-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Raid On Mahuaful Liquor Distillery In Gondkhairi 12 Accused Arrested
गोंडखैरी में महुआफुल शराब भट्टी पर छापा, 12 आरोपी गिरफ्तार, लाखों रुपये का माल जब्त
- Written By: प्रिया जैस
Nagpur Crime News: बाजारगांव में शनिवार को दोपहर कलमेश्वर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। नागपुर-अमरावती राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोंडखैरी (बराड़) इलाके में अवैध महुआ फुल शराब भट्टियों पर बड़ी छापेमारी की।

अवैध महुआ फुल शराब भट्टियों पर बड़ी छापेमारी (सौजन्य-नवभारत)
Crime News: बाजारगांव में शनिवार को दोपहर कलमेश्वर पुलिस ने नागपुर-अमरावती राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोंडखैरी (बराड़) इलाके में अवैध महुआ फुल शराब भट्टियों पर बड़ी छापेमारी कर 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें 11 महिलाएं और पुरुष सहित 12 आरोपी शामिल हैं। इस कार्रवाई में पुलिस ने 3.89 लाख 100 रुपये का माल जब्त किया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में उप-विभागीय पुलिस अधिकारी सावनेर विभाग, पुलिस निरीक्षक कालबांडे एवं स्थानीय अपराध शाखा नागपुर ग्रामीण की संयुक्त टीम द्वारा की गई। पुलिस ने जब छापा मारा तो पता चला कि आरोपी महुआफुल शराब तैयार कर रहे थे। कार्रवाई के दौरान 2,84,500 रुपये मूल्य की 7,900 लीटर सदवा (महुआफुल रस), 2,84,500 रुपये मूल्य की 620 लीटर ग्रामीण शराब जब्त की गई।
लाखों का माल जब्त
62,000 रुपये, साथ ही ड्रम, घामाइल, पाइप, लकड़ी और 42,600 रुपये मूल्य की अन्य सामग्री, कुल 3,89,100 रुपये का माल जब्त किया गया। आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र मद्य निषेध अधिनियम के तहत बारह अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं और कलमेश्वर पुलिस स्टेशन के थानेदार मनोज कालबांडे के मार्गदर्शन में पुलिस हेड कांस्टेबल किशोर लोही और अन्य अधिकारियों द्वारा आगे की जांच की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
उज्जैन में नाबालिग को झांसे में लेकर की थी हैवानियत, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
अमरावती में कथित मटका कारोबार पर कार्रवाई की मांग, विधायक संजय खोड़के ने दी अनशन की चेतावनी
भंडारा में सार्वजनिक स्थान पर नशीले पदार्थ का सेवन करते युवक गिरफ्तार, NDPS के तहत कार्रवाई
Chandrapur News: चंद्रपुर में गेट पास विवाद में मारपीट, लोहे की रॉड से युवक पर हमला
सुगंधित गुटखा बेचते युवक गिरफ्तार
न्यू कामठी क्षेत्र के कुंभारे कॉलोनी में रविवार को दोपहर 12.30 बजे एक किराना दुकान में पुलिस ने रेड मारकर अवैध रूप से प्रतिबंधित गुटखा और सुगंधित तंबाकू बेचने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 76,606 रुपये का माल जब्त किया गया। गिरफ्तार युवक का नाम आशिष राउत (40) बताया जाता है।
न्यू कामठी पुलिस थाने से मिली जानकारी नुसार, न्यू कामठी पुलिस स्टेशन के उपनिरीक्षक संदीप भिताड़े को सूचना मिली कि आशीष, स्वनीत किराना दुकान, क्वार्टर नंबर 42, कुंभारे कॉलोनी, न्यू कामठी में अवैध रूप से फ्लेवर्ड तंबाकू और गुटखा बेच रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने किराना दूकान पर रेड मारी और किराना दुकान से विभिन्न प्रकार के सुगंधित तंबाकू, गुटखा, खर्रे, लोहे की खर्रे बनाने की मशीन, सुपारी, गुटखे के पैकेट, तंबाकू पॉकेट सहित विभिन्न प्रकार के सुगंधित तंबाकू व साहित्य सहित कुल 76,606 रुपये का माल जब्त किया।
यह भी पढ़ें – ओडिशा से थ्री ह्वीलर ऑटो में गांजा तस्करी, क्राइम ब्रांच ने जीजा-साले को दबोचा, हश हेज कैफे पर छापा
पुलिस ने आशिष को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ बीएनएस की विविध धाराओं के तहत तथा खाद्य सूरक्षा अधिनियम अंतर्गत मामला दर्ज किया। उपरोक्त कार्रवाई न्यू कामठी पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक महेश आंधले के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन यादव और पुलिस उपनिरीक्षक संदीप भिताड़े की टीम ने की।
Raid on mahuaful liquor distillery in gondkhairi 12 accused arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘हैरी पॉटर’ के दीवानों के लिए खास तोहफा, सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होंगी सभी 8 फिल्में; जानें तारीख
Jul 24, 2026 | 04:07 PMनासिक के बांधों में जलस्तर 72% पार, गंगापुर समूह के डैम 92.86 प्रतिशत भरे, 1.76 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया
Jul 24, 2026 | 04:05 PMNEET की चिंगारी से पूरे से देश में भड़की आग, महाराष्ट्र, एमपी, यूपी, बिहार, राजस्थान और हरियाणा में प्रोटेस्ट
Jul 24, 2026 | 04:05 PMMP में परिवहन विभाग की नई व्यवस्था फेल; चेकपोस्ट बंद होने से राजस्व में 60% की भारी गिरावट
Jul 24, 2026 | 04:02 PMमथुरा में दर्दनाक सड़क हादसा: रोडवेज बस की टक्कर से दंपती की मौत, जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा मासूम
Jul 24, 2026 | 03:58 PMLord Vishnu : देवशयनी एकादशी के दिन जरूर करें ये 6 काम, भगवान विष्णु की कृपा से बन जाएंगे सभी बिगड़े काम
Jul 24, 2026 | 03:57 PMAkola News: अकोला में महाराष्ट्र बंद का असर, बाजार बंद रहे; कुछ जगहों पर विवाद के बाद पुलिस कार्रवाई
Jul 24, 2026 | 03:54 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














