- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Maharashtra Life Sciences Biopharma Hub Mega Project Innovation Centre
बायोटेक का केंद्र बनेगा महाराष्ट्र, सरकार का अब तक का सबसे बड़ा मेगा प्लान लॉन्च, दुनिया की होगी नजर
Maharashtra Life Sciences Hub: महाराष्ट्र सरकार राज्य को लाइफ साइंसेज और बायोफार्मा का अंतरराष्ट्रीय हब बनाने जा रही है। नया इनोवेशन व इनक्यूबेशन सेंटर 500+ स्टार्टअप्स और हजारों रोजगार देगा।
- Written By: प्रिया जैस

बायोटेक का केंद्र महाराष्ट्र (AI Generated Photo)
Biotechnology Incubation Centre: महाराष्ट्र सरकार ने राज्य को जीवन विज्ञान (लाइफ साइंसेज) और बायोफार्मास्यूटिकल्स का अंतरराष्ट्रीय केंद्र बनाने की महत्वाकांक्षी योजना पर काम कर रही है। हाल ही में इसको लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस एवं उपमुख्यमंत्री अजित पवार और शिंदे ने संयुक्त रूप से ‘महाराष्ट्र लाइफ साइंसेज इनोवेशन एंड इनक्यूबेशन सेंटर’ की स्थापना की घोषणा की। यह केंद्र देश का सबसे बड़ा और विश्वस्तरीय बायोटेक इनक्यूबेशन हब होगा।
अगले 5 वर्षों का लक्ष्य
- $ 1 से 2 बिलियन डॉलर (लगभग 8,500-17,000 करोड़ रुपये) का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश आकर्षित करेगा।
- 25,000 से अधिक हाई-स्किल रोजगार सृजित करेगा।
- 500+ बायोटेक स्टार्टअप्स को जन्म देगा।
- भारत को एमआरएनए वैक्सीन, जीन थैरेपी एवं बायोसिमिलर्स में आत्मनिर्भर बनाएगा।
उद्योग जगत ने सराहा, वैज्ञानिकों में उत्साह
भारतीय फार्मास्यूटिकल अलायंस (आईपीए) के अध्यक्ष सुधीर वी. व्यास ने इसे गेम चेंजर बताया। बायोकॉन की किरण मजूमदार-शॉ ने ट्वीट कर कहा, “महाराष्ट्र अब बेंगलुरु को भी पीछे छोड़ सकता है। यह भारत के बायोटेक ड्रीम का नया इंजन बनेगा। महाराष्ट्र अब सिर्फ दवाएं नहीं बनाएगा, बल्कि नई दवाएं और नई तकनीकें भी पैदा करेगा। यह घोषणा भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के सपने में एक और मजबूत ईंट साबित हो सकती है।
कहां बनेगा यह मेगा हब ?
- हिन्जवाड़ी-राजीव गांधी इन्फोटेक पार्क (पुणे) का विस्तार
- नवी मुंबई में प्रस्तावित थर्ड एयरपोर्ट के निकट बायोटेक-SEZ
- औरंगाबाद के चिखलथाना औद्योगिक क्षेत्र का नया बायोटेक कॉरिडोर
- अंतिम स्थान का चयन दिसंबर 2025 तक हो जाएगा, निर्माण कार्य 2026 के मध्य से शुरू होने की संभावना है और 2028 तक पहला चरण चालू हो जाएगा।
नए केंद्र में होगी विश्वस्तरीय अत्याधुनिक सुविधाएं
- जीएमपी एवं जीएलपी प्रमाणित लैबोरेट्रीज
- बायोसेफ्टी लेवल-3 (BSL-3) प्रयोगशालाएं
- जीन एडिटिंग, सेल थैरेपी, एमआरएनए टेक्नोलॉजी एवं सिंथेटिक बायोलॉजी के लिए विशेष प्लेटफॉर्म
- क्लीनिकल ट्रायल कोऑर्डिनेशन यूनिट
- 500 से अधिक स्टार्टअप्स के लिए प्लग-एड-प्ले इनक्यूबेशन स्पेस
- 100 करोड़ रुपये तक का सरकारी सीड फंड एवं वेंचर कैपिटल से जुड़ाव
- टॉप-20 वैश्विक फार्मा कंपनियों एवं IIT, IISc, CSIR लैब्स के साथ रणनीतिक साझेदारी
यह भी पढ़ें – Gold Rate: सोने के आगे फीकी पड़ी हीरे की चमक, डायमंड एक्सपोर्ट पड़ा ठप! ट्रंप पॉलिसी का दिखा असर
महाराष्ट्र के मौजूदा मजबूत किले
32% उत्पादन भारत के कुल फार्मास्यूटिकल में
35% निर्यात का देश के फार्मा का (लगभग 10।5 बिलियन डॉलर प्रतिवर्ष)
40% से अधिक जेनेरिक दवाएं
50% से अधिक वैक्सीन
औरंगाबाद, पुणे, नाशिक, नागपुर एवं मुंबई में 800 से अधिक USFDA-अप्रूव्ड प्लांट
- नवभारत लाइव के लिए नागपुर से अमित शामडीवाल की रिपोर्ट
सम्बंधित ख़बरें
कोंकण रेलवे का टाइमटेबल ध्वस्त, तेजस एक्सप्रेस 7 घंटे देरी से, सांसद नरेश म्हस्के ने रेलमंत्री को लिखा पत्र
विज्ञापन से ST की कमाई में उछाल, 5 साल में 250 करोड़ का लक्ष्य, नए टेंडर से दोगुनी होगी आय
अनाथ बच्चों के साथ मनाई होली, मेधा कुलकर्णी ने मिडिल ईस्ट में फंसे भारतीयों की वापसी का लिया संकल्प
छत्रपति संभाजीनगर मनपा चुनाव के बाद सख्ती, 15 दिन में खर्च विवरण नहीं दिया तो होगी कानूनी कार्रवाई
Maharashtra life sciences biopharma hub mega project innovation centre
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गुरुग्राम ऑफिस में लैपटॉप लेकर होली खेलता दिखा कर्मचारी, वायरल वीडियो ने उठाए वर्क-लाइफ बैलेंस पर सवाल
Mar 03, 2026 | 05:10 PMईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत ने शुरू की तैयारी, रूस-फ्रांस से बड़ी मिसाइल डील, चीन-पाक के लिए बढ़ेगी टेंशन
Mar 03, 2026 | 05:02 PMरामायण का सबसे बड़ा रहस्य, एक पुरुष कैसे बना दो महाबलियों की मां?
Mar 03, 2026 | 05:01 PMअकोला मनपा: विजय अग्रवाल तीसरी बार स्थायी समिति सभापति निर्वाचित, शहर सुधार समिति का दबदबा कायम
Mar 03, 2026 | 04:59 PMहरियाणा में होली पर भैंस को शराब पिलाने का वीडियो वायरल, भूमि पेडनेकर ने PETA इंडिया को किया टैग
Mar 03, 2026 | 04:55 PM‘OIC मूकदर्शक बना…,’ ईरान पर हुए हमले को लेकर भड़कीं महबूबा मुफ्ती
Mar 03, 2026 | 04:52 PM‘बैकफुट पर मनोज जरांगे पाटिल’, अगले 1 साल तक नहीं करूंगा कोई दौरा, जान का खतरा और गिरता स्वास्थ्य बनी वजह
Mar 03, 2026 | 04:44 PMवीडियो गैलरी

अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM














