- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur University Vc Dr Manali Kshirsagar Challenges
चुनौतियों से भरा विवि का ‘ताज’: नई उपकुलपति मनाली क्षीरसागर के सामने विकास की बाधाएं
Nagpur Education News: नई उपकुलपति डॉ. मनाली क्षीरसागर को राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय में अटकी परियोजनाओं, वित्तीय और शैक्षणिक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।
- Written By: आंचल लोखंडे

चुनौतियों से भरा विवि का ‘ताज’ (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Nagpur University: डेढ़ वर्ष से अधिक समय तक खाली रहे राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के उपकुलपति का पद अब नई नियुक्ति के साथ भर गया है। नई उपकुलपति डॉ. मनाली क्षीरसागर को विश्वविद्यालय की अनेक अटकी परियोजनाओं, शैक्षणिक योजनाओं और वित्तीय चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। राज्यपाल द्वारा विश्वविद्यालय के 25वें नियमित उपकुलपति के रूप में नियुक्त डॉ. क्षीरसागर ने जिम्मेदारी ऐसे समय संभाली है, जब पिछले कई महीनों तक प्रभारी उपकुलपति के भरोसे प्रशासन चला।
सबसे पहले प्र-उपकुलपति की नियुक्ति की जाएगी, उसके बाद चारों संकायों के अधिष्ठाताओं और प्रबंधन परिषद के खाली पदों की नियुक्ति प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। हालांकि विश्वविद्यालय ने पिछली व्यवस्थाओं में विभिन्न संस्थाओं के साथ एमओयू किए हैं, लेकिन शैक्षणिक गुणवत्ता में अपेक्षित सुधार नहीं दिखाई दिया। पुरानी योजनाएँ पुराने ढर्रे पर चल रही हैं, और नई शिक्षा नीति के बावजूद स्नातकोत्तर विभागों में सभी सीटें नहीं भर पातीं।
कई योजनाएँ अब भी कागजों तक सीमित
डॉ. विलास चौधरी द्वारा शुरू की गई कई योजनाएँ अब तक केवल कागजों पर ही हैं। कर्मचारियों और अधिकारियों के खाली पद, विश्वविद्यालय की वित्तीय स्थिति और कॉलेजों के ऑटोनॉमस होने के कारण करीब 4 करोड़ रुपये की वार्षिक आय पर असर पड़ा है। परीक्षा फीस से हर वर्ष 35 करोड़ रुपये आते हैं, जबकि खर्च इससे अधिक हैं। फिलहाल 900 करोड़ रुपये की एफडी से मिलने वाला ब्याज बड़ा सहारा है, लेकिन इसे विश्वविद्यालय की पूरी व्यवस्था पर निर्भर करना उचित नहीं माना जा रहा।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में तेज धूप से पारा 35.8°C, दिन में गर्म हवाएं, सुबह पार्कों में उमड़ी भीड़
ऑनलाइन ट्रांजैक्शन का जिम्मा सौंपना पड़ा भारी, सदर में कर्मचारी ने मालिक को लगाया 24 लाख का चूना
Man Stuck In Lake Mud: गाद में फंसकर गई जान, नागपुर के सोनेगांव तालाब में दर्दनाक हादसा
मुंबई में नाबालिगों की सनसनीखेज वारदात, दोस्त की हत्या कर डूबने का रूप देने की कोशिश
सॉफ्टवेयर कंपनी बदलने के बाद प्रशासनिक व्यवस्था को पटरी पर लाना भी एक चुनौती है। इनकम बढ़ाने के उपायों के लिए गठित समिति की छह वर्षों में केवल दो बैठकें हो सकीं।
ये भी पढ़े: चुनाव आयोग की गड़बड़ी से टला नगर परिषद व पंचायत चुनाव परिणाम: चंद्रशेखर बावनकुले
पहला ‘टेस्ट’ 5 दिसंबर को
डॉ. क्षीरसागर के लिए सीनेट की पहली बैठक 5 दिसंबर को होगी। इस बैठक में प्रस्तावों पर चर्चा और सदस्यों के प्रश्नों के उत्तर देना होगा। पिछली बैठक की एक्शन टेकन रिपोर्ट पर भी सदस्यों के सवाल प्रशासन के लिए चुनौतीपूर्ण होंगे। यह बैठक नई उपकुलपति के प्रशासनिक कौशल और निर्णय क्षमता का पहला परीक्षण मानी जा रही है।
Nagpur university vc dr manali kshirsagar challenges
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दुबई में मिसाइल अटैक के बीच भारतीय युवक करने लगे भोजपुरी कमेंट्री, वीडियो वायरल
Mar 03, 2026 | 12:18 PMTexas में खूनी खेल: ईरान समर्थक प्रदर्शन के दौरान गोलीबारी, भारतीय छात्रा सविता शान समेत चार की मौत
Mar 03, 2026 | 12:15 PMक्या आपका बच्चा भी होली खेलने को है बेताब? बाहर भेजने से पहले फॉलों करें ये ड्रेसिंग टिप्स
Mar 03, 2026 | 12:13 PMनीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री तय, JDU में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, कब होगा ऐलान?
Mar 03, 2026 | 12:13 PMनागपुर में तेज धूप से पारा 35.8°C, दिन में गर्म हवाएं, सुबह पार्कों में उमड़ी भीड़
Mar 03, 2026 | 12:04 PMआसान नहीं ईरान के खिलाफ जंग…अमेरिकी जनरल का खुलासा, बोले- रातों-रात नहीं बना तेहरान पर हमले का प्लान
Mar 03, 2026 | 11:54 AMपेट्रोल से छुटकारा चाहिए? 1 लाख से कम में घर लाएं स्टाइलिश इलेक्ट्रिक बाइक, देगी 150 KM तक की रेंज
Mar 03, 2026 | 11:53 AMवीडियो गैलरी

भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM
वृंदावन में आस्था पर भारी पड़ी गुंडागर्दी: युवती को घेरकर जबरन पोता रंग, पीड़िता का वीडियो वायरल
Feb 28, 2026 | 12:46 PM













