Mumbai News: धनुष बाण चुनाव चिन्ह को जब्त किया जाए, उद्धव ठाकरे का चुनाव आयोग पर हमला
Shiv Sena UBT: शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने चुनाव आयोग पर हमला करते हुए धनुष बाण चुनाव चिन्ह जब्त करने की मांग की। उन्होंने शिवसेना नाम और निशान विवाद पर अपना पक्ष रखा।
- Written By: आंचल लोखंडे
उद्धव ठाकरे- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Maharashtra Politics: शिवसेना यूबीटी के पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे ने चुनाव आयोग पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने मांग की है कि शिवसेना का चुनाव चिन्ह ‘धनुष बाण’ जब्त किया जाना चाहिए। ठाकरे ने कहा कि चुनाव आयोग को उनके पिता का दिया हुआ पार्टी का नाम किसी और को देने का कोई अधिकार नहीं है। पार्टी के मुखपत्र को दिए गए एक विशेष इंटरव्यू में आक्रामक रुख अपनाते हुए उन्होंने चुनाव आयोग के फैसले को पूरी तरह से नकार दिया है।
उद्धव ठाकरे ने कहा कि जब शिवसेना तोड़ी गई, तब पार्टी का नाम और निशान एक गद्दार को दे दिया गया। असल में इस चुनाव चिन्ह को फ्रीज (जब्त) किया जाना चाहिए। उन्होंने साफ कहा कि वे इसे कभी नहीं मानेंगे। उनके मुताबिक, असली शिवसेना उनकी है और दूसरी ‘शाह-सेना’ है। चुनाव आयोग चाहे तो उस गुट को कोई भी दूसरा चिन्ह जैसे तोप, परमाणु बम या राफेल विमान दे दे, लेकिन शिवसेना का नाम उनसे लिया जाना चाहिए।
बीजेपी को नहीं आता राज-काज
बीजेपी पर निशाना साधते हुए ठाकरे ने कहा कि उन्हें सरकार चलाना बिल्कुल नहीं आता। वे सिर्फ सत्ता के अहंकार में अंधे हो गए हैं। जनता के वोट देने के बाद भी ये लोग पार्टियां तोड़ते हैं। देश में पेपर लीक हो रहे हैं और दान पेटियां लूटी जा रही हैं। पिछले 12 सालों से केंद्र में इनकी सरकार है, लेकिन इन्हें समझ नहीं आ रहा कि आखिर करना क्या है।
सम्बंधित ख़बरें
पैसों की कमी से नहीं रुकेगी किसी गरीब की सर्जरी, नागपुर के ‘महा आरोग्य शिविर’ से मुख्यमंत्री फडणवीस का ऐलान
Maharashtra News: तीन चरणों में माफ होगा किसानों का कर्ज, सरकार बांटेगी 40 हजार करोड़ की राशि
मेट्रो से मोनोरेल… महालक्ष्मी में बनेगा मुंबई का पहला ट्रैवलर स्काईवॉक, 700 मीटर का सफर होगा आसान
15-20 दिन पहले फैसला होता तो नहीं बिगड़ते हालात… धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले छगन भुजबल
महंगाई और बेरोजगारी पर सवाल
उद्धव ने कहा कि देश में बेरोजगारी और महंगाई लगातार बढ़ रही है। पेट्रोल में इथेनॉल के नाम पर मिलावट की जा रही है। जंतर-मंतर पर युवाओं का आंदोलन केवल नीट पेपर लीक के खिलाफ नहीं, बल्कि सालों की धोखाधड़ी का नतीजा है।
ये भी पढ़े: रेलवे ट्रैक मरम्मत का असर, पुणे-संतरागाछी एक्सप्रेस समेत 2 ट्रेनें प्रभावित; यात्रियों से सहयोग की अपील
जारी रहेगा रामरक्षा आंदोलन
उद्धव ठाकरे ने राम मंदिर की कथित दान पेटी गड़बड़ी को गंभीर विषय बताया और मामले की पारदर्शी जांच की मांग की। उन्होंने रिटायर्ड जस्टिस अभय ओक से निष्पक्ष जांच कराने का प्रस्ताव भी रखा और कहा कि रामरक्षा आंदोलन जारी रहेगा।
