छत्रपति संभाजीनगर: कूलर चलाते समय सावधान! महावितरण ने जारी की सुरक्षा सलाह, बिजली हादसों से बचने के टिप्स

Chhatrapati Sambhajinagar Cooler Safety Tips: गर्मी में कूलर उपयोग बढ़ने के साथ महावितरण की चेतावनी-सही प्लग, अर्थिंग और सावधानी न बरतने पर बढ़ सकता है करंट का खतरा।
Chhatrapati Sambhajinagar: Exercise Caution While Operating Coolers! Mahavitaran Issues Safety Advisory; Tips to Prevent Electrical Accidents.
Chhatrapati Sambhajinagar Mahavitaran Advisory ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Chhatrapati Sambhajinagar Mahavitaran Advisory: छत्रपति संभाजीनगर तापमान में लगातार वृद्धि होने के कारण शहर में कूलर का उपयोग बड़े पैमाने पर शुरू हो गया है। लेकिन आवश्यक सावधानियां नहीं बरतने पर विद्युत दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है।

इसी को ध्यान में रखते हुए महावितरण ने नागरिकों से कूलर का उपयोग करते समय विद्युत सुरक्षा के नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की है।

महावितरण के अनुसार कूलर के लिए हमेशा श्री-पिन प्लग का ही उपयोग करना चाहिए, कूलर में पानी भरने से पहले उसका बिजली आपूर्ति बंद कर प्लग निकाल देना चाहिए, ताकि कूलर का बिजली से कोई संपर्क न रहे।

पानी भरते समय यह ध्यान रखना चाहिए कि पानी टंकी के नीचे या आसपास जमीन पर न फैले। पानी भरने के बाद ही प्लग लगाकर स्विच चालू करना चाहिए, कूलर का कनेक्शन और वायरिंग अधिकृत बिजली मिस्त्री से जांच करानी चाहिए तथा अर्थिग की भी जांच आवश्यक है।

सही अर्थिंग होने पर करंट लीकेज का खतरा नहीं रहता। कूलर के अंदर की तारें पानी में डूबने न पाएं, इसका विशेष ध्यान रखना चाहिए।

गीले हाथों से कूलर न करें स्पर्श

यदि पंप से पानी आ रहा हो तो पहले बिजली आपूर्ति बंद करें और उसके बाद ही कूलर को हाथ लगाएं। कभी भी गीले हाथों से कूलर को स्पर्श नहीं करना चाहिए, छोटे बच्चों को कुलर से सुरक्षित दूरी पर रखे।

कूलर के लोहे के बाहरी हिस्से में करंट न उतरे, इसके लिए उचित व्यवस्था करना भी जरूरी है। इसके अलावा घर में अर्थ लिकेज सर्किट ब्रेकर लगवाना भी सुरक्षित माना जाता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com