नागपुर में सड़क के बाद रेल पटरियां जाम, बच्चू कडू का बड़ा ऐलान, बोले- देवाभाऊ को किसानों का खून पसंद

Bachchu Kadu Farmers Protest: महाराष्ट्र में बच्चू कडू ने किसानों के हक के लिए आंदोलन छेड़ दिया है। इस आंदोलन के चलते सैकड़ों किसानों ने नागपुर-हैदराबाद हाइवे बंद कर दिया है।
Bachchu Kadu Farmers Protest: महाराष्ट्र में बच्चू कडू ने किसानों के हक के लिए आंदोलन छेड़ दिया है। इस आंदोलन के चलते सैकड़ों किसानों ने नागपुर-हैदराबाद हाइवे बंद कर दिया है।
बच्चू कडू (सौजन्य-एक्स)
Published on
Updated on

Farmers Protest in Nagpur: पूर्व मंत्री और प्रहार पार्टी के नेता बच्चू कडू के नेतृत्व में नागपुर में किसानों का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी है। वे कर्ज़ में डूबे किसानों के लिए तत्काल और बिना शर्त कर्ज़ माफ़ी की मांग कर रहे हैं। उन्होंने नागपुर-हैदराबाद राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) को जाम कर दिया है।

नागपुर में पूर्व मंत्री और प्रहार पार्टी के नेता बच्चू कडू ने कहा, "आंदोलन को दो दिन हो गए और अब तीसरा दिन लगने वाला है। तीसरे दिन में हम अब रेलवे जाम करने वाले है। देवाभाऊ को किसानों का खून ज्यादा पसंद है। वो चाहते है कि जितने दिन ज्यादा रूकेंगे उतने ज्यादा तड़पेंगे। अब हम दोपहर 12 बजे के बाद ट्रेनें रोकेंगे। हमारे किसान कर्ज़ में डूबे हुए हैं। अगर सरकार फैसला नहीं लेगी तो रेल जाम होगा।"

बच्चू कड़ू ने दी चेतावनी

बच्चू कड़ू ने कहा कि सड़क के बाद अब वे दोपहर 12 बजे के बाद ट्रेनें रोकेंगे।

बच्चू कड़ू ने आज मुंबई में होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे पर कहा, "पीएम महाराष्ट्र  आ रहे है। उन्होंने कहा था कि उत्पादन भी दोगुना करूंगा और दाम भी दोगुना करूंगा। ना दाम हुआ ना उत्पादन। बल्कि हमारे किसान और कर्ज में डूब गए। अगर राज्य सरकार के पास पैसा नहीं है, तो केंद्र सरकार को मदद करनी चाहिए।"

किसान आंदोलन : रेलवे ट्रैक पर बढ़ी गश्त

नागपुर में किसान नेता और प्रहार जनशक्ति पार्टी के संस्थापक बच्चू कड़ू के नेतृत्व में हजारों किसानों का ट्रैक्टर मोर्चा वर्धा रोड पर तंबू गाड़ चुका है। ऐेसे में मध्य रेल नागपुर मंडल के रेलवे सुरक्षा बल ने भी वर्धा रूट पर खापरी से बूटीबोरी के बीच गश्त बढ़ा दी। कड़ू ने सरकार द्वारा अपनी मांगों को पूरा करने के लिए बुधवार को दोपहर 12 बजे तक की डेडलाइन दी है। इस समय तक मांग पूरी न होने पर पूरा महाराष्ट्र बंद करने की चेतावनी दी है।

हालांकि चेतावनी से पहले ही आरपीएफ स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर ट्रैक और ट्रेनों के सुचारु परिचालन में तैनात है। इसके बावजूद किसी प्रकार की कसर नहीं छोड़ना चाहती। आरपीएफ के वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि खापरी से बूटीबोरी के बीच अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किये गये हैं। साथ ही गश्त भी बढ़ा दी गई है। स्थानीय पुलिस का भी पूरा सहयोग मिल रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com