-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Now Kidney Transplant Soon In Super Center Got Approval Appointment Of Specialist Also
अब सुपर में जल्द ही किडनी ट्रांसप्लांट, केंद्र को मिली मंजूरी, विशेषज्ञ की नियुक्ति भी
- Written By: नवभारत डेस्क

File Photo
नागपुर. कोरोना के प्रतिबंधों के बाद से सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल में किडनी प्रत्यारोपण बंद हो गया था लेकिन अब फिर इस केंद्र को मंजूरी मिल गई है. साथ ही विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध होने से जल्द ही प्रत्यारोपण की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी. इससे 2 वर्ष से प्रतीक्षा कर रहे मरीजों को राहत मिलेगी.
कोरोना के बढ़ते प्रकोप के साथ ही किडनी ट्रांसप्लांट केंद्र की समय सीमा खत्म होने और ‘नेफ्रोलॉजिस्ट’ के सेवानिवृत्त होने की वजह से सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल का किडनी ट्रांसप्लांट केंद्र बंद हो गया था. इस बीच एम्स ने किडनी ट्रांसप्लांट के लिए विभाग तैयार किया. इस वजह से मेडिकल प्रशासन पर दबाव बढ़ने लगा था. अधिष्ठाता डॉ. राज गजभिये ने पिछले 2-3 महीनों में सतत फॉलोअप किया. इसके बाद प्रशासन द्वारा ठेकेदारी पद्धति पर सहयोगी प्राध्यापक यानी ‘नेफ्रोलॉजिस्ट’ के तौर पर डॉ. पीयूष किंमतकर की नियुक्ति की गई. विशेषज्ञ मिलने के बाद अस्पताल ने वेटिंग लिस्ट में शामिल 2 मरीजों की जांच भी की. इन दोनों मरीजों के परिजनों ने किडनी दान करने की तैयारी दिखाई. उनकी भी पड़ताल कर ली गई है. अब जल्द ही ट्रांसप्लांट की दिशा में कदम बढ़ाया जाएगा.
कोरोना काल में केंद्र हुआ था बंद
दरअसल सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में २०१६ में किडनी प्रत्यारोपण केंद्र शुरू हुआ. यह राज्य में शासकीय स्तर पर शुरू होने वाला पहला केंद्र था. केंद्र में राजीव गांधी जीवनदायी आरोग्य योजना से पहला किडनी ट्रांसप्लांट किया गया. इसके बाद से प्रत्यारोपण की संख्या बढ़ती गई लेकिन २०१९ के बाद करोना का प्रादुर्भाव शुरू हुआ और केंद्र को बंद कर दिया गया. केंद्र को हर वर्ष 5 वर्ष के लिए स्वास्थ्य विभाग से मंजूरी लेनी पड़ती है लेकिन कोरोना की वजह से मंजूरी भी नहीं मिल सकी थी. अब केंद्र को नये सिरे से मंजूरी मिल गई है. साथ ही विशेषज्ञ की नियुक्ति होने से ट्रांसप्लांट का मार्ग खुल गया है. विशेषज्ञ के साथ ही वरिष्ठ निवासी डॉक्टर भी मिल गये हैं. इन दिनों डायलेसिस की संख्या बढ़ गई है. 2016 से लेकर 2022 तक सुपर में कुल 64 ट्रांसप्लांट किए गए थे.
सम्बंधित ख़बरें
नागपुरवासियों को राहत! प्रॉपर्टी टैक्स बढ़ाने का प्रस्ताव खारिज, स्थायी समिति का बड़ा फैसला
सलील देशमुख बने राकां (शरद पवार) के नागपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष, जयंत पाटील ने सौंपा नियुक्ति पत्र
हीरा स्वीट्स के बाद अब नागपुर के इंदौर नमकीन पर तुकाराम मुंढे का शिकंजा; फफूंद लगी मिठाइयों का खुलासा
नागपुर में नाबालिग से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोपी कपिल लोनारे गिरफ्तार; हुडकेश्वर पुलिस की कार्रवाई
Now kidney transplant soon in super center got approval appointment of specialist also
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aquarius Horoscope: कुंभ राशि वालों को मिलेगा आर्थिक लाभ, संपत्ति संबंधी कार्यों में सफलता
Jul 11, 2026 | 06:54 AMनागपुरवासियों को राहत! प्रॉपर्टी टैक्स बढ़ाने का प्रस्ताव खारिज, स्थायी समिति का बड़ा फैसला
Jul 11, 2026 | 06:51 AM‘स्प्लिट्सविला’ से मिली पहचान, ‘बिग बॉस’ ने बढ़ाई लोकप्रियता, ऐसा रहा पारस छाबड़ा का टीवी स्टार बनने का सफर
Jul 11, 2026 | 06:45 AMइंदौर विकास प्राधिकरण की फर्जी एनओसी बनाकर नक्शा पास कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार
Jul 11, 2026 | 06:42 AMLIVEआज की ताजा खबर 11 जुलाई LIVE: ऑकलैंड में पीएम मोदी को मिला “गार्ड ऑफ ऑनर” न्यूज़ीलैंड हुआ भव्य स्वागत
Jul 11, 2026 | 06:32 AMबारिश, आंधी और बिजली… अगले 6 दिन कैसा रहेगा पूरे देश का मौसम, जानिए IMD की भविष्यवाणी
Jul 11, 2026 | 06:21 AMBirthday Horoscope: 11 जुलाई को जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल? जानें वार्षिक भविष्यफल
Jul 11, 2026 | 06:15 AMवीडियो गैलरी

आगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PM
दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM
मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:17 PM
मात्र 27 सेकंड और मौत को दी मात! रेलवे गेटमैन की बहादुरी देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:23 PM













