रोबोसर्ज 25 : जीएमसीएच में पहली राष्ट्रीय रोबोटिक सर्जरी परिषद संपन्न
Robosurge 25 Nagpur: नागपुर जीएमसीएच में आयोजित ‘रोबोसर्ज 25’ राष्ट्रीय रोबोटिक सर्जरी परिषद सफलतापूर्वक संपन्न। विशेषज्ञों ने स्वदेशी रोबोटिक तकनीक और टेलिसर्जरी की प्रगति पर चर्चा की।
- Written By: आंचल लोखंडे
रोबोसर्ज 25 : पहली रोबोटिक सर्जरी परिषद संपन्न
GMCH Nagpur Robotic : शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय एवं अस्पताल (जीएमसीएच) में पहली बार आयोजित ‘रोबोसर्ज 25’ राष्ट्रीय रोबोटिक सर्जरी परिषद सफलतापूर्वक संपन्न हुई। जनरल सर्जरी विभाग की पहल पर आयोजित इस परिषद का उद्देश्य भारत में रोबोटिक सर्जरी, टेलिसर्जरी और स्वदेशी रोबोटिक तकनीक को गति देना था। परिषद में देशभर से प्रतिष्ठित विशेषज्ञ, वरिष्ठ शल्य चिकित्सक तथा युवा प्रशिक्षुओं सहित 500 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण एसएसआई मंत्रा रोबोटिक सर्जरी सिस्टम के संस्थापक एवं चेयरमैन डॉ. सुधीर श्रीवास्तव थे। उन्होंने ‘दृष्टि से वास्तविकता तक भारत का स्वदेशी रोबोटिक सर्जरी प्लेटफॉर्म’ विषय पर व्याख्यान देते हुए बताया कि कैसे भारतीय नवाचार आज विश्व में अपनी विशेष पहचान बना रहा है। परिषद के दौरान रेसिप्रोकल टेलिसर्जरी सत्र और लाइव सर्जरी का प्रदर्शन भी किया गया। युवा सर्जनों को विभिन्न उन्नत रोबोटिक प्रणालियों पर हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
रोबोसर्ज 25 : पहली रोबोटिक सर्जरी परिषद संपन्न
जीएमसीएच के अधिष्ठाता (डीन) डॉ. राज गजभिये ने ‘सरकारी अस्पतालों में एक टिकाऊ रोबोटिक कार्यक्रम कैसे विकसित करें’ विषय पर मार्गदर्शन किया। उनके नेतृत्व में जीएमसीएच, स्वदेशी रोबोटिक सर्जरी प्रणाली स्थापित करने वाला देश का पहला सरकारी अस्पताल बन चुका है। साथ ही, उन्होंने एमयूएचएस नाशिक से संबद्ध रोबोटिक सर्जरी फेलोशिप प्रोग्राम भी शुरू किया है, जिससे युवा सर्जनों के लिए प्रशिक्षण के नए अवसर खुले हैं।
सम्बंधित ख़बरें
‘उड़ान योजना’ में विदर्भ की अनदेखी? नागपुर एयरपोर्ट को नहीं मिल रही उड़ानों की बढ़ोतरी
नौकरी से लेकर स्किल ट्रेनिंग तक एक मंच पर, ‘महाचतुर’ चैटबॉट का मुख्यमंत्री फडणवीस ने किया उद्घाटन
Ashok Kharat Case: ढोंगी तांत्रिक अशोक खरात की अय्याशी का खुलासा, CA ने खोले राज
हीट स्ट्रोक से बढ़ रही मौतें: पुणे में महिला किसान हुई गर्मी का शिकार, जलगांव में बुजुर्ग की जान गई
ये भी पढ़े: MIDC में औद्योगिक जागरूकता पर संगोष्ठी, प्रोत्साहन और विकास के अवसरों पर दी गई जानकारी
विशेषज्ञों की रहे उपस्थिति
इस परिषद में देश के अग्रणी रोबोटिक सर्जन शामिल हुए, जिनमें प्रमुख हैं
- डॉ. विजय बढा, डॉ. शैलेश पुणतांबेकर, डॉ. मुफ्फजल लडकावाला, डॉ. निधि नैय्यर,
- डॉ. मगन मेहरोत्रा, डॉ. लीना मेहरोत्रा, डॉ. ज्ञानचंद, डॉ. अमिताभ सिंह,
- डॉ. प्रिया भवे, डॉ. टी.बी. युवराजा, डॉ. सरवन राजामणिकम, डॉ. अजय भांडारवार,
- डॉ. सुधीर रावल, डॉ. चंद्रमोहन वड्डी, डॉ. सुरेंद्र दब्बास, डॉ. गिरीश बक्षी,
- डॉ. आशीष खन्ना, डॉ. अंशुमाला कुलकर्णी, डॉ. ललित मलिक,
- डॉ. हरीश बदामी और डॉ. हिमांशु शुक्ला।
