-
शनि, 25 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Runner Neha Dabale Shows Her Best In 38th National Games Wins Bronze Medal In 400m Race
Nagpur News: धावक नेहा डबाले ने 38वें राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में दिखाया कमाल, 400 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक
- Written By: आंचल लोखंडे
उपराजधानी नागपुर की धावक नेहा डबाले ने उत्तराखंड में शुरू 38वें राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में कमाल कर दिया। डबाले ने 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक पर कब्जा किया।

400 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक।
नागपुर: उपराजधानी नागपुर की धावक नेहा डबाले ने उत्तराखंड में शुरू 38वें राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में कमाल कर दिया। डबाले ने 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक पर कब्जा किया। वहीं तमिलनाडु की खिलाड़ियों ने गोल्ड और सिल्वर पर कब्जा किया।
उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है, जिसकी शुरुआत 26 जनवरी से हुई है। जहां 28 राज्यों, 8 केंद्र शासित प्रदेशों और सेवा खेल नियंत्रण बोर्ड (एसएससीबी) के एथलीट 32 विभिन्न खेलों में पदक के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।
400 मीटर हर्डल्स दौड़
बुधवार के लिए नागपुर शहर के लिए दिन बेहद महत्वपूर्ण रहा। देहरादून के गंगा एथलेटिक्स ग्राउंड पर 400 मीटर हर्डल्स दौड़ का फाइनल हुआ, जिसमें शहर की खिलाड़ी नेहा डबाले शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर सीमेंट रोड घोटाला मामला: HC का सख्त आदेश, याचिकाकर्ता संस्था जनमंच को मिली NMC ऑडिट देखने की अनुमति
FIH: पाकिस्तान पर भारत का दबदबा, हॉकी5s एशिया चैंपियनशिप में 7-3 से दर्ज की बड़ी जीत
महावितरण के दावों की खुली पोल, पश्चिम नागपुर घंटों अंधेरे में डूबा; गिट्टीखदान थाना भी रहा बिजली विहीन
नागपुर में चार दिन की बारिश के बाद लौटी धूप, बढ़ी उमस; अगले सप्ताह तक हल्की बारिश के आसार
ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा
नेहा ने फाइनल में 1:00.55 मिनट पर अपनी रेस पूरी की और ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया। वहीं तमिलनाडु की विथ्या रामराज और श्रीवर्थानी एस ने क्रमशः 58.11 और 59.86 में रेस पूरी करते हुए गोल्ड और सिल्वर मेडल पर कब्जा किया।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
35 खेलों का आयोजन
बता दें कि उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों में 8 जिलों के 12 शहरों में 35 खेलों का आयोजन किया गया है। 14 फरवरी तक होने वाले इस समारोह में देश के सभी राज्यों के करीब 10 हजार राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। राष्ट्रीय खेलों में 35 खेलों से जुड़ी 47 स्पर्धाओं का आयोजन किया गया है।
मेडल हो या ट्रॉफी, सब कुछ कचरे से तैयार
खास बात यह है कि ग्रीन गेम्स की थीम पर हो रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों में रीसाइकिल ई-वेस्ट से बनी सामग्री का प्रयोग किया गया है। खिलाड़ियों को दिए जाने वाले मेडल, ट्रॉफी, मोमेंटो, शाल, टोपी या फिर खेलों के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले कप, प्लेट, बर्तन, थर्मस आदि सभी सामग्री ई-वेस्ट से तैयार की गई हैं। राष्ट्रीय खेलों के निमंत्रण पत्र भी ई-वेस्ट से ही बनाए गए हैं।
Runner neha dabale shows her best in 38th national games wins bronze medal in 400m race
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Jana Nayagan Collection Day 2: दो दिनों में 50 करोड़ के पार पहुंची ‘जन नायकन’, शनिवार को भी बरकरार रहा जलवा
Jul 25, 2026 | 07:19 AMपुणे के 61,900 किसानों को बड़ी राहत, 533 करोड़ रुपये की कर्जमाफी प्रक्रिया शुरू
Jul 25, 2026 | 07:18 AMNEET Student Protest को लेकर आकांक्षा पुरी का सनसनीखेज खुलासा, बोली- आंदोलन में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे
Jul 25, 2026 | 07:17 AMनागपुर सीमेंट रोड घोटाला मामला: HC का सख्त आदेश, याचिकाकर्ता संस्था जनमंच को मिली NMC ऑडिट देखने की अनुमति
Jul 25, 2026 | 07:16 AMFIH: पाकिस्तान पर भारत का दबदबा, हॉकी5s एशिया चैंपियनशिप में 7-3 से दर्ज की बड़ी जीत
Jul 25, 2026 | 07:09 AMमहावितरण के दावों की खुली पोल, पश्चिम नागपुर घंटों अंधेरे में डूबा; गिट्टीखदान थाना भी रहा बिजली विहीन
Jul 25, 2026 | 07:06 AMईरानी समुद्री सीमा में भारतीय क्रू वाले जहाज दिशा पर हमला, अमेरिकी नौसेना पर लगा आरोप; सभी 28 भारतीय सुरक्षित
Jul 25, 2026 | 07:05 AMवीडियो गैलरी

दुबई के पब में रशियन डांसर्स पर उड़ते थे करोड़ों! साइबर ठगी के सुल्तान मिर्जा की अय्याशी, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 11:14 PM
अब सरकार की खैर नहीं! हरियाणा के ताऊ ने मोदी सरकार को दे दिया सीधा अल्टीमेटम, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 10:00 PM
संसद में हिम्मत है तो बोलिए! NEET पेपर लीक पर खड़गे का पीएम मोदी पर सबसे तीखा हमला, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 09:35 PM
कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM











