रात के अंधेरे में नंदनवन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हसनबाग से पकड़ा गया कासिफ शेख, 2 पिस्टल और 2 मैगजीन जब्त
Nagpur Crime Branch Raid: नागपुर नंदनवन में हथियारों का जखीरा बरामद! शातिर अपराधी कासिफ गनी शेख 2 पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ अरेस्ट। सुरक्षा के नाम पर अवैध हथियारों की दलील।
- Written By: प्रिया जैस
2 पिस्टल, 2 मैगजीन जब्त (सौजन्य-नवभारत)
Nandanvan Police Station: क्राइम ब्रांच के सामाजिक सुरक्षा पथक ने गश्त के दौरान नंदनवन थाना क्षेत्र में एक अपराधी के पास से 2 पिस्टल, मैगजीन और 3 जिंदा कारतूस जब्त कर उसे अरेस्ट कर लिया। आरोपी का नाम परिजात शाईन अपार्टमेंट, हसनबाग निवासी कासिफ गनी शेख हबीब शेख (36) बताया गया।
दी गई रात करीब 9.45 बजे गश्ती दल को सूचना मिली कि कासिफ ने अपने घर में घातक हथियार रखे हुए हैं। पुलिस ने घर की तलाशी ली तो 2 पिस्टल, 2 मैगजीन और 3 जिंदा कारतूस मिले। पुलिस ने इन हथियारों और मोबाइल समेत कुल 73,000 रुपये का माल जब्त कर लिया। जांच में पता चला कि कासिफ पर कई संगीन मामले दर्ज हैं और उसके खिलाफ प्रतिबंधक कार्रवाई भी की जा चुकी है।
इन हथियारों से वह किसी गंभीर वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था लेकिन इससे पहले पुलिस ने दबोच लिया। उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई के लिए मामला नंदनवन पुलिस को सौंप दिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
वोट चोरी के बाद अब सबूत मिटाने की साजिश? बंगाल में 4000 EVM खाक होने पर विजय वडेट्टीवार का भाजपा पर बड़ा हमला
विस्फोटक फैक्ट्रियों में थमेंगे हादसे! सरकार का बड़ा फैसला, इंसानों की जगह मशीनें संभालेंगी जोखिम भरा काम
नागपुर में सक्करदरा डबल मर्डर मिस्ट्री; नाले में फेंके खून से सने कपड़े, भागने से पहले 3 गिरफ्तार
नागपुर के वांजरा में पानी के लिए हाहाकार; 4 महीने से टूटी पाइपलाइन, मरम्मत के लिए अधिकारी ने मांगा MLA फंड
यह भी पढ़ें – MIHAN MRO की बड़ी कामयाबी: 6 साल बाद आसमान में उड़ा एयर इंडिया का Boeing 777, नागपुर से सफल हुई टेस्ट फ्लाइट
जानलेवा हमले के बाद मंगवाये हथियार
नागपुर पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपनी पत्नी और बच्चे से बहुत प्रेम करता है। कुछ समय पहले एक वाहन चालक ने उसे कट मारकर जान से मारने की कोशिश की थी, जिसके बाद उसे अपने और परिवार की सुरक्षा को लेकर डर लगने लगा था। इसी वजह से नागपुर में ही काम करने वाले अपने एक टेलर मित्र के माध्यम से ये अवैध हथियार मंगवाए थे। उसका मित्र मुलत: छत्तीसगढ़ का रहने वाला है।
हालांकि पुलिस को आरोपी की इस कहानी पर संदेह है। जिस व्यक्ति का नाम आरोपी ने लिया है, उसकी कुछ दिन पहले हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपी के पास ये अवैध हथियार कहां से आए और इसके पीछे कोई आपराधिक साजिश तो नहीं है।
