मध्य रेल के 12 कर्मचारियों को जीएम सेफ्टी अवार्ड से सम्मानित
Indian Railways: मध्य रेल के महाप्रबंधक प्रतीक गोस्वामी ने मुंबई के CSMT में आयोजित समारोह में ड्यूटी के दौरान सतर्कता और कर्तव्यनिष्ठा दिखाने वाले 12 रेल कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आंचल लोखंडे
Indian Railways safety award (सोर्सः सोशल मीडीया)
Central Railway GM Safety Award: ड्यूटी के दौरान दिखाई गई सतर्कता, सूझबूझ और कर्तव्यनिष्ठा के लिए मध्य रेल के 12 कर्मचारियों को महाप्रबंधक प्रतीक गोस्वामी ने जीएम सेफ्टी अवार्ड देकर सम्मानित किया। मंगलवार को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) में आयोजित समारोह में इन कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार प्रदान किए गए।
उनके सतर्क कार्यों से पिछले महीनों में संभावित दुर्घटनाओं को टालने और सुरक्षित ट्रेन संचालन सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण मदद मिली। प्रत्येक पुरस्कार में एक पदक, प्रशंसा पत्र, अनुकरणीय संरक्षा कार्य का प्रशस्ति पत्र और 3,500 रुपये का नकद पुरस्कार शामिल है।
पुरस्कार प्राप्तकर्ता
पुरस्कार प्राप्त करने वालों में मुंबई मंडल के मानखुर्द स्टेशन के स्टेशन प्रबंधक जी.सी. आयसक, सुमित कुमार (ट्रेन मैनेजर, CSMT), नागपुर मंडल के दिगंबर सिंह (डिप्टी स्टेशन मैनेजर, भांदक), अरविंद कुमार (सीनियर ट्रेन मैनेजर, नागपुर), मुजाहिद हुसैन (सीनियर टेक्नीशियन, टीआरएस, अजनी), संजीव कुमार सिंह (प्वाइंट्समैन, सिंडी), पुणे मंडल के विनोद मंगुडे (प्वाइंट्समैन, नांद्रे), विशाल हरपुडे (गैंगमेट, पुणे), अनिल कुमार (ट्रैकमैन, तलेगांव), भुसावल मंडल के बडनेरा के लाइनमैन विनोद कुमार, वीरपाल सिंह (असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर, आरपीएफ, मलकापुर) तथा सोलापुर मंडल के अंबदास देवकर (सीनियर टेक्नीशियन, ट्रेन लाइटिंग) शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
TET Paper Leak Case में जांच तेज, दिल्ली और आगरा से जुड़े तार; अंतरराज्यीय गिरोह के संकेत
Maharashtra Weather: आज राज्य के 21 जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट; जानें अपने जिले का हाल?
अब दोबारा होगी परीक्षा, नहीं देनी होगी फीस; शिक्षा मंत्री दादा भुसे ने किया पारदर्शी एग्जाम का वादा
HSRP नंबर प्लेट के लिए बचा है सिर्फ एक दिन; 1 जुलाई से कटेगा भारी चालान और बंद होंगी RTO सेवाएं
ये भी पढ़े: महिलाओं के स्वास्थ्य को देखते हुए मेटरनिटी लीव बढ़ाने की मांग, विधान परिषद में उठी आवाज
यात्रियों की सुरक्षा और रेल संपत्तियों की रक्षा
महाप्रबंधक प्रतीक गोस्वामी ने सभी पुरस्कार विजेताओं को उनकी कर्तव्यनिष्ठा और सतर्कता के लिए बधाई दी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन कर्मचारियों के कार्यों से अन्य रेल कर्मचारियों को भी यात्रियों की सुरक्षा और रेल संपत्तियों की रक्षा के लिए सतर्क एवं प्रतिबद्ध रहने की प्रेरणा मिलेगी।
कई वरिष्ठ अधिकारी रहे उपस्थित
इस अवसर पर प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी चंद्र किशोर प्रसाद सहित विभिन्न विभागों के प्रधान विभागाध्यक्ष और मध्य रेल के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
