Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नागपुरवासियों का इंतजार खत्म! फिर दौड़ेगी सेमिनरी हिल्स की ‘वनबाला’, मुंबई की ‘वनरानी’ जैसा होगा मॉडल!

Vanbala Toy Train Nagpur: नागपुर की 'वनबाला' फिर भरेगी रफ्तार! हाई कोर्ट के निर्देश पर मुंबई की 'वनरानी' की तर्ज पर होगा विकास। सेमिनरी हिल्स में बच्चों के लिए बनेंगे एडवेंचर पार्क।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jan 22, 2026 | 03:37 PM

नागपुर न्यूज

Follow Us
Close
Follow Us:

Seminary Hills Nagpur: सेमिनरी हिल्स के हरे-भरे परिसर की सैर कराने वाली प्रसिद्ध टॉय ट्रेन ‘वनबाला’ एक बार फिर पटरियों पर दौड़ने के लिए तैयार है। वन विभाग ने मुंबई के संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान की ‘वनरानी’ ट्रेन के मॉडल का अध्ययन कर उसी तर्ज पर वनबाला को दौड़ाने की जानकारी हाई कोर्ट को दी। उल्लेखनीय है कि हाल ही में वनरानी को पुनर्जीवित किया गया है।

मुंबई में ‘वनरानी’ टॉय ट्रेन 2021 में आए तौकते चक्रवात के कारण बंद हो गई थी जिसे वहां के प्रबंधन ने 4 साल बाद फिर से शुरू कर दिया है। वन विभाग ने अदालत को बताया कि वे उसी कंपनी से संपर्क कर रहे हैं जिसने ‘वनरानी’ को दोबारा पटरी पर लाने में मदद की है, ताकि नागपुर की ‘वनबाला’ का भी विकास किया जा सके। हाई कोर्ट ने इस संबंध में वन विभाग को एक विस्तृत हलफनामा पेश करने का आदेश दिया है।

प्रशासनिक सुस्ती पर अदालत सख्त

एक समय नागपुरवासियों के दिलों पर राज करने वाली ‘वनबाला’ लंबे समय से देखरेख के अभाव और प्रशासनिक ढिलाई के कारण शेड में बंद पड़ी है। हाई कोर्ट ने इस स्थिति का संज्ञान लेते हुए वन विभाग से स्पष्टीकरण मांगा था। मामले की सुनवाई के दौरान अधि। जेमिनी कासट ने न्यायालय मित्र के रूप में दलीलें पेश कीं।

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई के KEM अस्पताल से हटेगा ब्रिटिश नाम? मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने नाम बदलने का दिया प्रस्ताव

नागपुर में इंसाफ: दिव्यांग महिला से दरिंदगी करने वाले ‘उस’ हैवान को मरते दम तक उम्रकैद!

Pune: चार साल बाद लोकतंत्र की वापसी, पिंपरी-चिंचवड़ मनपा में आज महापौर आरक्षण की लॉटरी

कलमना से रिंग रोड तक ‘रेड ही रेड’; FDA के निशाने पर सुपारी माफिया, तंबाकू पर भी बड़ी कार्रवाई

यह भी पढ़ें – कलमना से रिंग रोड तक ‘रेड ही रेड’; FDA के निशाने पर सुपारी माफिया, तंबाकू पर भी बड़ी कार्रवाई

बच्चों के लिए बनेंगे साहसिक खेल और नये आकर्षण

अदालत ने अधिवक्ता जेमिनी कासट और सार्वजनिक निर्माण कार्य विभाग के इंजीनियरों को बालोद्यान का दौरा करने और एक ठोस विकास योजना तैयार करने का निर्देश दिया है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य यहां आने वाले पर्यटकों और विशेषकर बच्चों के मनोरंजन के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। वन विभाग के अनुसार बच्चों के लिए उद्यान में साहसिक खेलों का निर्माण किया जाएगा और नये खिलौने भी लगाए जाएंगे।

Nagpur seminary hills vanbala toy train restart high court order

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 22, 2026 | 03:37 PM

Topics:  

  • High Court
  • Maharashtra
  • Nagpur
  • Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.