Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रामदासपेठ हादसे का बड़ा खुलासा: गैंगवार में गई बुजुर्ग की जान! नागपुर में भागती कार ने साइकिल सवार को कुचला

Nagpur Accident News: नागपुर के रामदासपेठ में साइकिल सवार वृद्ध की मौत के मामले में नया मोड़ आया है। युवकों के विवाद के बीच भागती कार की टक्कर से हादसा होने की आशंका जताई जा रही है।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: May 17, 2026 | 12:28 PM

नागपुर हादसा, रामदासपेठ दुर्घटना,(सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nagpur Hit and Run Case: नागपुर रामदासपेठ के वेस्ट कोर्ट अपार्टमेंट के समीप दुर्घटना में हुई साइकिल सवार वृद्ध की मौत के मामले में पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है लेकिन सच तो यह है कि उत्पाती युवकों के विवाद में वृद्ध की जान गई। धरमपेठ कॉलेज के सामने कुछ युवकों में जबरदस्त विवाद हुआ। एक गुट ने अपराधी के बेटे के साथ जमकर मारपीट की। जब दूसरा गुट मौके पर पहुंचा तो मारपीट करने वाले कार में सवार होकर भाग निकले, भागने के चक्कर में ही रामदासपेठ में साइकिल सवार को उड़ाया गया।

बताया जाता है कि गुरुवार की रात उमरेड रोड के रेस्पिरो लाउंज में एक युवक के जन्मदिन की पार्टी थी। इस पार्टी में अलग-अलग क्षेत्र के लोग शामिल हुए। पार्टी खत्म होने के बाद रात 3:30 बजे सभी आंबेडकर कॉलेज के सामने नार्थ अंबाझरी रोड पर स्थित पिकोलो और जेड लीफ कॉफी शॉप पर पहुंचे, यहां प्रसाद राऊत, मंगल यादव के बेटे सारंग यादव और चर्चित अपराधी अक्षय मड़ावी का गैंगस्टर आबू के बेटे राजा खान और आशू तिवारी के साथ विवाद हो गया।

बताया जाता है कि राऊत, सारंग और मड़ावी ने राजा के साथ जमकर मारपीट की। इसके बाद राजा ने फोन घुमाया और अपनी फौज बुला ली। जैसे ही राजा के साथी पहुंचने लगे, राऊत, सारंग और मड़ावी वहां से 100 नंबर वाली मर्सेडीज गाड़ी में भागने लगे। अलंकार चौक से दाई ओर मुड़कर काचीपुरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार ने साइकिल पर सवार श्यामलाल वर्मा (70) को टक्कर मार दी। सभी वहां से भाग निकले और जख्मी अवस्था में रास्ते पर पड़े श्यामलाल की मृत्यु हो गई।

सम्बंधित ख़बरें

राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा करने पर भी नहीं मिला बोनस; नासिक रोड पर महावितरण कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

ईंधन बचाने के लिए ऑनलाइन पढ़ाई के सुझाव का नासिक में विरोध; विद्यार्थी समूह ने शिक्षा विभाग को लिखा पत्र

गोदावरी नदी में गंदे पानी से बढ़े मच्छर; डेंगू-मलेरिया का खतरा, राजाभाऊ जाधव ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

गोंदिया जंगल में भालुओं का आतंक:तेंदूपत्ता तोड़ने गई महिला पर 3 भालुओं का हमला, हालत गंभीर

लगता है असामाजिक तत्वों का मजमा

बताया जाता है कि पिकोलो और जेड लौफ रातभर शुरू रहते हैं। यहां रातभर युवाओं का जमावड़ा लगा रहता है। सामान्य लोगों के साथ असामाजिक तत्व भी डेरा डाल लेते हैं। 4 दिन पहले धरमपेठ में हुई हत्या की वारदात के आरोपियों ने पहले यहीं बैठकर कॉफी पी थी। इसके बाद धरमपेठ में आईस गोला खाने गए थे। यहां संपन्न और सामान्य परिवार के लोग आते हैं, लेकिन उनकी आड़ में रात तक आपराधिक प्रवृत्ति के लोग भी जमा रहते हैं। इस वजह से अक्सर विवाद होते रहते हैं।

1 घंटे तक हुआ हंगामा

बताया जाता है कि इसके बाद भी जेड लीज के सामने काफी देर तक हंगामा होता रहा। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने मोबाइल पर वीडियो भी रिकॉर्ड किए। इस वीडियों में काले रंग की शर्ट पहने आशू तिवारी गाली-गलौज करता दिख रहा है।

यह भी पढ़ें:- गोंदिया जंगल में भालुओं का आतंक: तेंदूपत्ता तोड़ने गई महिला पर 3 भालुओं का हमला, हालत गंभीर

जिस मार्ग पर यह हादसा हुआ, वहां सरकारी सीसीटीवी बंद पड़े हैं, लेकिन निजी प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों से सारी घटना सामने आ
जिस मर्सडीज कार में राऊत गुट भागा, उसकी नंबर प्लेट कैसी होने के कारण रजिस्ट्रेशन नंबर दिखाई नहीं देता।

मामले से जुड़े कुछ युवक शहर छोड़ चुके हैं। बताया जाता है कि दोनों गुटों ने काफी नशा कर रखा था। श्यामलाल बंगले में माली का काम करते थे। उनकी पत्नी और बेटा दोनों बीमार चल रहे थे। जगह-जगह काम करके अपना उदर निर्वाह और परिवार का उपचार करवा रहे थे।

बताया जाता है कि परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद ज्यादा खराब है। श्यामलाल की मौत के लिए जिम्मेदार उत्पाती युवक अब किसी तरह मामला सेंट करने में लगे है।

Ramdaspeth cyclist death nagpur hit and run youth clash angle

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 17, 2026 | 12:28 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Nagpur Accident Death
  • Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.