- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nmc Budget 2025 Municipal Commissioner Abhijit Chaudhary Presented General Budget
NMC Budget 2025: टैक्स में छूट…फिर भी बढ़ेगी आय, सरकारी अनुदान पर चली कैंची, मनपा ने पेश किया 5438.61 करोड़ का आम बजट
नागपुर महानगर पालिका में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए प्रस्तावित बजट शुक्रवार को मनपा आयुक्त अभिजीत चौधरी द्वारा पेश किया गया। आम बजट में भले ही सीधे तौर पर आम लोगों को टैक्स में राहत नहीं मिली।
- Written By: प्रिया जैस

मनपा आयुक्त अभिजीत चौधरी (फाइल फोटो)
नागपुर: मनपा में शुक्रवार को पेश हुए आम बजट में भले ही सीधे तौर पर आम लोगों को टैक्स में राहत न मिल रही हो लेकिन कुछ शर्तों के साथ छूट पाने का प्रावधान निश्चित कर दिया गया है। आयुक्त अभिजीत चौधरी द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के पेश किए गए 5438.61 करोड़ के बजट में कुछ नियमों का हवाला देते हुए सामान्य कर में 20 प्रतिशत तक की छूट पाने का मौका लोगों को उपलब्ध कराया गया है।
टैक्स में छूट देने के कारण प्राकृतिक नियमों के अनुसार आय कम होनी थी, फिर भी वित्तीय वर्ष 2025-26 में सम्पत्ति कर से आय में वृद्धि होने की आशा आयुक्त ने जताई। उल्लेखनीय है कि अब तक मनपा की स्वयं की आय का सबसे बड़ा स्रोत सम्पत्ति कर को माना जा रहा था। इसमें वित्तीय वर्ष 2024-25 में 330 करोड़ रुपये की आय होने की आशा जताई गई थी किंतु वास्तविक रूप में केवल 325 करोड़ की ही वसूली हो पायी। इसके बावजूद वित्तीय वर्ष 2025-26 में सम्पत्ति कर से 350 करोड़ रुपये की आय प्राप्त होने की संभावना जताई जा रही है।
आमदनी अच्छी, खर्च भी अच्छा
शुक्रवार को मनपा आयुक्त चौधरी की ओर से जहां वित्तीय वर्ष 2024-25 का सुधारित बजट पेश किया गया वहीं वित्तीय वर्ष 2025-26 का प्रस्तावित बजट भी पेश किया गया। वित्तीय वर्ष 2024-25 के सुधारित बजट के अनुसार 1234.98 करोड़ की बचत के साथ राजस्व जमा पूंजी 4067.47 करोड़ मिलाकर कुल 5302.45 करोड़ की आय का सुधारित बजट दिया गया जबकि वित्तीय वर्ष 2024-25 में खर्च केवल 4603.58 करोड़ होने से 698.87 करोड़ रुपये की बचत रही।
सम्बंधित ख़बरें
NGO की आड़ में धर्मांतरण और शोषण का गंदा खेल, नासिक के बाद अब नागपुर में हड़कंप, Video से जानिए पूरा मामला
NGO में युवतियों को जबरन नमाज और रोजा रखने पर किया मजबूर, रियाज काजी गिरफ्तार
नागपुर में अवैध खनन का खेल, नियमों की अनदेखी, रात में धड़ल्ले से रेत परिवहन सक्रिय; सरकार को भारी नुकसान
नागपुर में 32 करोड़ का आवास घोटाला, सर्वे में खामियां, लाखों का नुकसान, प्रशासन पर उठे सवाल
अत: वित्तीय वर्ष 2025-26 में 4739.74 करोड़ की आय और पहले की बचत 698.87 करोड़ रुपये को मिलाकर वित्तीय वर्ष 2025-26 में 5438.61 करोड़ की आय होने की संभावना है जबकि वित्तीय वर्ष 2025-26 में 5,399.05 करोड़ रुपये खर्च होने की संभावना है।
टाउन प्लानिंग में कमाल की उछाल
मनपा में अब तक सर्वाधिक आय का स्रोत सम्पत्ति कर विभाग रहा है। इसके बाद जलापूर्ति विभाग के माध्यम से आय होते रही है किंतु अब मनपा की आय में सर्वाधिक योगदान टाउन प्लानिंग विभाग के माध्यम से आता दिखाई दे रहा है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आयुक्त ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में टाउन प्लानिंग विभाग से 339 करोड़ रुपये की आय होने की संभावना जताई थी जबकि 128.10 करोड़ की वृद्धि के साथ विभाग ने 467.10 करोड़ रुपये की आय अर्जित की है। इसे देखते हुए अब आयुक्त ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए इस विभाग को 500 करोड़ की आय का लक्ष्य दिया है।
टैक्स में छूट का यह है विकल्प
सम्पत्ति कर के सामान्य कर में छूट देने के विकल्प पर आयुक्त ने कहा कि ग्रीन बिल्डिंग स्कीम के लिए लोगों को प्रोत्साहित करना है। इसमें महाराष्ट्र महानगर पालिका अधिनियम की धारा 140-बी के प्रावधानों के अंतर्गत बिल्डिंग निर्मित करते समय रेन वॉटर हार्वेस्टिंग, कृषि मिश्रखाद, सौर ऊर्जा का उपयोग, मलजल प्रक्रिया केंद्र और पुनर्उपयोग के लिए अब तक 10 प्रतिशत की छूट मिलती रही है।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
इसके अलावा अब इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल द्वारा प्रमाणित किए गए प्लैटिनम ग्रीन बिल्डिंग के लिए सामान्य कर में 10 प्रतिशत अधिक की छूट के अनुसार कुल 20 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इसी तरह से गोल्ड ग्रीन बिल्डिंग के लिए 7.50 प्रतिशत और सिल्वर ग्रीन बिल्डिंग के लिए 5 प्रतिशत अतिरिक्त छूट दी जाएगी।
सरकारी अनुदान पर कैंची
मुख्यमंत्री से लेकर अन्य मंत्रियों के गृह शहर तथा हैवीवेट केंद्रीय मंत्री की सिटी होने के बावजूद मनपा के आम बजट में सरकारी अनुदान पर कैंची चलाए जाने से आश्चर्य व्यक्त किया जा रहा है। मनपा आयुक्त की ओर से गत वर्ष पेश किए गए बजट में राज्य सरकार से 3,228.71 करोड़ रुपये अनुदान के रूप में प्राप्त होने की जानकारी उजागर की गई थी किंतु वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में सरकारी अनुदान के रूप में केवल 1167.54 करोड़ प्राप्त होने की जानकारी उजागर की गई है। गत वित्तीय वर्ष की तुलना में केवल 35 प्रतिशत के करीब ही सरकारी अनुदान मिलने की आशा जताई गई है।
Nmc budget 2025 municipal commissioner abhijit chaudhary presented general budget
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
झाड़-फूंक के बहाने ले गया और उतार दिया मौत के घाट, पिता ने बेटी का घोंटा गला; सामने आई हैरान करने वाली वजह
Apr 20, 2026 | 08:32 PMशादी की सालगिरह पर अनोखा अंदाज, कपल ने आरी से काटा केक, वीडियो वायरल
Apr 20, 2026 | 08:29 PMJEE Main Result 2026: NTA ने जारी किया सेशन 2 का रिजल्ट, 26 छात्रों ने 100 परसेंटाइल लाकर टॉप में बनाई जगह
Apr 20, 2026 | 08:27 PMभुसावल मंडल में नॉनइंटर लॉकिंग कार्य के चलते विशेष ब्लॉक, बडनेरा से गुजरने वाली कई ट्रेनें होंगी प्रभावित
Apr 20, 2026 | 08:21 PMघर में घुसा बंदर, फ्रिज खोलकर बादाम लेकर भागा; वीडियो वायरल
Apr 20, 2026 | 08:17 PMट्रंप उधर ईरान में फंसे, इधर यूक्रेन ने रूस के भीतर मचाई तबाही; धू-धू कर जलीं तेल रिफाइनरी
Apr 20, 2026 | 08:16 PMLLB परीक्षा की बढ़ी तारीख, विधायक अडबाले ने की थी मांग, गोंडवाना विवि जारी करेगी नई समय सारिणी
Apr 20, 2026 | 08:16 PMवीडियो गैलरी

UP में दरोगा की दबंगई! 14 साल के मासूम को जड़ा थप्पड़, बाइक कराई साफ, फिर क्या हुआ देखें VIDEO
Apr 20, 2026 | 08:02 PM
नमाज के फायदे बताने पर भड़के लोग, नमिता थापर को सोशल मीडिया पर किया गया बुरी तरह ट्रोल! देखें VIDEO
Apr 20, 2026 | 07:38 PM
NGO की आड़ में धर्मांतरण और शोषण का गंदा खेल, नासिक के बाद अब नागपुर में हड़कंप, Video से जानिए पूरा मामला
Apr 20, 2026 | 04:34 PM
सरकार की नीयत में खोट, अखिलेश यादव ने आरक्षण बिल को बताया BJP का चुनावी स्टंट, PM मोदी से पूछे कड़े सवाल
Apr 20, 2026 | 01:51 PM
क्या रील की कीमत जान से ज्यादा है? मऊगंज में स्टंटबाजी के दौरान 3 सगे भाइयों की दर्दनाक मौत- देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 10:01 PM
PM मोदी का बंगाल प्लान: ‘0’ बिजली बिल का किया वादा, TMC को बताया विकास का रोड़ा! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:33 PM













