर मंतर
Jul 22, 2026 | 10:37 AMदेवेंद्र फडणवीस का सीएम पद पर 3 बार का ऐतिहासिक सफर, 2014 की शुरुआत से 2024 की भव्य वापसी तक की पूरी टाइमलाइन
Jul 22, 2026 | 10:34 AMIran America War: अमेरिका ने लगातार 11वीं रात ईरान पर किया हमला, ड्रोन स्टोरेज और हैंगर किए तबाह
Jul 22, 2026 | 10:34 AMLock Upp 2: ‘मैंने उसके अंदर कबीर सिंह देखा…’ लॉक अप-2 में कंटेस्टेंट की हरकत से भड़के हर्षद चोपड़ा
Jul 22, 2026 | 10:33 AMScreen Time Effects: आंखों से लेकर दिमाग तक, ज्यादा स्क्रीन टाइम कैसे बिगाड़ सकता है आपकी सेहत?
Jul 22, 2026 | 10:30 AMसिर्फ तुम्हें देखने आए हैं, वैभव सूर्यवंशी से मिलने राजस्थान से जिम्बाब्वे पहुंचीं बुजुर्ग फैन; देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 10:29 AMवीडियो गैलरी

Banke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 11:40 PM
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव! सोशल मीडिया पर लोगों ने CJP के समर्थकों पर लगाए आरोप, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:53 PM
MP UCC Bill: लिव-इन में रहना अब इतना आसान नहीं! कानून तोड़ते ही होगी जेल या भारी कार्रवाई? देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:48 PM
CJP आंदोलन के पीछे पाकिस्तान का हाथ? सोशल मीडिया पर भारत विरोधी साजिश की पुलिस कर रही जांच, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:38 PM
जब सड़कों पर उतरी जनता, हिल गईं सरकारें…जानें देश का राजनीतिक नक्शा बदलने वाले वो 5 ऐतिहासिक आंदोलन- VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:19 PM
लाठी खाते रहे युवा और बर्गर उड़ाते रहे नेता! देखिए CJP नेता विजेता दहिया का वायरल VIDEO
Jul 21, 2026 | 06:55 PM













