Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 21 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पुणे को नितिन गडकरी का बड़ा तोहफा! 6,000 करोड़ के 32 KM लंबे रावेत-नर्हे एलिवेटेड एलिवेटेड कॉरिडोर को मंजूरी

Ravet-Narhe Elevated Corridor: रावेत से नर्हे तक 6,000 करोड़ की लागत से बनने वाले 32 किमी लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर के DPR को मंजूरी मिल गई है। इससे पुणे और हिंजवडी IT पार्क के निवासियों को राहत मिलेगी।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Jul 21, 2026 | 01:43 PM

रावेत-नर्हे एलिवेटेड एलिवेटेड कॉरिडोर को मिली मंजूरी (प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI)

Follow Us
Follow Us:

Pune Pimpri-Chinchwad Development News: पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड़ और हिंजवडी आईटी पार्क के निवासियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम और तेज बनाने के लिए रावेत से नर्हे तक 32 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर के विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) को मंजूरी मिल गई है। लगभग 6,000 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना की घोषणा केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने की है।

मुंबई-बेंगलुरु हाईवे पर खत्म होगा रोज का ट्रैफिक का झंझट

मुंबई-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिन-ब-दिन वाहनों का दबाव बढ़ता जा रहा है। इस 32 किलोमीटर लंबे रावेत-नर्हे एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण से शहर के कई प्रमुख और घनी आबादी वाले क्षेत्रों की यातायात व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव आएगा।

इस कॉरिडोर के निर्माण से वाकड, ताथवडे, पुनावले, रावेत, किवले, बालेवाडी, बाणेर, बावधन और हिंजवडी आईटी पार्क क्षेत्र की यातायात व्यवस्था में क्रांतिकारी सुधार आएगा। माण, मारुंजी, नेरे और जांबे क्षेत्र के नागरिकों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा।

सम्बंधित ख़बरें

भंडारा में दिनदहाड़े 78 वर्षीय वृद्धा से लूट, पुलिस ने 2 घंटे में दोनों आरोपी दबोचे

भंडारा में स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर सख्ती, ओवरलोड ऑटो-वैन चालकों पर एक महीने में 55 कार्रवाई

वर्धा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में फरार आरोपी पंकज साठवने गिरफ्तार

रोठा दुष्कर्म-हत्या मामला: CM फडणवीस ने फास्ट ट्रैक कोर्ट और विशेष सरकारी वकील नियुक्ति के दिए निर्देश

विधायक के प्रयासों से सफलता

चिंचवड़ के विधायक शंकर जगताप ने मार्च 2026 में विधानसभा सत्र के दौरान इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। उन्होंने हिंजवडी आईटी पार्क की ट्रैफिक और शहर के विस्तार को देखते हुए एलिवेटेड कॉरिडोर की जरूरत पर जोर दिया था। राज्य और केंद्र सरकार के स्तर पर लगातार किए गए फॉलो-अप के बाद आखिरकार इस परियोजना को हरी झंडी मिल गई है।

पिंपरी-चिंचवड़  में सुधरेगी ट्रैफिक व्यवस्था

प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी होते ही इस परियोजना का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। विधायक शंकर जगताप ने कहा कि यह परियोजना भविष्य में पिंपरी-चिंचवड़ के आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर की रीढ़ बनेगी और लाखों यात्रियों को रोजमर्रा की ट्रैफिक समस्या से स्थायी निजात दिलाएगी।

यह भी पढ़ें:- पुणेवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुरंदर एयरपोर्ट का 91% जमीन अधिग्रहण पूरा, जानें कब शुरू होगा निर्माण कार्य

विधानसभा में भी उठाया गया था यह मुद्दा, मिली सफलता

विधायक शंकर जगताप ने कहा कि हिजवडी और पिंपरी-चिंचवड़ की ट्रैफिक समस्या को मैंने विधानसभा में मजबूती से उठाया था। राज्य और केंद्र के स्तर पर लगातार किए गए प्रयासों का ही यह सकारात्मक परिणाम है। रावेत-नर्हे एलिवेटेड कॉरिडोर शहर की आधुनिक यातायात व्यवस्था का अहम हिस्सा बनेगा।

Ravet narhe elevated corridor dpr approved nitin gadkari pune hinjawadi traffic

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 21, 2026 | 01:06 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Nitin Gadkari
  • Pune News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.