बारिश की बौछारों के बीच सतरंगी हुआ नागपुर का आसमान; एक साथ नजर आए दो दुर्लभ इंद्रधनुष
Nagpur Monsoon Update: नागपुर में तेज बारिश के बाद आसमान में एक साथ दो इंद्रधनुष दिखाई दिए। शाम की बौछारों ने गर्मी और उमस से राहत दी, जबकि सतरंगी नजारे ने लोगों का ध्यान खींच लिया।
- Written By: अंकिता पटेल
नागपुर मौसम अपडेट दिखे सतरंगी आसमान,(सोर्स: सौजन्य AI)
Nagpur Weather Double Rainbow: नागपुर जिल के बीते कुछ दिनों से मौसम विभाग द्वारा बारिश की संभावना जताई जा रही थी। हालांकि बादल छा रहे थे लेकिन बरस नहीं रहे थे। बुधवार को मौसम का मिजाज बदल गया। हालांकि दोपहर के वक्त धूप और उमस ने हलाकान किया लेकिन शाम को घने बादलों ने सिटी को चारों तरफ से घेर लिया। शाम करीब 5 बजे के बाद तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई, कुछ इलाकों में आधा घंटे तक बादल झमाझम बरसे। वहीं कई इलाकों में बूंदाबांदी के साथ बौछारें पड़ीं।
बारिश के बीच दिखे दो इंद्रधनुष, मौसम हुआ सुहाना
धूप खिली होने के साथ बारिश होने से आसमान में 2 इंद्रधनुष नजर आए, छोटा इंद्रधनुष गहरे रंग का और बड़ा इंद्रधनुष हलके रंग में नजर आया। 2 इंद्रधनुष एक साथ खिलने से आसमान भी सतरंगी हो गया। तेज धूप और भीषण गर्मी में बारिश होने से मौसम कूल-कूल हो गया। बारिश ने गर्मी और उमस से काफी हद तक राहत मिली। लोगों ने मौसम का खूब लुत्फ उठाया। वहीं देर रात भी कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई। हालांकि तापमान में गिरावट नहीं हुई।
तापमान में बढ़ोतरी कायम
देर शाम बादल बरसने से मौसम कूल-कूल हो गया लेकिन बुधवार को भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। बता दें कि मौसम विभाग ने बुधवार को सिटी का अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री दर्ज किया। यह औसत से 4.1 डिसे अधिक रहा। मंगलवार की तुलना में बुधवार को 1.0 डिसे की बढ़ोतरी हुई। न्यूनतम तापमान 28.4 डिसे रहा।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती MLC चुनाव में कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, प्रत्याशी हर्षिजीत देशमुख अस्पताल में भर्ती
दोहरे हत्याकांड से दहला नागपुर! पहले चाकू से किया वार, फिर पत्थर से कुचला; दो युवकों की गई जान
1 जुलाई से नो-पार्किंग में खड़े वाहनों पर कार्रवाई, बीएमसी ने दादर में विकसित किया मॉडल पार्किंग प्रोजेक्ट
राजुरा में दर्दनाक हादसा: रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आई 3 महीने की मासूम मादा तेंदुआ, मौत!
यह भी पढ़ें:-दोहरे हत्याकांड से दहला नागपुर! पहले चाकू से किया वार, फिर पत्थर से कुचला; दो युवकों की गई जान
यह औसत से 1.3 डिग्री अधिक रहा, बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 0.8 डिसी की बढ़ोतरी हुई। इस बीच मौसम विभाग से गर्मी से राहत बरकरार रहने के संकेत मिले है। बता दे कि मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि नागपुर समेत विदर्भ के अधिकतर जिलों में 14 जून तक रोजाना बारिश की संभावना जताई है। बादल छाये रहने के साथ कई झमाझम तो कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
