नागपुर पौधारोपण, 10 लाख पौधे, नितिन गडकरी, हरित अभियान,(सोर्सः नवभारत फाइल फोटो) 
नागपुर

नागपुर में विभागों के बीच तालमेल के लिए बनेगा विशेष पोर्टल; सड़कों की अंधाधुंध खुदाई पर आयुक्त के सख्त निर्देश

Nagpur Tree Plantation: नागपुर में जनभागीदारी से 10 लाख पौधे लगाने का महासंकल्प लिया गया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नेतृत्व में विभिन्न सरकारी एजेंसियां मिलकर हरित अभियान चलाएंगी।

अंकिता पटेल

Nagpur Tree Plantation Drive Nitin Gadkari: नागपुर स्वस्थ जीवन और पर्यावरण के अनुकूल वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शहर और जिले में जनभागीदारी के माध्यम से 10 लाख पौधे लगाने का 'महासंकल्प' लिया गया।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और महापौर नीता ठाकरे के नेतृत्व में पौधारोपण महाभियान को पूरा किया जाएगा। इस महाभियान की रूपरेखा तय करने के लिए कविवर्य सुरेश भट सभागृह में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह अभियान महानगर पालिका, प्रन्यास, जिलाधिकारी कार्यालय, जिला परिषद और ग्रीन फाउंडेशन की एक संयुक्त पहल है।

ग्रीन कवर की होगी जांच

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सभी नागरिकों को शुद्ध और स्वच्छ हवा मिल सके, इसके लिए आगामी 1 से 30 अगस्त के बीच यह पौधारोपण अभियान बड़े पैमाने पर चलाया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि केवल पौधे लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि अभियान के बाद यह भी जांचा जाएगा कि शहर के हरित आवरण (ग्रीन कवर) में वास्तव में कितनी वृद्धि हुई है।

गडकरी ने पर्यावरण संरक्षण को एक 'जन आंदोलन' का रूप देने पर जोर दिया और सभी नगरसेवकों, स्कूलों, कॉलेजों के प्राचायों, शिक्षकों और पुलिस कर्मियों से इसमें सक्रिय भागीदारी दर्ज कराने का आह्वान किया।

नागपुर बनेगा देश का सबसे सुंदर और पर्यावरणपूरक शहर

महापौर नीता ठाकरे ने इस दिन को नागपुर के इतिहास में एक 'नई हरित क्रांति' की शुरुआत बताया। उन्होंने कहा कि हमारा नागपुर केवल महाराष्ट्र की उपराजधानी नहीं है, बल्कि हम इसे पूरे देश का एक आदर्श, सबसे सुंदर और पर्यावरण के अनुकूल शहर बनाने के लिए यह ऐतिहासिक कदम उठा रहे हैं। महापौर ने गर्व के साथ बताया कि अकेले महानगर पालिका क्षेत्र में 5 लाख पौधे लगाने का एक अत्यंत महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

तकनीकी सहायता और प्रदूषण से मुक्ति का विजन

पूर्व महापौर दयाशंकर तिवारी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री गडकरी जल, ध्वनि और वायु प्रदूषण को जड़ से खत्म करने के लिए संकल्पबद्ध हैं और उनके मार्गदर्शन में पिछले कुछ वर्षों में पर्यावरण संरक्षण के कई बेहतरीन काम हुए हैं।

वहीं ग्रीन फाउंडेशन के प्रमुख डॉ. सतीश वटे ने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण के लिए नागपुर को और अधिक हरा-भरा बनाने की सख्त जरूरत है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मनपा के इस अभियान में ग्रीन फाउंडेशन द्वारा पूर्ण तकनीकी सहायता प्रदान की जाएगी। इसके अलावा पौधों की सुरक्षा के लिए 'मॉयल' कंपनी की ओर से लोहे के ट्री-गार्ड (कठघरे) भी दिए जाएंगे।

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं