Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महिला दिवस पर खास पहल, महिलाओं के हाथों में होगी मेट्रो की कमान

Mumbai Metro Line 3: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने मेट्रो लाइन-3 के मरोल नाका और CSMT स्टेशनों का संचालन पूरी तरह महिला स्टाफ को सौंपने का फैसला किया है।

  • Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आंचल लोखंडे
Updated On: Mar 07, 2026 | 08:15 PM

women staff metro station Mumbai (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

International Women’s Day: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (MMRC) ने एक विशेष पहल करते हुए मुंबई मेट्रो लाइन-3 (एक्वा लाइन) के दो स्टेशनों की कमान पूरी तरह महिलाओं को सौंपने का निर्णय लिया है।

बताया गया है कि मरोल नाका और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) स्टेशन 8 मार्च को पूरी तरह महिला स्टाफ द्वारा संचालित किए जाएंगे। यह पहल शहरी परिवहन क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को बढ़ावा देने और महिला सशक्तिकरण का संदेश देने के उद्देश्य से की गई है।

पूरी तरह महिलाओं के नियंत्रण में

इन दोनों स्टेशनों की दैनिक गतिविधियां जैसे स्टेशन कंट्रोल, टिकटिंग, यात्री सहायता (पैसेंजर असिस्टेंस), सुरक्षा व्यवस्था, मेंटेनेंस सहायता और हाउसकीपिंग जैसी सभी जिम्मेदारियां महिलाएं ही संभालेंगी। कुल 85 महिला कर्मचारी दिन भर अलग-अलग शिफ्ट में इन स्टेशनों के संचालन की जिम्मेदारी निभाएंगी।

सम्बंधित ख़बरें

मासूम बच्ची से यौन उत्पीड़न, छेड़छाड़ का विरोध करने पर पीटा और दी धमकी, 4 लोग गिरफ्तार

छत्रपति संभाजीनगर: महावितरण का बड़ा एक्शन, फतियाबाद और पिसादेवी में 29 लोग बिजली चोरी करते धराए, केस दर्ज

पुणे मुंढवा जमीन घोटाला: तहसीलदार और रजिस्ट्रार नहीं होंगे बर्खास्त, क्या बच जाएंगे दागी अधिकारी?

विश्व महिला दिन महिला सशक्तिकरण की ओर बढ़ते कदम, हर क्षेत्र में महिलाएं बना रहीं नई पहचान। 

ये भी पढ़े: मुंबई के ‘टोपाज बार’ पर पुलिस ने देर रात मारा छापा; नियमों की उड़ रही थी धज्जियां, मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज

27 महिला मेट्रो पायलट

इसके अलावा 27 महिला ट्रेन ऑपरेटर (मेट्रो पायलट) भी एक्वा लाइन के संचालन में अहम भूमिका निभाते हुए नियमित रूप से मेट्रो ट्रेनें चला रही हैं। कुल मिलाकर मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन में अलग-अलग स्तरों पर 1,388 महिला कर्मचारी कार्यरत हैं। इनमें ऑफिस स्टाफ के साथ-साथ ऑपरेशन, टिकटिंग, हाउसकीपिंग और सुरक्षा सेवाओं में काम करने वाली महिला कर्मचारी भी शामिल हैं।

Mumbai metro line 3 women staff marol naka csmt international womens day

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 07, 2026 | 08:15 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Mumbai Metro
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.