मासूम बच्ची से यौन उत्पीड़न, छेड़छाड़ का विरोध करने पर पीटा और दी धमकी, 4 लोग गिरफ्तार
Igatpuri Crime News: नासिक जिले के इगतपुरी में छह वर्षीय बच्ची से यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने एक ही परिवार के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
- Written By: आंचल लोखंडे
Nashik police child abuse case (सोर्सः सोशल मीडिया)
Nashik Child Molestation Case: इगतपुरी शहर के इंदिरा गांधी वसाहत झुग्गी क्षेत्र में छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न की शर्मनाक घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित एक ही परिवार के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। नासिक के भारत नगर निवासी 28 वर्षीय महिला (बच्ची की मां) की शिकायत पर इगतपुरी पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता की 6 वर्षीय बेटी को आरोपी तबसुम जाकिर शेख अपने साथ इगतपुरी स्थित अपने घर ले गई थी। वहां आरोपी सलमान यूनुस शेख ने मासूम बच्ची के साथ अश्लील हरकत करते हुए उसके निजी अंगों के साथ छेड़छाड़ की।जब बच्ची ने इसका विरोध किया तो आरोपी सलमान ने उसके साथ मारपीट की और गाली-गलौज की।
चारों संदिग्ध को हिरासत में
घटना यहीं नहीं रुकी। घर में मौजूद अन्य सदस्यों ने भी बच्ची को डराने-धमकाने का प्रयास किया। आरोपी अयान जाकिर शेख ने भी बच्ची को थप्पड़ मारे। वहीं तबसुम जाकिर शेख और निसार सलमान शेख को घटना की पूरी जानकारी होने के बावजूद उन्होंने इसे छिपाने की कोशिश की और बच्ची को किसी को कुछ न बताने के लिए धमकाया। मामले की जानकारी मिलते ही इगतपुरी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटनास्थल का दौरा किया और चारों संदिग्धों को हिरासत में ले लिया।
सम्बंधित ख़बरें
बड़नगर मोहर्रम जुलूस विस्फोट केस में जांच तेज, ATS की एंट्री से खुल सकते हैं खौफनाक राज; 9 आरोपी गिरफ्तार
भंडारा में 245 किलो गांजा जब्त, सेंदूरवाफा टोल प्लाजा पर नारकोटिक्स और पुलिस की बड़ी कार्रवाई
सांगली सुसाइड केस: मुस्लिम लड़की के प्यार में था हिंदू युवक, मां का आरोप, धर्म परिवर्तन के दबाव में की खुदकुशी
छिंदवाड़ा: मोबाइल पर अश्लील कंटेंट देख 7 नाबालिगों ने मासूम से की दरिंदगी की कोशिश, भेजे गए बाल सुधार गृह
ये भी पढ़े: जियो ने लॉन्च किया नया JioFinance App, AI से मिलेगी पर्सनल फाइनेंशियल सलाह, जानें नए ऐप के धांसू फीचर्स
‘पॉक्सो’ के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने सलमान यूनुस शेख, अयान जाकिर शेख, तबसुम सलमान शेख और निसार सलमान शेख के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम 2012 की धारा 8 और 21 के साथ-साथ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2) के तहत मामला दर्ज किया है। इस गंभीर मामले की आगे की जांच पुलिस निरीक्षक सारिका अहिरराव के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक अमोल गायधनी, गोपनीय विभाग के नीलेश देवराज और हवलदार एस. एम. सालवे की टीम कर रही है।
