नागपुर में पानी के लिए ‘कत्लेआम’ की कोशिश! नल में मोटर लगाने पर पड़ोसी ने फोड़ा युवक का सिर, 3 गिरफ्तार
Nagpur Water Dispute Crime: नागपुर के यशोधरानगर में पानी के लिए खून-खराबा। नल में मोटर लगाने पर पड़ोसी ने साथियों संग मिलकर युवक का सिर फोड़ा। हत्या के प्रयास का मामला दर्ज, 3 गिरफ्तार।
- Written By: प्रिया जैस
नागपुर क्राइम (फाइल फोटो)
Yashodhara Nagar Police Station: अभी गर्मी शुरू हुई ही है और शहर में पानी की किल्लत देखने मिल रही है। धार धीमी होने के कारण एक व्यक्ति मोटर पम्प लगाकर पानी भर रहा था। इसकी जानकारी पड़ोसियों को मिली और विवाद शुरू हो गया। पड़ोसी ने अपने समर्थकों को बुलाकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। यह घटना यशोधरानगर थानांतर्गत माजरी झोपड़पट्टी में हुई।
जख्मी शेख मुस्तफीज शेख पवाज (23) बताया गया। आरोपी पड़ोसी आसिफ अली शौकत अली (51) और उसके साथी निजामुद्दीन कॉलोनी निवासी मुकद्दस शेख शरीफ (29), सूफियान समीर शेख (19) और 2 नाबालिग हैं। पुलिस ने आसिफ, मुकद्दस और सूफियान को गिरफ्तार कर लिया। 2 नाबालिग भी पुलिस के कब्जे में हैं।
पानी को लेकर शुरू हुई बहस
बीते सोमवार की शाम मुस्तफीज घर में पानी भर रहा था। धार कम होने के कारण उसने नल में मोटर पम्प लगा लिया। इससे पड़ोस में रहने वाले आसिफ के नल का पानी बंद हो गया। आसिफ ने उसे ऐसे करने से मना किया और दोनों के बीच बहस हो गई। आसिफ ने अपने साथी मुकद्दस और सूफियान को फोन कर घर पर बुला लिया। 2 नाबालिग रिश्तेदार भी वहीं मौजूद थे।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में ट्रैफिक नियमों का डबल स्टैंडर्ड: ना टाइमर चालू, ना स्टॉप लाइन दिख रही, पर ई-चालान जारी
नागपुर में लूडो किंग बना जुए का अड्डा, यशोधरानगर पुलिस का बड़ा एक्शन; 7 आरोपी गिरफ्तार
Nagpur Weather Update: नागपुर में 36°C तक पहुंचेगा तापमान, गर्मी और उमस से बढ़ेगी परेशानी, AQI रहा शानदार
नागपुर की 162 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा पर होगा लाइट एंड साउंड शो, 6.15 करोड़ की परियोजना शुरू
मुकद्दस ने गाली-गलौज करते हुए मुस्तफीज को जान से मारने की धमकी दी। सभी ने मिलकर मुस्तफीज को पीटना शुरू कर दिया। इसी दौरान मुकद्दस ने सड़क पर पड़ा पत्थर उठाकर मुस्तफीज के सिर पर वार कर दिया। वह बुरी तरह जख्मी हो गया और जमीन पर गिर गया। इसके बाद आरोपी वहां से चले गए।
यह भी पढ़ें – मोदी कैबिनेट में महाराष्ट्र से नए चेहरे..प्रफुल को सुनेत्रा को मनाने का इनाम, जूनियर शिंदे का भी होगा प्रमोशन!
मुस्तफीज को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। 3 दिन उपचार लेने के बाद उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी। बुधवार की रात नागपुर पुलिस ने बयान दर्ज कर मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर हत्या के प्रयास सहित विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं और आगे की जांच जारी थी।
