नितिन गडकरी ने परिवार के साथ नागपुर में डाला वोट, भूषण शिंगणे मामले पर दिया बड़ा बयान, EC को दी नसीहत
Nitin Gadkari Cast Vote in Nagpur: नितिन गडकरी ने परिवार के साथ किया मतदान। भाजपा की रिकॉर्ड जीत का दावा और उम्मीदवार भूषण शिंगणे पर हमले को बताया 'दुर्भाग्यपूर्ण'।
- Written By: प्रिया जैस
नितिन गडकरी ने परिवार के साथ दिया वोट (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Nitin Gadkari: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को नागपुर महानगर पालिका चुनाव में अपना वोट डाला और विश्वास जताया कि भाजपा महाराष्ट्र भर में हो रहे निकाय चुनावों में रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल करेगी। गडकरी और उनके परिवार के सदस्यों ने यहां महल क्षेत्र के न्यू इंग्लिश स्कूल में अपना वोट डाला।
उन्होंने कहा कि जनता ने नागपुर महानगर पालिका (एनएमसी) चुनावों में तीन बार भाजपा को चुना है और उसे विकास के लिए काम करने का अवसर दिया है। उन्होंने पत्रकारों के एक प्रश्न के उत्तर में कहा, ‘‘ हमने यह चुनाव फिर से अपने कार्यों के आधार पर लड़ा है और हम पिछले चुनावों की तरह ही निश्चित रूप से बेहतर प्रदर्शन करेंगे और रिकॉर्ड तोड़ बहुमत से जीतेंगे।”
मतदाता सूची पर नितिन गडकरी का बयान
नितिन गडकरी ने जनता से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की और कहा कि यह उनका मौलिक अधिकार है। यहां पिछले चुनाव में कम मतदान प्रतिशत के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में गडकरी ने कहा कि यह सच है कि मतदाता सूची में नामों पर समस्या थी। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को ठीक से व्यवस्थित किया जाना चाहिए ताकि कोई भी व्यक्ति मतदान से वंचित न रह जाए, और उन्होंने विश्वास जताया कि चुनाव आयोग इस मुद्दे को सुलझाने के लिए उचित कदम उठाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
World Poha Day : इंदौरी से लेकर अवलक्की तक, भारत के 8 सबसे स्वादिष्ट पोहे; जिनका स्वाद एक बार जरूर चखना चाहिए
World Poha Day 2026: सुदामा की पोटली से लेकर इंदौर की गलियों तक, जानिए भारत के पसंदीदा नाश्ते की दिलचस्प कहानी
पेट्रोल से सस्ता होगा नया ईंधन, 2027 तक देश में खुलेंगे 5,000 फ्लेक्स-फ्यूल स्टेशन, गडकरी ने बताया बड़ा प्लान
नागपुर संभाग में खाद-बीज की कालाबाजारी पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1.51 करोड़ रुपये का अवैध स्टॉक जब्त
भूषण शिंगणे मामले पर बोले नितिन गडकरी
बुधवार रात को भाजपा के वार्ड नंबर 11 के उम्मीदवार भूषण शिंगणे पर हुए कथित हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए गडकरी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि वह उम्मीदवार के घर जाएंगे। उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि यह एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है जिसे टाला जा सकता था और (मुझे विश्वास है) पुलिस दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, उन्हें जान से मारने का प्रयास किया गया था, जो बेहद गलत है।”
यह भी पढ़ें – Stock Market Holiday: बीएमसी चुनाव के चलते थमी दलाल स्ट्रीट की रफ्तार, BSE का बड़ा फैसला
भाजपा की नागपुर इकाई के प्रमुख दयाशंकर तिवारी ने पत्रकारों बताया कि नागपुर महानगर पालिका के वार्ड नंबर 11 से भाजपा उम्मीदवार भूषण शिंगणे को जब पता चला कि कुछ असामाजिक तत्व माहौल खराब करने और पैसे बांटने की कोशिश कर रहे हैं तो वे गोरेवाड़ा इलाके में गए।
जब शिंगणे वहां पहुंचे तो उन पर कथित तौर पर 100 से अधिक लोगों के एक समूह ने हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर एक व्यक्ति और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
