-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Prime Minister Narendra Modi Will Pay Obeisance At Sanghbhoomi And Dikshabhoomi In Preparation For Welcoming Administration
Nagpur News: प्रधानमंत्री मोदी 30 मार्च को संघभूमि और दीक्षाभूमि पर होंगे नतमस्तक, प्रशासन जुटा वेलकमिंग की तैयारियों में
- Written By: आंचल लोखंडे
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हिंदू नववर्ष गुड़ी पड़वा के अवसर पर रविवार, 30 मार्च को नागपुर शहर पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद वह डॉ. हेडगेवार स्मृति भवन, फिर दीक्षाभूमि और वहां से माध

नरेंद्र मोदी (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नागपुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हिंदू नववर्ष गुड़ी पड़वा के अवसर पर रविवार, 30 मार्च को नागपुर शहर पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद वह डॉ. हेडगेवार स्मृति भवन, फिर दीक्षाभूमि और वहां से माधव नेत्रालय जाएंगे। प्रधानमंत्री की योजनाबद्ध यात्रा के अनुरूप, नागपुर के पुलिस आयुक्त डॉ. रवींद्र कुमार सिंघल, नगर आयुक्त और प्रशासक डॉ. अभिजीत चौधरी ने यात्रा के पूरे मार्ग का निरीक्षण किया।
नगर निगम एवं पुलिस प्रशासन द्वारा सम्पूर्ण मार्ग का दौरा कर निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक निर्देश दिए गए। इस अवसर पर संयुक्त पुलिस आयुक्त निसार तंबोली, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त संजय पाटिल, मनपा के अतिरिक्त आयुक्त अजय चर्थणकर सहित लोक निर्माण विभाग, एयरपोर्ट प्रशासन, दीक्षाभूमि और माधव नेत्रालय के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
बावनकुले ने दी प्रधानमंत्री मोदी की नागपुर यात्रा के तैयारियों की जानकारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नागपुर यात्रा पर महाराष्ट्र के मंत्री और राज्य भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जिस कार्यक्रम के लिए आ रहे हैं वह माधव नेत्रालय का है, वह हेडगेवार जी का भी दर्शन करेंगे और फिर दीक्षाभूमि जाएंगे। हम यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं कि प्रधानमंत्री की यात्रा अच्छी हो।
सम्बंधित ख़बरें
समय पर कर्ज चुकाने का मिला इनाम! नागपुर विभाग में किसानों को 53 करोड़ की ब्याज माफी, फसल ऋण हुआ ब्याज-मुक्त
उत्तर नागपुर के साथ हो रहे सौतेला व्यवहार पर विधानसभा में गरजे नितिन राऊत; विकास कार्य के लिए मांगा 550 करोड़
हाई कोर्ट के आदेश पर आचार संहिता का बहाना नहीं चलेगा! नागपुर मनपा आयुक्त को अवमानना का नोटिस, अदालत की फटकार
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
#WATCH | Mumbai: On PM Narendra Modi’s visit to Nagpur, Maharashtra minister and state BJP chief Chandrashekhar Bawankule says “The program for which the PM Modi is coming is of Madhav Netralaya, he will also visit Hedgewar ji and then go to Deekshabhoomi… We are working to… pic.twitter.com/zMWJY2fsB1 — ANI (@ANI) March 26, 2025
कुछ राजनीतिक संकेत संभव
ऐसे में मोदी-भागवत का एक मंच पर आना कुछ राजनीतिक संकेत भी दे सकता है। इससे पहले नागपुर में ही आरएसएस से संबंधित कैंसर इंस्टीट्यूट के लोकार्पण कार्यक्रम में मोदी-भागवत को एक मंच पर लाने का प्रयास किया गया था। प्रयास असफल रहा। तब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का कार्यक्रम तय कराया गया, लेकिन उपस्थिति की स्वीकृति देने के बाद भी शाह का दौरा रद्द हो गया था।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
अन्य महत्वपूर्ण विषय भी चर्चा में
माधव नेत्रालय आई इंस्टीट्यूट और रिसर्च सेंटर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबंधित है। रिसर्च सेंटर के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री कार्यालय ने स्वीकृति दी है। उल्लेखनीय है कि विविध वक्तव्यों को लेकर सरसंघचालक भागवत व भाजपा में मतभेद नजर आए हैं। मस्जिद, शिवालय व हिंदू-मुस्लिम को लेकर सरसंघचालक के वक्तव्य विशेष चर्चा में रहे। प्रयागराज में महाकुंभ में सरसंघचालक को लेकर संतों में मतभेद के अलावा अन्य विषय भी चर्चा में रहे हैं।
Nagpur, Maharashtra: Regarding PM Narendra Modi’s upcoming visit to Nagpur, Chairman of the Minority Commission, Pyare Khan, says, “I have received passes. I am a very small person, and he is a great leader, but I will definitely meet him. I have met Modi Ji twice before as… pic.twitter.com/YpmBHguIjJ — IANS (@ians_india) March 26, 2025
नागपुर में संघ से मिलने वाले पहले प्रधानमंत्री होंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आरएसएस के शताब्दी वर्ष में 30 मार्च को गुड़ी पड़वा के अवसर पर रेशमबाग स्थित डॉ. हेडगेवार की समाधि पर जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि स्मारक समिति की ओर से भैयाजी जोशी प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे। इस बीच, कहा जा रहा है कि अगर ऐसा हुआ तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नागपुर स्थित संघ मुख्यालय का दौरा करने वाले पहले प्रधानमंत्री होंगे।
Prime minister narendra modi will pay obeisance at sanghbhoomi and dikshabhoomi in preparation for welcoming administration
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
तमिलनाडु में TVK के विधायक तोड़ने के लिए 35-35 करोड़ का खेल, संजय राउत का बीजेपी पर बड़ा आरोप
Jul 02, 2026 | 03:24 PMअंशुला कपूर बनने जा रही हैं दुल्हन, रोहन ठक्कर संग लेंगी सात फेरे, बोनी कपूर ने कंफर्म किया वेडिंग डेट
Jul 02, 2026 | 03:24 PMवर्धा जिले में जून में केवल 71% बारिश: 1.13 लाख हेक्टेयर में खरीफ की बुआई पूरी, अब मूसलाधार वर्षा की प्रतीक्षा
Jul 02, 2026 | 03:23 PMमहिदपुर में हैवानियत की हद: जमीन में हिस्सा मांगने पर महिला के बाल काटे, जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया
Jul 02, 2026 | 03:23 PMसमय पर कर्ज चुकाने का मिला इनाम! नागपुर विभाग में किसानों को 53 करोड़ की ब्याज माफी, फसल ऋण हुआ ब्याज-मुक्त
Jul 02, 2026 | 03:22 PMफोन पर बात करने में मग्न था युवक, अचानक 25 फीट गहरे सीवर में गिरा; बीएमसी की लापरवाही फिर हुई उजागर
Jul 02, 2026 | 03:16 PMVB-G RAM G: महाराष्ट्र में युवाओं-महिलाओं को मिलेगा बंपर रोजगार, सरकार पूरे राज्य में आयोजित करेगी कार्यशालाएं
Jul 02, 2026 | 03:16 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













