-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Pressure Horn Making Twice As Much Noise Affecting Hearing
दो गुना ज्यादा शोर मचा रहे प्रेशर हार्न, सुनने की क्षमता पर पड़ रहा असर
- Written By: नवभारत डेस्क

File Photo
नागपुर. दोपहिया, चौपहिया के साथ-साथ ऑटो, बस, ट्रकों में लगाए जा रहे मनमाने प्रेशर हार्न से पूरा शहर कानफाड़ शोर की गिरफ्त में आ गया है़ सुबह से लेकर रात तक भारी तेज आवाज के हार्न से लोगों के कानों और दिमाग पर बुरा असर पड़ रहा है़ यह शोर इतना अधिक होता है कि बुजुर्ग और दिल के मरीजों की दिल की धड़कन तेज हो जाती है़ स्कूलों और अस्पतालों के आसपास बाइक और कार सवार बेखौफ शोर मचाते हुए फर्राटे भर रहे हैं. इसके बावजूद वर्षों से साइलेंट जोन रिवाइज नहीं किये गये़ शहर में साइलेंट जोन तो चिन्हित किये गये हैं लेकिन इनके आसपास भी एनजीटी के निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा है़.
जानकारों की मानें तो प्रेशर हार्न व साइलेंसर के जरिए बाइकर्स 130-140 डेसिबल (तरंगों की तीव्रता का माप) तक का ध्वनि प्रदूषण फैला रहे हैं. जो लोगों की सुनने की शक्ति को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इससे सिरदर्द, ऊंचा सुनने जैसी शिकायतें बढ़ गई है़ ऑरेंज सिटी के बाजारों की तंग सड़कें हैं. जहां पर सिंगल रोड होने की वजह से दोनों ओर से छोटे व बड़े वाहन गुजरते हैं. तंग सड़के व दोनों ओर दूकानें होने के कारण वाहनों के गुजरने में जहां एक ओर वाहनों की भीड़ लगी रहती है जिसकी वजह से वाहन चालक हार्न बजाते हैं. जिससे व्यापारियों और दूकानदारों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है़.
दरअसल स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, न्यायालय, कलेक्टर परिसर सहित अन्य जगहों पर साइलेंस जोन चिन्हित किये गये हैं. बकायदा इन जगहों पर फलक भी लगे हैं लेकिन जब ट्रैफिक जाम हो जाये तो कोई नियमों की परवाह नहीं करता़ ताजुब की बात यह है कि आजकल के युवाओं को तो साइलेंस जोन के बारे में भी मालूम नहीं है़ इस तरह का नजारा महाराजबाग चौक से लेकर रविनगर और फुटाला कार्नर तक देखा जा सकता है़ सेमिनरी हिल्स और रामगिरी रोड सिविल लाइन्स में बाइकर्स की मस्ती कोई नई बात नहीं है.
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ राजनीति ही नहीं, कविता, एक्टिंग और मॉडलिंग का भी शौक… 56वें जन्मदिन पर जानें अनटोल्ड देवेंद्र फडणवीस
बार-बार सड़कें खोदने की झंझट से मिलेगी मुक्ति: नागपुर मनपा बनाएगी 38 किमी लंबा अंडरग्राउंड यूटिलिटी कॉरिडोर
कक्षाएं हैं, छात्र हैं, लेकिन शिक्षक कहां हैं? बदहाल स्कूल को लेकर मनपा मुख्यालय में फूटा छात्रों का गुस्सा
SIR अभियान के ढीले रवैये पर DPC बैठक में हंगामा: उत्तर और मध्य नागपुर की उपेक्षा पर विधायकों का फूटा गुस्सा
इन स्थानों पर होता है ज्यादा शोर
– वेरायटी चौक से एलआईसी चौक
– एलआईसी चौक से रेलवे स्टेशन
-कॉटन मार्केट चौक से मानस चौक
– रहाटे कॉलोनी चौक से झांसी रानी चौक
– शंकरनगर चौक से लक्ष्मीनगर चौक
– सक्करदरा से भांडेप्लॉट चौक
– गंगाबाई घाट से टेलीफोन एक्सचेंज चौक
– समूचा सेंट्रल एवेन्यू परिसर
– महल कोतवाली से गांधी चौक
यह है हकीकत
– 0 डेसिबल तक आवाज सुन सकता है इंसान
– 25 डेसिबल तक रहता है शांत वातावरण
– 80 डेसिबल है मनुष्य के अधिकतम श्रवण शक्ति
– 80 डेसिबल तक के शोर में 8 घंटे तक रहने पर आ सकता है बहरापन
Pressure horn making twice as much noise affecting hearing
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Raksha Bandhan 2026: कम मेकअप में भी मिलेगा रॉयल लुक, रक्षाबंधन पर पहनें ये ट्रेंडिंग साड़ियां
Jul 22, 2026 | 07:45 AMअजीत पवार के 7 बड़े फैसले, जिन्होंने बदल दी महाराष्ट्र की राजनीति!
Jul 22, 2026 | 07:45 AMगैस पाइपलाइन ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, भाजपा पार्षद पर भी एफआईआर दर्ज
Jul 22, 2026 | 07:44 AMRRB JE Recruitment 2026: इंजीनियरिंग युवाओं के लिए रेलवे में बड़ा मौका, 4,098 पदों पर भर्ती का ऐलान
Jul 22, 2026 | 07:37 AMDhamaal 4 Collection Day 12: हॉलीवुड के तूफान के बीच ‘धमाल 4’ का धमाका, 12वें दिन भी अजय देवगन ने छापे करोड़ों
Jul 22, 2026 | 07:30 AMHindu Tradition: परीक्षा या किसी शुभ काम से पहले दही-चीनी क्यों खिलाई जाती है? जानिए इसके आयुर्वेदिक महत्व
Jul 22, 2026 | 07:30 AMभंवरकुआ चौराहे पर नीट प्रदर्शन को लेकर पुलिस की चेतावनी, बिना अनुमति चल रहे धरने को बताया अवैध
Jul 22, 2026 | 07:26 AMवीडियो गैलरी

Banke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 11:40 PM
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव! सोशल मीडिया पर लोगों ने CJP के समर्थकों पर लगाए आरोप, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:53 PM
MP UCC Bill: लिव-इन में रहना अब इतना आसान नहीं! कानून तोड़ते ही होगी जेल या भारी कार्रवाई? देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:48 PM
CJP आंदोलन के पीछे पाकिस्तान का हाथ? सोशल मीडिया पर भारत विरोधी साजिश की पुलिस कर रही जांच, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:38 PM
जब सड़कों पर उतरी जनता, हिल गईं सरकारें…जानें देश का राजनीतिक नक्शा बदलने वाले वो 5 ऐतिहासिक आंदोलन- VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:19 PM
लाठी खाते रहे युवा और बर्गर उड़ाते रहे नेता! देखिए CJP नेता विजेता दहिया का वायरल VIDEO
Jul 21, 2026 | 06:55 PM














