जल संरक्षण को बढ़ावा, नागपुर में बदलेंगे हजारों पानी के मीटर; मनपा-ओसीडब्ल्यू का बड़ा अभियान
Nagpur NMC News: नागपुर में मनपा और ओसीडब्ल्यू ने पुराने व खराब जल मीटर बदलने का अभियान शुरू किया है। इससे सटीक बिलिंग, बेहतर सेवा और जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।
- Written By: अंकिता पटेल
नागपुर मनपा, ओसीडब्ल्यू, जल मीटर,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur Water Meter Replacement Drive: नागपुर महानगर पालिका और ओसीडब्ल्यू की ओर से संयुक्त रूप से शहर भर में बड़े पैमाने पर पानी के मीटर बदलने का एक व्यापक अभियान शुरू करने की घोषणा की गयी। ग्राहकों को बेहतर सेवा प्रदान करने तथा जल संरक्षण को बढ़ावा देने के साथ ही सटीक बिलों को प्रदान करने के लिए इस तरह का निर्णय लिया गया। इस अभियान के तहत शहर भर में उन सभी पानी के मीटरों को बदला जाएगा जो पुराने हो चुके हैं या काम नहीं कर रहे हैं।
विशेष रूप से ‘नॉट रीडेबल’ (पढ़े न जा सकने वाले), ‘आउट ऑफ ऑर्डर’ (खराब) और ‘बंद’ पड़े मोटरों को बदलकर उनकी जगह नए मीटर लगाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त जिन नल कनेक्शनों पर अब तक जल मीटर नहीं लगाए गए हैं, वहां नए मीटर स्थापित किए जाएंगे। प्रशासन का मानना है कि नए मीटर लगने से ग्राहकों को अधिक विश्वसनीय और पारदर्शी सेवा मिल सकेगी।
मीटर बदलने के नाम पर नकद लेन-देन से सावधान
क्षेत्रीय कर्मचारियों को न दें नकद पैसे मनपा-ओसीडब्ल्यू ने स्पष्ट किया है कि पानी का मीटर बदलने की यह प्रक्रिया नियमानुसार सीधे बिलिंग या मुफ्त स्वरूप में लागू की जाएगी। नागरिकों को हिदायत दी गई है कि वे ओसीडब्ल्यू के किसी भी क्षेत्रीय कर्मचारी को कोई नकद पैसे न दें, यदि कोई शुल्क लागू होता है, तो उसका भुगतान केवल संबंधित जोन कार्यालय में ही किया जाना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत संपादकीय: जेन जी का बढ़ता आक्रोश, युवाओं के सवालों से घिरती व्यवस्था
तीसरी मुंबई, मेट्रो से समृद्धि महामार्ग तक, देवेंद्र फडणवीस के वो फैसले जिसने बदली महाराष्ट्र की तस्वीर
नवभारत विशेष: जनकल्याणकारी योजनाओं को समर्पित देवा भाऊ, ओजस्वी एवं तेजस्वी नेतृत्व
NEET छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटिल, आज ही पहुंचेंगे जंतर मंतर
इसके अलावा, नागरिकों से अपील की गई है कि वे काम के लिए आने वाले क्षेत्रीय कर्मचारियों का पहचान पत्र अवश्य जांचें और यदि उन्हें कोई भी अनियमितता दिखाई देती है, तो तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित करें।
ग्राहकों और प्रशासन दोनों को होंगे कई लाभ
- पानी के बिलिंग की प्रक्रिया में अधिक पारदर्शिता आएगी और बिलों की सटीकता बढ़ेगी।
- शहर का जल प्रबंधन अधिक सुव्यवस्थित और कार्यक्षम बनेगा।
- पानी की बर्बादी रुकेगी और जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।
वाट्सएप और SMS के जरिए पूर्व सूचना
प्रशासन द्वारा पात्र ग्राहकों को उनके पानी के मीटर बदले जाने के बारे में वाट्सएप या एसएमएस के माध्यम से पहले ही सूचित कर दिया जाएगा। इसके लिए यह आवश्यक है कि नागरिक अपना मोबाइल नंबर अपडेट रखें।
यह भी पढ़ें:-नागपुर में धर्म परिवर्तन का खौफनाक खेल: कोलकाता की महिला को बंधक बनाकर मारपीट, 6 आरोपीयों पर केस दर्ज
जिन ग्राहकों ने अपना मोबाइल नंबर अभी तक अपडेट नहीं किया है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर अपनी केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए। नागपुर महानगर पालिका ने नागरिकों से इस अभियान में पूर्ण सहयोग करने और कर्मचारियों को मीटर बदलने के लिए अपने परिसर में प्रवेश देने की अपील की है।
