- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Regular Hearings Resume Today High Court 4 Double Benches 7 Single Benches Nagpur
छुट्टी खत्म! आज से हाई कोर्ट में नियमित सुनवाई, नागपुर में 4 डबल बेंच, तो 7 सिंगल बेंच होंगी
High Court: दीपावली की छुट्टियों के बाद सोमवार यानी आज से हाई कोर्ट में नियमित सुनवाई शुरू होगी। इसमें कुछ मामूली परिवर्तन के साथ जजों की बेंच होगी।
- Written By: प्रिया जैस

हाई कोर्ट (फाइल फोटो)
Nagpur News: दीपावली के अवकाश के बाद सोमवार से हाई कोर्ट में होने जा रही नियमित सुनवाई के लिए कुछ मामूली परिवर्तन के साथ जजों की बेंच होगी। 4 द्वय बेंच तथा 7 सिंगल बेंच के समक्ष अलग-अलग मामलों से संबंधित सुनवाई और आदेश होंगे। हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार द्वारा इस संदर्भ में सूचनाएं जारी की गई हैं। न्या. अनिल किलोर और न्या. रजनीश व्यास की वाणिज्यिक अपीलीय डिवीज़न बेंच है।
इस बेंच को सभी जनहित याचिकाएं, टेंडर मामलों से संबंधित सिविल रिट याचिकाएं और पर्यावरणीय मुद्दों से संबंधित सिविल रिट याचिकाएं सौंपी गई हैं। यह बेंच वाणिज्यिक न्यायालय अधिनियम, 2015 की धारा 13 के तहत अपीलें भी सुनेगी। न्या. एम.एस. जावलकर और न्या. एम.डब्ल्यू. चांदवानी की डबल बेंच जाति जांच समिति के मामलों से संबंधित सभी सिविल रिट याचिकाओं पर सुनवाई करेगी। इसके अलावा यह MEPS अधिनियम और स्थानीय प्राधिकरणों जैसे जिला परिषद, नगर परिषद और मनपा आदि से संबंधित सेवा मामलों को भी देखेगी।
न्या. पानसरे की डबल बेंच में फौजदारी रिट याचिकाएं
न्या. अनिल पानसारे और राज वाकोडे की बेंच को सभी आपराधिक रिट याचिकाएं, प्रत्यक्ष कर, अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क से संबंधित सभी रिट याचिकाएं, अपीलें और आवेदन सौंपे गए हैं। साथ ही वर्ष 2020 से लंबित दोषसिद्धि और बरी होने के विरुद्ध सभी आपराधिक अपीलें (अंतिम सुनवाई के लिए) यह बेंच सुनेगी। न्या. उर्मिला जोशी-फालके और न्या. नंदेश देशपांडे की डबल बेंच के समक्ष धारा 482 के तहत दर्ज फौजदारी मामलों से संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई होगी।
सम्बंधित ख़बरें
चेहरे पर ज़ख्म, दिल में जज़्बा, तेंदुए के हमले से उबरती अंजली टाक की साहसिक कहानी
Thane News: सीमित आय, बड़ा खर्च! MBMC का बजट 3,000 करोड़ की दहलीज पर?
Mumbai News: लाडली से तिजोरी की हालत पतली, बवाल के बाद नाईक का यू-टर्न
‘पांग मराठीचे’ कार्यक्रम उत्साहपूर्वक मनाया, मराठी भाषा गौरव दिवस पर कवि जितेंद्र लाड का प्रभावी काव्यपाठ
यह भी पढ़ें – नागपुर का आसमान सबसे बिजी, रोज 1,780 विमान करते हैं क्रॉस! 70 से ज्यादा ‘हॉटस्पॉट’, ATS का बढ़ा काम
न्या. सिद्धेश्वर ठोंबले की बेंच में वर्ष 2020 तक की सभी सिविल रिट याचिकाओं की सुनवाई करेगी। न्या. रोहित जोशी की बेंच में वर्ष 2021 से 2023 तक की सिविल रिट याचिकाओं पर सुनवाई करेगी। इसके अलावा वर्ष 2013 तक की अंतिम सुनवाई वाली रिट याचिकाओं को भी यही बेंच देखेगी। न्या. प्रफुल्ला खुबालकर की बेंच में वर्ष 2024 से आगे की सिविल रिट याचिकाएं और वर्ष 2021 से आगे की सभी फर्स्ट अपीलें (MACP सहित) सुनी जाएंगी।
प्राथमिकता वाले मामलों पर विशेष निर्देश
नई सिटिंग लिस्ट में कुछ मामलों को प्राथमिकता दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं। जिन मामलों में सर्वोच्च न्यायालय ने शीघ्र सुनवाई या समयबद्ध सुनवाई का आदेश दिया है, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। वरिष्ठ नागरिकों और हाशिए पर पड़े वर्ग के मामलों को भी प्राथमिकता दी जाएगी। ऐसे आपराधिक अपीलों को प्राथमिकता दी जाएगी जो 5 साल से अधिक समय से लंबित हैं और जिनमें आरोपी जेल में हैं।
Regular hearings resume today high court 4 double benches 7 single benches nagpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: फरवरी के आखिरी दिन चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत; कन्या को धन लाभ और कुंभ को मिलेगी नौकरी!
Feb 28, 2026 | 12:05 AMमार्च में इस दिन से शुरू हो रहा चैत्र माह, भूलकर भी न करें ये गलतियां, पढ़ें सही नियम
Feb 27, 2026 | 11:06 PMमार्च में कब मनाई जाएगी लक्ष्मी जयंती, जानें तिथि और चंद्र ग्रहण का क्या रहेगा असर
Feb 27, 2026 | 10:22 PMअकोला में महावितरण का सर्जिकल स्ट्राइक: अकोट विभाग में 37 बिजली चोर पकड़े गए, 10 लाख रुपये का जुर्माना ठोका
Feb 27, 2026 | 10:09 PMजानिए कौन हैं जज जितेंद्र सिंह? जिन्होंने अरविंद केजरीवाल को किया बरी, इस केस में भी दिए थे सख्त निर्देश
Feb 27, 2026 | 10:08 PMचेहरे पर ज़ख्म, दिल में जज़्बा, तेंदुए के हमले से उबरती अंजली टाक की साहसिक कहानी
Feb 27, 2026 | 10:07 PM‘बापू का सपना पूरा कर रहे हैं राहुल’, कंगना रनौत ने क्यों दिया ऐसा बयान, बोलीं- राहुल गांधी से सीख रहे हैं..!
Feb 27, 2026 | 10:03 PMवीडियो गैलरी

मुलताई में 50 मुस्लिम किन्नरों की ‘घर वापसी’; ताप्ती के जल से शुद्धिकरण, लगाए कई गंभीर आरोप
Feb 27, 2026 | 02:07 PM
शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल को राहत, कोर्ट ने किया रिहा, CBI को लगाई फटकार
Feb 27, 2026 | 02:00 PM
लंबी बीमारी के बाद क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन…बचपन के कोच ने बताया अधूरी रह गई एक ख्वाहिश?
Feb 27, 2026 | 01:52 PM
PM मोदी का इजराइल दौरा: एयरपोर्ट पर ‘केसरिया’ पर हुई दिलचस्प चर्चा, नेसेट में आतंकवाद पर कड़ा प्रहार
Feb 26, 2026 | 01:54 PM
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का पलटवार: ‘हिस्ट्रीशीटर’ शिकायतकर्ता और AI के खेल का पर्दाफाश! क्या ये साजिश है?
Feb 26, 2026 | 01:43 PM
वाराणसी मणिकर्णिका घाट पर मसान होली पर विवाद: डोम राजा परिवार ने दी दाह संस्कार रोकने की चेतावनी
Feb 26, 2026 | 01:28 PM













