Pench Park: 15 अक्टूबर से शुरू होगी सफारी, भारी बारिश से रास्तों की हुई दुर्दशा, मरम्मत कार्य जारी
Pench Wildlife: भारी बारिश के कारण पेंच व्याघ्र प्रकल्प के कई पर्यटन मार्गों की हालत खस्ता हो गए थे। इस कारण हर साल 1 अक्टूबर से पर्यटकों के लिए खुलने वाला यह प्रकल्प अब 15 अक्टूबर से खोला जाएगा।
- Written By: प्रिया जैस
पेंच में चल रही मरम्मत (सौजन्य-नवभारत)
Pench National Park: सितंबर में हुई भारी बारिश के कारण पेंच व्याघ्र प्रकल्प के कई पर्यटन मार्गों की हालत खस्ता हो गई है। इसी वजह से हर साल 1 अक्टूबर से पर्यटकों के लिए खुलने वाला यह प्रकल्प अब 15 अक्टूबर से खोला जाएगा। प्रकल्प प्रशासन ने सड़कों की मरम्मत और डामरीकरण का काम शुरू कर दिया है। पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं।
पेंच व्याघ्र प्रकल्प विदर्भ का एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल और जैव विविधता का केंद्र है। हर साल देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक यहां आते हैं लेकिन इस वर्ष सितंबर के आखिर तक लगातार हुई बारिश से कई रास्ते कीचड़युक्त होकर उखड़ गए हैं।
15 अक्टूबर से खुलेंगे द्वार
विशेष रूप से बखारी, भिवसेन कुटी, सलामा-बखारी और फेफडीकुंड मार्ग की सर्वाधिक बदहाल अवस्था हो गई है। इन मार्गों की तत्काल मरम्मत आवश्यक होने के कारण प्रकल्प प्रशासन ने अक्टूबर के पहले पखवाड़े तक मरम्मत और दुरुस्ती का काम जारी रखने का निर्णय लिया है। प्रशासन ने योजना बनाई है कि 15 अक्टूबर से प्रकल्प के सभी प्रमुख प्रवेश द्वार पर्यटकों के लिए खोल दिए जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
क्या पुलिस की खाकी अब संघ के खाकी हाफ पैंट से जुड़ गई है? IPS विश्वास नांगरे पाटिल पर राज ठाकरे का सीधा हमला
कोयला गैसीकरण का राष्ट्रीय हब बनेगा विदर्भ, केंद्र ने दी 37,500 करोड़ की मंजूरी, फडणवीस ने की बड़ी घोषणा
नागपुर में मानसून का इंतजार और बढ़ा, 23 जून के बाद ही आसार, तब तक झेलनी होगी उमस और भीषण गर्मी
कॉकरोच जनता पार्टी चुनाव लड़ेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने खुद बताया वो क्या करना चाहते हैं
थोड़ा और करना होगा इंतजार
यह प्रकल्प जंगल सफारी, प्रकृति दर्शन और वन्यजीव अध्ययन के लिए प्रसिद्ध है। बाघ, तेंदुआ, हिरण, सांभर और नीलगाय जैसे कई जंगली प्राणी यहां स्वतंत्र रूप से विचरण करते हैं। बारिश के बाद हरीतिमा से सजे जंगल का नजारा पर्यटकों के लिए खास आकर्षण रहेगा। भले ही सफारी शुरू होने में कुछ दिन की देरी हो रही है लेकिन 15 अक्टूबर से पर्यटक सुरक्षित और रोमांचक जंगल सफारी का आनंद ले सकेंगे।
यह भी पढ़ें – फिर उलझन में फंसे ठाकरे बंधु, दशहरा-दिवाली पर टिकी मनसे-शिवसैनिकों की नजर, होगा बड़ा धमाका!
पेंच प्रकल्प के मार्गों की स्थिति को देखते हुए पर्यटन शुरू करने की तारीख पर क्षेत्रीय अधिकारियों से चर्चा की जा रही है। प्राथमिक रिपोर्ट के अनुसार 15 अक्टूबर से पर्यटन शुरू करने की सिफारिश की गई है।
- श्रीलक्ष्मी, प्रभारी क्षेत्र संचालक, पेंच व्याघ्र प्रकल्प।
