-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Orange Processing Plant Will Make Agricultural Systems Effective Acharya Balkrishna Claimed
Nagpur News: कृषि व्यवस्थाओं को कारगर बनाएगा ऑरेंज प्रोसेसिंग प्लांट, आचार्य बालकृष्ण ने किया दावा
- Written By: आंचल लोखंडे
मिहान के इस ऑरेंज प्रोसेसिंग प्लांट से किसानों व कृषि व्यवस्था की भयावह सूरत हम बदलकर रहेंगे, यह हमारा संकल्प है। ऐसी बात शुक्रवार को पतंजलि के एमडी आचार्य बालकृष्ण ने कही।

कृषि व्यवस्थाओं को कारगर बनाएगा ऑरेंज प्रोसेसिंग प्लांट। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नागपुर: विदर्भ का नाम आते ही यहां के किसानों की आत्महत्याएं, प्रताड़ित व दुखी किसानों का चित्र आंखों के सामने आने लगता है। हमें पूरा विश्वास है कि जल्द ही इस चित्र को बदलने का कार्य मिहान के इस ऑरेंज प्रोसेसिंग प्लांट से होगा। इसमें हमें आप सबका साथ व सहयोग चाहिए। इस पूरे क्षेत्र, किसानों व कृषि व्यवस्था की भयावह सूरत हम बदलकर रहेंगे, यह हमारा संकल्प है। यह प्लांट कृषि व्यवस्थाओं को कारगर बनाएगा, ऐसी बात शुक्रवार को पतंजलि के एमडी आचार्य बालकृष्ण ने कही।

नागपुर के मिहान में स्थित ‘पतंजलि का मेगा फूड एंड हर्बल पार्क’ का शुभारंभ रविवार 9 मार्च को होगा। पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के एमडी आचार्य बालकृष्ण ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, इस प्लांट के लिए मैनपॉवर स्किल तैयार की जा रही है। हमारी प्राथमिकता स्थानीय लोगों को रोजगार देने की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम में पतंजलि की अग्रणी भूमिका है। उन्होंने कहा कि यहां की धरती देश व संविधान को मूर्त रूप प्रदान करने वाली है।
सम्बंधित ख़बरें
कमरा खाली कराने से भड़का था सिरफिरा: MIDC में पूर्व किरायेदार ने मचाया उत्पात, नंदनवन निवासी महिला की हत्या
3 घंटे की बारिश में सिहर उठा नागपुर: अधूरी सड़क निर्माण परियोजनाएं बनीं मुसीबत, सड़कों पर रेंगते नजर आए वाहन
नागपुर में मूसलाधार बारिश का कहर: मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट, 29 जुलाई को सभी स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी घोषित!
महाराष्ट्र में फिर शुरू होगा मूसलाधार बारिश का दौर! IMD ने नागपुर-पुणे समेत कई जिलों में जारी किया अलर्ट
एशिया की सबसे बड़ी यूनिट
अब इस धरा से पतंजलि की नई कृषि क्रांति के द्वारा देश के किसानों की समृद्धि के द्वार खोले जाएंगे। उन्होंने बताया कि यह प्लांट फूड प्रोसेसिंग का सिंगल प्वाइंट व एशिया की सबसे बड़ी यूनिट है। हालांकि इस प्लांट को शुरू करने में बहुत से विघ्न-बाधाएं रहीं, बीच में कोरोना काल भी रहा पर अंततः वह दिन आ गया, जिसकी प्रतीक्षा क्षेत्र के किसान वर्षों से कर रहे थे। आचार्य ने बताया कि इस प्लांट का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस रविवार 9 मार्च को करेंगे।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
प्रोसेसिंग क्षमता 800 टन प्रतिदिन
आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि इस प्लांट में ऑरेंज प्रोसेसिंग क्षमता 800 टन प्रतिदिन है, जिसमें हम ए ग्रेड के साथ-साथ बी व सी ग्रेड के ऑरेंज, प्री-मैच्योर उत्पादन, आंधी से टूटकर गिरने वाले संतरे को भी प्रोसेस करते हैं। हमारा यह प्लांट जीरो वेस्टेज सिस्टम पर काम करता है। हमारा काम संतरे के छिलके से प्रारंभ होता है, जिसमें हम संतरे के छिलके से वॉलिटाइल तथा फ्रेगरेंस ऑयल निकालते हैं। इसके लिए हमने विदेशी तकनीक और पूरे सिस्टम पर रिसर्च की क्योंकि इतना बड़ा प्लांट केवल जूस के भरोसे पर नहीं चलाया जा सकता। हमने इसके बॉय प्रोडक्ट्स पर भी फोकस किया। इस प्लांट को धरातल पर आपके सामने लाने में हमारा काफी समय व मेहनत लगी।
‘स्थानीय लोगों को रोजगार देना हमारी प्राथमिकता’
उन्होंने कहा कि आज इस क्षेत्र के हर गांव का लगभग प्रत्येक किसान हमारे संपर्क में हैं, साथ ही कुछ प्रतिभाशाली व्यक्ति भी हमारी दृष्टि में हैं। हमारी प्राथमिकता स्थानीय लोगों को रोजगार प्रदान करने तथा स्थानीय किसानों को समृद्धशाली बनाने की है। पीएम मोदी का सपना है कि स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाकर देश में मैनपॉवर स्किल तैयार की जाए, उसमें पतंजलि ही अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
एडवांस सिस्टम से होगा लैस
एमडी ने कहा कि इस प्लांट में आधुनिक मापदण्डों के आधार पर पूरा एडवांस सिस्टम है। इसमें पैकेजिंग लाइन, टैक्नोपैक से लेकर एडवांस रिसर्च लैब्स शामिल हैं। हमारे उत्पादों की गुणवत्ता टॉप क्लास है और हमारे लिए पूरा विश्व बाजार खुला है। लेकिन हमारी प्राथमिकता देश के लोगों को एक्सपोर्ट क्वालिटी के बेहतरीन उत्पाद उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि रॉ-मैटिरियल की उपलब्धता के आधार पर यहां संतरा, लाइम, आंवला, अनार, अमरूद, अंगूर, लौकी, गाजर का जूस, आम व संतरे का पल्प तथा ऑनियन, टमाटो का पेस्ट भी बनाया जाएगा।
Orange processing plant will make agricultural systems effective acharya balkrishna claimed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चंदा चोरी आरोपियों के लिए अयोध्या जेल में बदले नियम, सिर्फ 10 खास लोग ही कर सकते हैं मुलाकात, कैसे बीत रहे दिन
Jul 29, 2026 | 01:49 PMSL vs IND: 15 अगस्त से भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज, जानिए WTC पॉइंट्स टेबल और ICC रैंकिंग का पूरा गणित
Jul 29, 2026 | 01:49 PMकिसान आंदोलन भोपाल: सरकार के खिलाफ बढ़ता रोष, प्रदर्शनकारियों ने की बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश
Jul 29, 2026 | 01:45 PMअमरावती फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, टिप्पर ने मौसी-भांजी को कुचला, दोनों की मौत
Jul 29, 2026 | 01:45 PMलोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PMकिसानों को तकलीफ हुई तो चलेगा लेकिन उद्यमियों को बराबर मिलनी चाहिए बिजली, गुलाबराव पाटिल का विवादित बयान
Jul 29, 2026 | 01:44 PMIncome Tax Return भरने वालों की होड़, 4.7 करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा; 31 जुलाई के बाद लगेगा जुर्माना
Jul 29, 2026 | 01:42 PMवीडियो गैलरी

भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM


















