Kolhapur Army Recruitment Viral Video: महाराष्ट्र के कोल्हापुर से सच्ची दोस्ती की एक ऐसी मिसाल सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया है। यहां रोहित जोंधले और संतोष माने नामक दो जिगरी दोस्तों की कहानी वायरल हो रही है। रोहित का चयन हाल ही में भारतीय सेना की 109 इन्फैंट्री टीए मराठा बटालियन में हुआ है। अपने दोस्त की इस बड़ी सफलता पर संतोष की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। दरअसल, संतोष ने वर्षों पहले रोहित से वादा किया था कि यदि वह सेना की वर्दी पहन लेता है, तो वह उसे अपने कंधों पर बिठाकर पूरे गांव में घुमाएगा। रोहित के सेना में भर्ती होते ही संतोष ने अपना यह अनोखा वादा निभाया। उन्होंने रोहित को कंधे पर बिठाया और ढोल-नगाड़ों व गुलाल के बीच पूरे गांव की गलियों में घुमाया। इस भावनात्मक पल का वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से शेयर किया जा रहा है, जहां लोग इस निस्वार्थ दोस्ती और देश सेवा के प्रति जज्बे को सलाम कर रहे हैं।