- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Violence Hearing On Bail Of 5 Accused Including Faheem Today Hamid Will Appear In Court Tomorrow
Nagpur Violence: आज फहीम समेत 5 आरोपियों की जमानत पर सुनवाई, अदालत में हामिद की पेशी कल
नागपुर में हुए हिंसाचार में सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक पोस्ट कर शहर में दंगे भड़काने की कोशिश करने के आरोपी हामिद की नियमित जमानत पर बुधवार 9 अप्रैल को सत्र न्यायाधीश एन. बी. ओझा के समक्ष सुनवाई होगी।
- Written By: आंचल लोखंडे

आज फहीम समेत 5 आरोपियों की जमानत पर सुनवाई। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नागपुर: उपराजधानी नागपुर में हुए हिंसाचार में सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक पोस्ट कर शहर में दंगे भड़काने की कोशिश करने के आरोपी हामिद की नियमित जमानत पर बुधवार 9 अप्रैल को सत्र न्यायाधीश एन. बी. ओझा के समक्ष सुनवाई होगी। पिछली सुनवाई में पुलिस ने न्यायाधीश ओझा के समक्ष केस डायरी पेश की थी। आरोपी का नाम मो. हामिद मोहम्मद हनीफ (69, सेवासदन अपार्टमेंट) है।
इस बीच, महल हिंसा के कथित मास्टरमाइंड और माइनॉरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी के शहर अध्यक्ष फहीम शमीम खान की नियमित जमानत पर सुनवाई आज होगी। इसके अलावा हरीश मोहम्मद इस्माइल (29), मोहम्मद शाहनवाज शेख मोहम्मद अरशद शेख (25, बिडगांव), मोहम्मद यूसुफ शेख (37, नई शुक्रवारी) और नाज़िम सलीम शेख (34, उप्पलवाड़ी) की अग्रिम जमानत पर भी आज सुनवाई होगी। आरोपी की ओर से एडवोकेट अश्विन इंगोले, सरकार की तरफ से एडवोकेट नितिन तेलगोटे ने मामले की पैरवी करेंगे।
भड़काऊ पोस्ट वायरल
साइबर पुलिस ने मोहम्मद शहजाद परवेज मोहम्मद इब्राहिम (45, आशिनगर, टेका) को गिरफ्तार किया है। मोहम्मद हामिद और मोहम्मद हनीफ को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालकर दो समुदायों के बीच दरार पैदा करने की कोशिश की। आरोपियों ने सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो पोस्ट और शेयर किए, जिनसे धार्मिक भावनाएं भड़कीं और दो समुदायों के बीच दरार पैदा हुई। हामिद ने अपने मोबाइल फोन से यह पोस्ट वायरल की थी।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर जिले में Heatwave का असर, सावनेर में सड़क किनारे मिला शव, लू लगने से मौत की आशंका
नागपुर के हिंगना में सनसनीखेज हत्या, बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, शराब की लत बनी वजह
मुख्यमंत्री फडणवीस की सादगी बनाम अफसरों के ठाठ? महाराष्ट्र में खर्च कटौती पर सवाल, निजी विमान यात्रा पर चर्चा
Nagpur Weather: सूरज दिखाएगा रौद्र रूप! नागपुर में आज रिकॉर्डतोड़ गर्मी का अनुमान, जानें कैसा होगा मौसम?
हिंसा के पीड़ितों को दी सहायता राशि
नागपुर के महल और भालदारपुरा इलाकों में हुई हिंसा में चौपहिया और दोपहिया वाहनों सहित 66 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे। इसमें दोपहिया वाहनों के लिए 10,000 रुपये और चौपहिया वाहनों के लिए 50,000 रुपये की सहायता प्रदान की गई। हिंसा के कुल 70 पीड़ितों को सरकार द्वारा सहायता प्रदान की गई। ब्रजेशकुमार चांडक को 20,000 रुपये और शिखा अग्रवाल व हर्षल घाटे को भी उनकी दुकान को हुए नुकसान के लिए 10-10 हजार रुपये दिए गए। एनसीसी लिमिटेड की 2 क्रेनों में आग लगा दी गई थी। कंपनी को 1 लाख रुपये की सहायता दी गई। सरकार ने केवल एक घायल व्यक्ति को 5,000 रुपये की सहायता प्रदान की है।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
आरोपी के मकान को गिराने का नोटिस जारी
इधर इस मामले में पुलिस ने भी अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। हिंसा और दंगे में अहेफाज अफसर खान को आरोपी बनाया गया और गणेशपेठ पुलिस में देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया। अब दंगे में आरोपी के भाई शाहबाज खान पर मनपा ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मनपा द्वारा मृत पिता के नाम पर मकान के निर्माण को अवैध करार देते हुए उसे गिराने के लिए नोटिस जारी किया गया।
हालांकि कोर्ट ने तोड़फोड़ की कार्रवाई पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। नागपुर हिंसा के मामले में बांग्लादेशी कनेक्शन भी सामने आया था। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया था। हिंसा में बांग्लादेशी कनेक्शन वाले एंगल से भी पुलिस जांच कर रही है।
Nagpur violence hearing on bail of 5 accused including faheem today hamid will appear in court tomorrow
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Sakoli Murder Case: साकोली तालाब हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
May 24, 2026 | 08:19 AMनागपुर-तुलजापुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई कार, 3 की मौके पर मौत; 5 गंभीर रूप से घायल
May 24, 2026 | 08:15 AMनासिक परिक्षेत्र में नए आईजी संजय येनपुरे ने संभाला पदभार, पांच जिलों की सुरक्षा और कुंभ मेला होगी बड़ी चुनौती
May 24, 2026 | 08:14 AMकहीं मानसून तो कहीं लू का सितम! 19 राज्यों में तूफानी आंधी-बारिश का अलर्ट जारी, 70 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
May 24, 2026 | 08:06 AMमुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन पर आया कोच महेला जयवर्धने का रिएक्शन, इन दो दिग्गजों पर बताया हार का कारण
May 24, 2026 | 08:03 AMGanga Dussehra 2026: गंगा दशहरा पर इन घाटों की रौनक देख हो जाएंगे मंत्रमुग्ध, जानें कहां पर हैं ये घाट
May 24, 2026 | 08:00 AMमहाराष्ट्र सरकार खरीदेगी एयर इंडिया बिल्डिंग, 1601 करोड़ की डील अंतिम चरण में
May 24, 2026 | 07:58 AMवीडियो गैलरी

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM
Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM














