Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Shri Krishna Janmashtami |
  • Parliament Session |
  • Weather Update |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शिवाजी महाराज के ‘वाघनख’ के बाद रघुजी भोसले की तलवार आएगी महाराष्ट्र, महायुति सरकार की बड़ी सफलता

Maharashtra News: नागपुरकर भोसले परिवार के संस्थापक और छत्रपति शाहू महाराज के समय मराठा सेना के एक महत्वपूर्ण सेनापति रघुजी भोसले की तलवार को महाराष्ट्र सरकार ने एक नीलामी में हासिल कर लिया है।

  • By आकाश मसने
Updated On: Aug 12, 2025 | 08:13 AM

रघुजी भोसले की तलवार के साथ मंत्री आशीष शेलार व अन्य अधिकारी (सोर्स: एक्स@ShelarAshish)

Follow Us
Close
Follow Us:

Raghuji Bhosale Sword: छत्रपति शिवाजी महाराज के पौराणिक हथियार ‘वाघ नख’ की घर वापसी के बाद अब महाराष्ट्र सरकार ने एक मराठा सेनापति की अमानत वापस लाने की तैयारी कर ली है। नागपुरकर भोसले परिवार के संस्थापक और छत्रपति शाहू महाराज के समय मराठा सेना के एक महत्वपूर्ण सरदार रघुजी भोसले की तलवार को महाराष्ट्र सरकार ने एक नीलामी में हासिल किया था। रघुजी भोसले की तलवार सोमवार को लंदन पहुंच गई। सांस्कृतिक विभाग के मंत्री आशीष शेलार ने इसे अपने कब्जे में ले लिया।

यह तलवार 18 अगस्त को मुंबई पहुंचेगी। बता दें कि ऐतिहासिक दस्तावेजों से युक्त उक्त तलवार की नीलामी की खबर 28 अप्रैल 2025 को अचानक महाराष्ट्र सरकार को मिली। जैसे ही मंत्री आशीष शेलार को इसकी जानकारी मिली, उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बारे में चर्चा की और तलवार को सरकार तक पहुंचाने की व्यवस्था की।

दूतावास से संपर्क करके मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और मंत्री शेलार ने योजना बनाई और देर रात तक इसके लिए एक संवाद तंत्र स्थापित किया। मुख्यमंत्री के सुझाव के अनुसार मंत्री शेलार ने तुरंत एक मध्यस्थ नियुक्त किया और सरकार ने इस नीलामी में भाग लिया और तलवार की बोली लगा कर हासिल किया।

महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार ने लंदन में महाराष्ट्र सरकार की ओर से इस नीलामी को जीतने वाले मध्यस्थ से मुलाकात और कानूनी मामलों को पूरा करने के बाद इस तलवार को अपने कब्जे में ले लिया।

क्या बोले मंत्री आशीष शेलार?

मंत्री आशीष शेलार ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने छत्रपति शाहू महाराज के काल के महान मराठा सेनापति रघुजी भोसले की ऐतिहासिक तलवार नीलामी के माध्यम से जीत ली है। वीरता का यह प्रतीक अब लंदन से हमारी धरती पर लौटेगा, और यह महाराष्ट्र की जीत है। यह तलवार मराठों के शौर्य, कूटनीति और गौरव का अमूल्य प्रतीक है, और यह पहली बार है कि हमने ऐसी नीलामी में कोई ऐतिहासिक धरोहर जीती है।

आजचा दिवस महाराष्ट्रासाठी अभिमानाचा क्षण!
छत्रपती शाहू महाराजांच्या काळातील मराठा सैन्यातील थोर सरदार रघुजी भोसले यांची ऐतिहासिक तलवार महाराष्ट्र सरकारने लिलावातून जिंकली होती, लंडनहून ही शौर्याची निशाणी आता आपल्या मातीत परत येणार असून, हा महाराष्ट्राचा विजय आहे. ही तलवार… pic.twitter.com/Y6CVojp2d0

— Adv. Ashish Shelar – ॲड. आशिष शेलार (@ShelarAshish) August 11, 2025

यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में लौटेगा बारिश का दौर, तटीय जिलों और विदर्भ में छाए बादल, IMD ने जारी की चेतावनी

18 अगस्त को मुंबई पहुंचेगी तलवार

सोमवार को लंदन में जब यह तलवार वापस ली गई तो बड़ी संख्या में मराठी नागरिक मौजूद थे। उन्होंने इस अवसर पर खुशी मनाई। महाराष्ट्र सरकार के पुरातत्व विभाग के उप निदेशक हेमंत दलवी भी इस यात्रा में शामिल हुए।

सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद यह तलवार 18 अगस्त को सुबह 10 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय मुंबई पहुंचेगी। मुंबई में मंत्री शेलार की उपस्थिति में एक बाइक रैली आयोजित की जाएगी और तलवार को दादर के पीएल देशपांडे कला अकादमी में धूमधाम से लाया जाएगा।

मुंबई में आयोजित होगा कार्यक्रम

मुंबई में 18 अगस्त को ‘गड़ गर्जना’ नामक एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मंत्री शेलार ने महाराष्ट्र सरकार को मिली सफलता के लिए मुख्यमंत्री का विशेष आभार व्यक्त किया है।

Raghuji bhosale sword will come to maharashtra government won auction

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 12, 2025 | 08:13 AM

Topics:  

  • Ashish Shelar
  • Devendra Fadnavis
  • England
  • Indian History
  • Maharashtra Government
  • Maharashtra News

सम्बंधित ख़बरें

1

चंद्रपुर में लाडली बहनों में खाते से पैसे गायब! आधार कार्ड अपने करने के नाम पर युवक ने लगाया चूना

2

आशीष देशमुख के वायरल स्टंट पर सीएम फडणवीस का रिएक्शन, देशमुख साहब के लिए नियम नहीं?

3

मुंबई-रायगड में रेड तो रत्नागिरी-पुणे में ऑरेंज अलर्ट जारी, मराठवाड़ा और विदर्भ में भी बसरेंगे बादल

4

स्वतंत्रता दिवस पर किसान की जल समाधि! 7 जगहों पर सरकार के खिलाफ खुदकुशी के प्रयास, बढ़ा आक्रोश

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.