देश में पहली बार! एक साथ 10 रोबोटिक सर्जरी का LIVE ब्रॉडकास्ट, नागपुर मेडिकल बना रोबोटिक सर्जिकल हब
GMC Nagpur Event: रोबोसर्ज’25 में जीएमसी नागपुर ने देशभर से 10 रोबोटिक टेलीसर्जरी का लाइव ब्रॉडकास्ट किया। आधुनिक सर्जिकल टेक्नोलॉजी और इनोवेशन का बड़ा प्रदर्शन।
- Written By: प्रिया जैस
मेडिकल टीम (सौजन्य-नवभारत)
Robotic Telesurgery India: नागपुर गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) के जनरल सर्जरी डिपार्टमेंट ने डीन डॉ. राज गजभिये की लीडरशिप में रोबोसर्ज’25 नाम का एक नेशनल लेवल का वैज्ञानिक कार्यक्रम आयोजित किया। यह इवेंट रोबोटिक और मिनिमली इन्वेसिव सर्जिकल टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में सेंट्रल इंडिया के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित हुआ।
कार्यक्रम में देशभर के जाने-माने सर्जन, रोबोटिक टेक्नोलॉजी में इनोवेटर, एक्सपर्ट और पोस्टग्रेजुएट स्टूडेंट्स ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। मॉडर्न रोबोटिक सर्जरी, प्रिसिजन मेडिसिन, उच्च निष्ठा सिमुलेशन और इनोवेटिव सर्जिकल टेक्निक पर फोकस्ड लेक्चर्स से कार्यक्रम और भी बेहतर बन गया।
युवा सर्जनों को मिला प्रत्यक्ष अनुभव
इसमें रोबोटिक सर्जरी की मदद से सर्जिकल एक्यूरेसी, कम ब्लीडिंग, तेजी से रिहैबिलिटेशन और कम रिस्क के बारे में जरूरी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उभरते रोबोटिक प्लेटफॉर्म और डिवाइस, यूरोलॉजी, जनरल सर्जरी, गाइनेकोलॉजी और कैंसर सर्जरी में रोबोटिक्स के बढ़ते इस्तेमाल जैसे खास टॉपिक पर सत्र हुए।
सम्बंधित ख़बरें
परिवार नियोजन ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, भंडारा के 6 डॉक्टरों पर एफआईआर दर्ज
World Poha Day : इंदौरी से लेकर अवलक्की तक, भारत के 8 सबसे स्वादिष्ट पोहे; जिनका स्वाद एक बार जरूर चखना चाहिए
World Poha Day 2026: सुदामा की पोटली से लेकर इंदौर की गलियों तक, जानिए भारत के पसंदीदा नाश्ते की दिलचस्प कहानी
चमकी इमारतें, नहीं सुधरी व्यवस्था, 1100 करोड़ खर्च; फिर भी मेडिकल में 22 जरूरी टेस्ट की सुविधा नहीं
रोबोटिक ऑपरेटिंग को आसान बनाना और उनकी सेफ्टी, युवा सर्जनों के लिए स्ट्रक्चर्ड ट्रेनिंग, रोबोटिक स्किल कोर्स, डॉकिंग टेक्निक, नीडल-थ्रेडिंग प्रैक्टिस और मैनिपुलेशन-बेस्ड ट्रेनिंग ने युवा सर्जनों को प्रत्यक्ष अनुभव मिला।
यह भी पढ़ें – बायोटेक का केंद्र बनेगा महाराष्ट्र, सरकार का अब तक का सबसे बड़ा मेगा प्लान लॉन्च, दुनिया की होगी नजर
भारत के अलग-अलग जाने-माने अस्पतालों से 10 अत्याधुनिक रोबोटिक टेलीसर्जरी का लाइव ब्रॉडकास्ट रोबोसर्ज’25 की खास बात थी सबसे खास अचिवमेंट रेसिप्रोकल सर्जरी। इसमें मुरादाबाद के एक मरीज की सर्जरी मेडिकल में की गई, जबकि रोबोटिक ऑपरेशन एसएसआई मंत्रा रोबोटिक सर्जरी की मदद से किया गया जिसे भारतीय रोबोटिक्स सेक्टर के लिए एक रिकॉर्ड माना जाता है।
अत्याधुनिक सर्जिकल टेक्नोलॉजी में एक बड़ी छलांग
रोबोसर्ज’25 के साथ मेडिकल ने मॉडर्न सर्जिकल ट्रेनिंग और रोबोटिक टेक्नोलॉजी में अपनी लीडरशिप को और मजबूत किया है। मल्टीसेंटर टेलीसर्जरी का सफल डेमोंस्ट्रेशन भारत में रिमोट सर्जिकल क्षमताओं को बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। एक्सपर्ट्स ने बताया कि इस कॉन्फ्रेंस ने मॉडर्न टेक्नोलॉजी, ट्रेनिंग और इनोवेशन के मामले में सेंट्रल इंडिया में मेडिकल सेक्टर को एक नई गति दी है।
