गर्मी से बेहाल नागपुर, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का संकेत; 10 जून से राहत संभव

Nagpur Weather News: नागपुर में सोमवार को 43.2 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। शाम को बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी से राहत मिली। 10-11 जून को गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।
Nagpur reels under heat; Weather Department forecasts rain; relief likely from June 10.
नागपुर मौसम, गर्मी, बारिश, उमस, तापमान,(सोर्स: सौजन्य AI)
Published on
Updated on

Nagpur Heatwave Rain Alert: नागपुर जून का पहला सप्ताह जमकर तपा और दूसरे सप्ताह के पहले दिन भी सूर्यदेव ने कहर बरपाया। सोमवार को दिन की शुरुआत तेज धूप व उमस भरी उबालती गर्मी से हुई। उमस भरी गर्मी के कारण कूलर भी राहत नहीं दे पाया। दोपहर 4 बजे के बाद मौसम में बदलाव आया। आसमान में बादल छाये और हवा चलने लगी।

कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई तो कुछ इलाकों में बूंदाबांदी जिसके चलते देर शाम गर्मी से कुछ राहत महसूस हुई। हालांकि तापमान में कोई कमी नहीं आई। मौसम विभाग ने सिटी का अधिकतम तापमान 43.2 डिसे दर्ज किया जो औसत से 1.6 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 28.0 डिसे दर्ज किया गया।

कल हो सकती है बारिश

मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 9 जून को मौसम कुछ इसी तरह का बना रहेगा लेकिन 10 व 11 जून को तेज हवाओं, गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। उसके बाद 12 से 14 जून तक आंशिक बदली वाला मौसम बना रहेगा। इस दौरान सिटी का अधिकतम तापमान 42 से 44 डिसे और न्यूनतम तापमान के 27-28 डिसे तक बने रहने के संकेत विभाग ने दिए हैं।

विवरण तापमान (°से.)
अधिकतम तापमान 43.2
सामान्य से अधिक +1.6
न्यूनतम तापमान 28.0

आगामी मौसम पूर्वानुमान

तारीख संभावित मौसम
9 जून वर्तमान जैसा मौसम, गर्मी व उमस बरकरार
10 जून तेज हवाओं, गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना
11 जून तेज हवाओं, गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना
12 से 14 जून आंशिक बदली वाला मौसम

संभावित तापमान (12–14 जून)

विवरण तापमान (°से.)
अधिकतम 42–44
न्यूनतम 27–28
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com