- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Maharashtra Weather Update 12 August Imd Issued Yellow Alert In 19 Districts
महाराष्ट्र में लौटेगा बारिश का दौर, तटीय जिलों और विदर्भ में छाए बादल, IMD ने जारी की चेतावनी
Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र के तटीय इलाकों समेत मराठवाड़ा और विदर्भ में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 19 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
- Written By: आकाश मसने

फाइल फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया)
Maharashtra 12 August Weather News: महाराष्ट्र में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई है। विभाग ने मुंबई, कोल्हापुर, सिंधुदुर्ग, रत्नागिरी, रायगढ़, और पुणे सहित लगभग 19 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार 13 अगस्त को मुंबई समेत तटीय इलाके में गरज के साथ बारिश होगी। 14 अगस्त को रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है, जबकि मध्य महाराष्ट्र में कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही, मौसम विभाग ने 13 अगस्त और 14 अगस्त को विदर्भ के गढ़चिरौली और यवतमाल के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।
मुंबई में बारिश के आसार
मुंबई और उपनगरों में सुबह से ही बादल छाए हुए है। दोपहर तक कई इलाकों में मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। कोल्हापुर, रायगढ़ और रत्नागिरी में आज सुबह से ही मूसलधार बारिश जारी है, जिससे निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीटों पर चुनाव का बिगुल; निर्वाचन आयोग ने घोषित की 18 जून की तारीख
अकोला मर्डर केस: घरेलू विवाद में खूनी खेल, रिश्तेदार ने युवक पर किया जानलेवा हमला; आरोपी गिरफ्तार
अकोला में घरेलू विवाद बना खूनी, मामूली विवाद में पत्नी की हत्या, अकोला में पति गिरफ्तार
Nashik Police Transfer: नासिक में 250+ पुलिसकर्मियों के तबादले, मनचाही पोस्टिंग से मची खलबली, 171 को एक्सटेंशन
विदर्भ में येलाे अलर्ट जारी
विदर्भ में भी बारिश का मौसम बना हुआ है। आसमान में बादल छाए हुए है। नागपुर, भंडारा, गोंदिया, गड़चिरोली, अमरावती, चंद्रपुर और यवतमाल में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए किसानों और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
यह भी पढ़ें:- कल का मौसम: पहाड़ों पर ‘प्रलय’ का पूर्वानुमान, कई राज्यों में आएगी तबाही; IMD ने जारी की चेतावनी
चंद्रपुर में बारिश से लोगों को मिली राहत
चंद्रपुर में सोमवार सुबह से उमस भरी गर्मी के बाद दोपहर में रिमझिम बारिश होने से कुछ समय के लिए राहत मिली और उसके बाद फिर से उमस भरी गर्मी ने सभी को हलाकान किया। सोमवार को सुबह से उमस भरी गर्मी के कारण लोग परेशान थे। दोपहर में अचानक मौसम ने करवट ली और 4 बजे से बारिश होने लगी। बारिश कुछ देर के बाद थम गई और फिर से उमस भरी गरमी ने परेशान किया।
मौसम विभाग के अनुसार, अरब सागर से उठी नमी और बंगाल की खाड़ी से आ रही हवाओं के चलते पश्चिमी महाराष्ट्र में मौसम प्रणाली सक्रिय है। 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है, जो विशेष रूप से तटीय जिलों को प्रभावित कर सकती हैं।
Maharashtra weather update 12 august imd issued yellow alert in 19 districts
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
एक दौर ऐसा भी: जब सड़कों पर दौड़-दौड़ कर पोस्टर चिपकाते थे आमिर खान, कयामत से कयामत तक का पुराना वीडियो वायरल
May 18, 2026 | 12:07 PMइंदौर: MGM मेडिकल कॉलेज के बॉयज हॉस्टल में पीजी डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, हत्या या आत्महत्या?
May 18, 2026 | 12:03 PMकेरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AMमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीटों पर चुनाव का बिगुल; निर्वाचन आयोग ने घोषित की 18 जून की तारीख
May 18, 2026 | 11:49 AMइजरायल के हमले में हमास का टॉप कमांडर ढेर, गाजा में 14 किमी लंबी सुरंगें और हथियारों के गोदाम भी तबाह
May 18, 2026 | 11:48 AMमहाराष्ट्र में पशु क्रूरता के सबसे ज्यादा मामले, एनसीआरबी रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
May 18, 2026 | 11:45 AMअकोला मर्डर केस: घरेलू विवाद में खूनी खेल, रिश्तेदार ने युवक पर किया जानलेवा हमला; आरोपी गिरफ्तार
May 18, 2026 | 11:44 AMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM












