-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Panchnama Of Riot Affected Areas In Nagpur District Administration Announced Compensation
Nagpur Violence: 36 कार, 22 दोपहिया…नागपुर में दंगाग्रस्त इलाकों का हुआ पंचनामा, जिला प्रशासन ने मुआवजे का किया ऐलान
- Written By: प्रिया जैस
Nagpur Violence: नागपुर में 17 मार्च को हुए दंगों में कई लोगों का भारी नुकसान हुआ। इस नुकसान की भरपाई के लिए जिला प्रशासन ने चुनिंदा लोगों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है।

नागपुर हिंसा प्रभावित इलाका (सौजन्य-एएनआई)
नागपुर: सोमवार, 17 मार्च को महल क्षेत्र में हुए दंगों के घाव अब तक नहीं भरे हैं। याद हो कि पिछले दिनों हुआ सांप्रदायिक दंगा जिसके निशान इलाकों में अब भी जिंदा हैं। चारों तरफ सुलगे हुए वाहन और तोड़फोड़ का शिकार हुईं चीजें बिखरी हैं। सरकार द्वारा किए जा रहे पंचनामा में जानकारी सामने आई है कि नागपुर हिंसा में 62 वाहनों की तोड़फोड़ की गई। इनमें 36 कार, 22 दोपहिया, 2 क्रेन, 2 तिपहिया वाहन और 1 मकान को भी भारी नुकसान होने की जानकारी सामने आई है।
नुकसान का पंचनामा कर मुआवजा देने की प्रक्रिया जिला प्रशासन द्वारा शुरू की गई है। जो वाहन पूरी तरह से खत्म हो चुके हैं उनके लिए 50,000 रुपये और कम नुकसान हुए वाहनों के लिए 10,000 रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। जिन लोगों ने बीमा का फायदा लिया है, उन्हें यह रकम नहीं दी जाएगी।
दंगा चादर जलाने की वजह से हुआ…!
राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने अपने आदेश में कहा कि दंगा पीड़ित लोगों को 48 घंटे के अंदर मुआवजा दिया जाए। वहीं यह भी कहा गया है कि बेकसूर लोगों को छोड़ दिया जाए। महाराष्ट्र राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष प्यारे खान ने नागपुर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि पुलिस यह पता करेगी कि प्रोटेस्ट के दौरान जलाई जाने वाली चादर कहां से आई। मुझ पर और पुलिस पर आरोप लगाने से बेहतर है कि हम जमीन पर काम करें। चादर कहां से आई इसकी जांच पुलिस कर रही है। फोरेसिंक जांच के बाद सब सच सामने आ जाएगा। उन्होंने आगे यह भी कहा कि दंगा औरंगजेब की वजह से नहीं, चादर जलाने की वजह से हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
इससे समानता के अधिकार का उल्लंघन नहीं होता- सिख समाज को हेलमेट से मिली कानूनी छूट पर नागपुर हाई कोर्ट की मुहर
खाकी पर दाग: चार्जशीट की कॉपी के बदले रिश्वत लेते पकड़ा गया हेड कांस्टेबल; गणेशपेठ बस स्टैंड पर ACB का जाल
दिनभर रिमझिम के बाद रात में ‘कूल-कूल’ हुआ नागपुर; डेढ़ घंटे की झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, कई जगह जलजमाव
नागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
पंचनामा प्रक्रिया शुरू
दंगे के दौरान जिन-जिन लोगों की संपत्तियों का नुकसान हुआ है, उनके पंचनामे की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रशासनिक कर्मचारी और अधिकारी घर-घर जाकर पंचनामा कर रहे हैं। सबका लेखा-जोखा तैयार कर रहे हैं। राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने आदेश दिया था कि पंचनामा शुरू किया जाए, इसके बाद नागपुर के जिलाधिकारी ने पंचनामा शुरू करवाया। लोगों का कहना है कि प्रशासकीय कर्मचारी अधिकारी घर-घर पहुंच रहे हैं और नुकसान का पूरा लेखा-जोखा तैयार कर रहे हैं।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
कर्फ्यू खुलने का इंतजार
एक ओर जहां प्रशासन ने पंचनामा प्रक्रिया शुरू कर दी है वहीं दूसरी ओर कर्फ्यू अब भी जारी है। हालांकि कपिलनगर और नंदनवन थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू खोल दिया गया है लेकिन अन्य 9 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू जारी है। इससे लोगों का दैनंदिन जीवन प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों को भी नुकसान हो रहा है। वर्तमान में नागपुर की स्थिति नियंत्रण में हैं। तगड़ा पुलिस बल तैनात किए जाने के साथ गिरफ्तारियां भी हो रही है। फिलहाल माहौल शांत बना हुआ है। ऐसे में अब लोगों की नजरें इस बात पर टिकी है कि कर्फ्यू पूरी तरह से कब खुलेगा।
Panchnama of riot affected areas in nagpur district administration announced compensation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
NHM के 15,010 से अधिक संविदा कर्मचारियों को नियमित करेगी सरकार, महंगाई और यात्रा भत्ता देने का भी निर्णय
Jul 02, 2026 | 10:22 AMDigital FIR Process: 1 जनवरी 2027 से डिजिटल FIR प्रोसेस लागू, थानों के चक्कर से मिलेगी बड़ी राहत
Jul 02, 2026 | 10:14 AMग्रीस में बेकाबू आग से हाहाकार, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; कई इलाकों खाली कराने का आदेश जारी
Jul 02, 2026 | 10:13 AMग्वालियर के आंतरी गांव में रहस्यमयी आग से दहशत, एक ही परिवार के पांच घरों में बार-बार जल रहा सामान
Jul 02, 2026 | 10:12 AMWeight Loss Tips: वजन घटाना है तो स्वाद से समझौता किए बिना ट्राई करें ये 8 हेल्दी इंडियन डिशेज
Jul 02, 2026 | 10:12 AMLock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Jul 02, 2026 | 10:11 AMशिवसेना UBT के बागियों पर बरसे राज ठाकरे, महाराष्ट्र की राजनीति को बताया गंदा और बीजेपी को दी बड़ी चेतावनी
Jul 02, 2026 | 09:59 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














