सोनम वांगचुक के समर्थन में सड़कों पर उतरा नागपुर, पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन- VIDEO
Nagpur Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर से सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाए जाने के बाद अब देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन तेज हो रहे हैं, जिसका असर नागपुर में भी देखने को मिला।
- Written By: मनोज आर्या
Nagpur Protest in Support of Sonam Wangchuk: दिल्ली के जंतर-मंतर से सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाए जाने के बाद अब देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन तेज हो रहे हैं। नागपुर में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे और सोनम वांगचुक के समर्थन में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि शनिवार सुबह जिस तरह दिल्ली पुलिस सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाकर अस्पताल ले गई, वह कार्रवाई उचित नहीं थी। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने सरकार के खिलाफ नारे लगाए और आंदोलन के प्रति अपना समर्थन जताया।