Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नागपुर का बहुचर्चित विनय पुणेकर हत्याकांड: आरोपित साक्षी ग्रोवर ने समय देने का किया अनुरोध

राजनगर में विनय पुणेकर की हत्या के बहुचर्चित मामले में आरोपित साक्षी ग्रोवर ने जमानत के लिए जिला न्यायालय में अर्जी दायर की। जिसके बाद हाई कोर्ट में जमानत अर्जी दायर की गई है।

  • Written By: शुभम सोनडवले
Updated On: Feb 27, 2025 | 05:11 PM

मृतक विनय पुणेकर

Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर. राजनगर में विनय पुणेकर की हत्या के बहुचर्चित मामले में आरोपित साक्षी ग्रोवर ने जमानत के लिए जिला न्यायालय में अर्जी दायर की। जिला सत्र न्यायालय द्वारा जमानत देने से इनकार किए जाने के बाद अब हाई कोर्ट में जमानत अर्जी दायर की गई जिस पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने सदर पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब दायर करने का आदेश दिया है। अब साक्षी द्वारा समय देने की गुहार लगाई गई है जिसके बाद हाई कोर्ट ने 25 सितंबर तक के लिए सुनवाई स्थगित कर दी।

अभियोजन पक्ष की मानें तो हत्या में मुख्य आरोपी हेमंत शुक्ला के साथ साक्षी के वाट्सएप चैट पाए गए हैं। यहां तक कि वह स्वयं शुक्ला को पुणेकर के आवास के पास ले गई थी। 10 मिनट बाद फिर से वह हेमंत को लेकर स्कूटी पर चली गई थी। इसी तरह से दोनों के बीच वाट्सएप पर हुए संभाषण भी उजागर हुए हैं, जबकि याचिकाकर्ता साक्षी का मानना है कि उसका हत्या से संबंध नहीं है।

साक्षी का फोन ऑपरेट कर रहा था हेमंत

अभियोजन पक्ष के अनुसार जांच में कई पुख्ता सबूत प्राप्त हुए हैं जिसमें पाया गया कि हेमंत शुक्ला ही सॉफ्टवेयर एप के माध्यम से साक्षी का फोन ऑपरेट कर रहा था। वैज्ञानिक सबूतों में भी पाया गया कि साक्षी का इसमें सीधा संबंध है। चूंकि धारा 302 के तहत मामला दर्ज हुआ है। ऐसे में हत्या के लिए मृत्युदंड या फिर आजीवन कारावास की सजा का प्रावधान है। ऐसे गंभीर मामलों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने भी बेल देने के संदर्भ में कुछ निर्देश जारी कर रखे हैं। साक्षी की पैरवी कर रहे वकील ने कहा कि उसका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। केवल संदेह के आधार पर साक्षी को गिरफ्तार किया गया है। जांच एजेंसियों ने जांच पूरी कर ली है, जबकि कोई भी पुख्ता सबूत हाथ नहीं लगा है।

सम्बंधित ख़बरें

Nagpur Crime: मिलने के बहाने घर पर बुलाया और दोस्तों के साथ मिलकर किया दुष्कर्म, 15 साल की लड़की से गैंगरेप

नागपुर में गैस माफिया का भंडाफोड़, घरेलू सिलेंडरों से रिफिलिंग का बड़ा खेल खत्म, 179 सिलेंडर के साथ 3 गिरफ्तार!

वंदे भारत एक्सप्रेस से गांजे की तस्करी! नागपुर स्टेशन पर 5.16 लाख का माल जब्त, एमपी का तस्कर गिरफ्तार

नागपुर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, होटल MH 40 में क्राइम ब्रांच का छापा, पंजाब और यूपी की 3 लड़कियां रेस्क्यू

यह भी पढ़ें: विनय पुणेकर हत्याकांड: नागपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हरियाणा में मिला शुक्ला का रिवॉल्वर

केवल मुख्य आरोपी को ले जाना पर्याप्त नहीं

वकील ने कहा कि केवल इस मामले के मुख्य आरोपी हेमंत शुक्ला को ले जाना पर्याप्त नहीं है जिससे अर्जी स्वीकार करने का अनुरोध अदालत से किया। अभियोजन पक्ष के अनुसार साक्षी का पूरे मामले में एक्टिव रोल पाया गया है। अन्य आरोपी के साथ मिलकर इस हत्या को अंजाम दिया गया है। हेमंत और साक्षी के बीच संबंधों को लेकर कई पुख्ता सबूत हैं। उल्लेखनीय है कि हाल ही में मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है जिससे मामले में पुलिस के हाथ अधिक पुख्ता सबूत भी लगे हैं।

यह भी पढ़ें: विनय पुणेकर हत्याकांड: साक्षी का देवर बनकर घर में घुसा था शुक्ला, 4 दिन बढ़ी पुलिस हिरासत

Punekar murder case accused sakshi grover requested for time

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 16, 2024 | 11:48 PM

Topics:  

  • Nagpur Crime

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.