- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Vinay Punekar Murder Case Nagpur Police Found Hemant Shukla Revolver
विनय पुणेकर हत्याकांड: नागपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हरियाणा में मिला शुक्ला का रिवॉल्वर
नागपुर पुलिस ने फोटोग्राफर विनय पुणेकर के हत्यारे हेमंत शुक्ला की वो रिवॉल्वर बरामद कर ली जिससे वारदात को अंजाम दिया गया। कुछ दिन पहले सदर पुलिस द्वारा गिरफ्तार शुक्ला के 3 मददगार साथियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने हरियाणा में खेत में बने एक कमरे से यह उक्त रिवॉल्वर बरामद की। वहीं, सोमवार को सभी आरोपियों को जेल रवाना कर दिया गया।
- Written By: शुभम सोनडवले

विनय पुणेकर और आरोपी हेमंत शुक्ला
नागपुर. पुलिस ने फोटोग्राफर विनय पुणेकर के हत्यारे हेमंत शुक्ला की वो रिवॉल्वर बरामद कर ली जिससे वारदात को अंजाम दिया गया। कुछ दिन पहले सदर पुलिस द्वारा गिरफ्तार शुक्ला के 3 मददगार साथियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने हरियाणा में खेत में बने एक कमरे से यह उक्त रिवॉल्वर बरामद की। वहीं, सोमवार को सभी आरोपियों को जेल रवाना कर दिया गया। ज्ञात हो कि करीब 4 दिन पहले शहर पुलिस ने वारदात के बाद मुख्य आरोपी शुक्ला की मदद करने वाले टाटीबंध रायपुर निवासी धर्मेंद्र राधेश्याम शर्मा, अभिषेक विनोदकुमार शर्मा (22) और देवसर, हरियाणा निवासी हंसराज संजय चव्हाण (21) को गिरफ्तार किया था।
हंसराज ने खेत में गाड़ दिया था हथियार
पुलिस ने उपरोक्त तीनों आरोपियों अलग-अलग पूछताछ की। इससे पुलिस को काफी जानकारी मिली। तीनों के बयानों में विरोधाभास होने से पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी तो हंसराज ने सच उगल दिया। उसने पुलिस को बताया कि विनय को शूट करने के लिए उपयोग की गई रिवॉल्वर उसने अपने खेत में बने कमरे के दरवाजे के पास जमीन में गाड़ दिया है। यह पता चलते ही पुलिस की टीम दोबारा हरियाणा गई और मौके से उक्त रिवॉल्वर बरामद कर ली। ज्ञात हो कि आरोपियों की तलाश से लेकर हत्या में प्रयुक्त रिवॉल्वर ढूंढने तक नागपुर पुलिस टीम ने 12 बार हरियाणा का दौरा किया।
पुलिस का बढ़ता दबाव कर रहा था परेशान
ज्ञात हो कि 23 फरवरी को विनय की हत्या के बाद से पुलिस सरगर्मी से शुक्ला की तलाश कर रही थी। हालांकि, उसकी गर्लफ्रेंड साक्षी मोहित ग्रोवर को पहले ही अरेस्ट किया जा चुका था। करीब 4 महीनों की आंख-मिचौली के बाद शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में शुक्ला ने हत्या के बाद भागने और रिवॉल्वर छुपाने के लिए उसके मददगार साथियों के नाम बता दिये और फिर बाकी धर्मेन्द्र, अभिषेक और हंसराज की भी गिरफ्तारी हो गई। डीसीपी राहुल मदने के मार्गदर्शन में सदर के थानेदार मनीष ठाकरे और उनकी टीम ने शुक्रवार को सभी को कोर्ट के समक्ष पेश किया। कोर्ट को बताया गया कि हत्या में उपयोग किया गया हथियार बरामद किया जा चुका है। इसके बाद कोर्ट ने पुलिस हिरासत को अनिवार्य न मानते हुए सभी आरोपियों को जेल रवाना कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
“PM से कर दो शिकायत!” हरियाणा में वर्दी का रौब: SI ने बैंक मैनेजर को सरेराह धमकाया, काटा 8000 का चालान
‘हरियाणा संभल नहीं रहा और पंजाब में विधायक खरीद रहे मुख्यमंत्री’, AAP का नायब सिंह सैनी पर बड़ा हमला
पंजाब में ऑपरेशन लोटस चला रही BJP, AAP विधायक के सनसनीखेज आरोप से सियासी पारा हाई! हरियाणा CM ने दिया ऑफर
Nagpur Crime: मिलने के बहाने घर पर बुलाया और दोस्तों के साथ मिलकर किया दुष्कर्म, 15 साल की लड़की से गैंगरेप
Vinay punekar murder case nagpur police found hemant shukla revolver
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 17 February: मकर राशि वालों को मिलेगा मान-सम्मान, जानें मेष से मीन तक अपनी किस्मत का हाल!
Feb 17, 2026 | 12:05 AMइसे कहते हैं गजब की फील्डिंग…पथुम निसंका ने बाउंड्री पर चीते जैसी फुर्ती से लपका जबरदस्त कैच, देखें वीडियो
Feb 16, 2026 | 11:54 PMT20 विश्वकप 2026 में पथुम निसांका का जलवा, जड़ा टूर्नामेंट का पहला शतक, एक साथ बनाए ये दो बड़े रिकॉर्ड
Feb 16, 2026 | 11:40 PMपितरों को प्रसन्न करने का विशेष अवसर है फाल्गुन अमावस्या, इस विधि से करें तर्पण, सुख-समृद्धि के बनेंगे योग
Feb 16, 2026 | 11:26 PMकल साल का पहला सूर्य ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी ना करें ये गलती!
Feb 16, 2026 | 11:05 PMAUS vs SL: पथुम निसंका ऐतिहासिक शतक, श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर सुपर-8 में मारी एंट्री
Feb 16, 2026 | 10:39 PMइंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PMवीडियो गैलरी

प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM
ATM जाने के बहाने निकलीं और बन गईं हिंदू परिवार की बहू! छतरपुर में दो चचेरी बहनों के अंतरधार्मिक विवाह पर बवाल
Feb 16, 2026 | 09:19 PM
Video: भारत की जीत पर क्यों खुश हो रहा है बलूचिस्तान और अफगानिस्तान? बलूचों का डांस करते वीडियो वायरल
Feb 16, 2026 | 02:01 PM













