Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘मिशन 100 डे’ के तहत अतिक्रमण पर जीरो टॉलरेंस; आयुक्त ने अवैध निर्माणों पर तुरंत तोड़ू कार्रवाई के आदेश

Nagpur NMC Mission 100 Days: मनपा आयुक्त डॉ. विपिन इटनकर ने 'मिशन 100 डे' के तहत अतिक्रमण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सोमवार तक फेरीवालों के लिए वैकल्पिक जगह खोजने का लक्ष्य रखा गया है।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: May 15, 2026 | 10:59 AM

नागपुर 'मिशन 100 डे' अतिक्रमण (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nagpur NMC Mission 100 Days Illegal Construction: नागपुर शहर के फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त कर पैदल चलने वालों के लिए सुरक्षित मार्ग बनाने और शहरी अनुशासन स्थापित करने के उद्देश्य से महानगर पालिका द्वारा ‘मिशन 100 डे’ अभियान जोरों पर चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को मनपा मुख्यालय में मनपा आयुक्त डॉ. विपिन इटनकर की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें अतिक्रमण के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने के निर्देश दिए गए। चर्चा के दौरान मनपा आयुक्त ने कहा कि जिस तरह से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को गति देना है, उसी तरह से इन हॉकर्स को सटीक जगह बैठाने के लिए विकल्प खोजना भी जरूरी है।

अवैध निर्माणों पर तुरंत करें तोड़ कार्रवाई

समीक्षा बैठक के दौरान आयुक्त डॉ. इटनकर ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि अतिक्रमणकारी खुद ही अपना अतिक्रमण हटा लें अन्यथा मनपा द्वारा कार्रवाई को और अधिक तीव्र किया जाएगा। उन्होंने साफ किया कि किसी भी परिस्थिति में अतिक्रमणकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।

इसके साथ ही एमआरटीपी कानून के तहत जिन अवैध निर्माणों को पहले ही नोटिस जारी किए जा चुके हैं, उन पर तुरंत तोडू कार्रवाई करने के कड़े आदेश दिए गए। सिटी को पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए मनपा अकेले काम नहीं कर रही है। ‘मिशन 100 डे’ के अंतर्गत मनपा, जिलाधिकारी कार्यालय, पुलिस विभाग, प्रन्यास (NIT), भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और लोक निर्माण विभाग (PWD) के आपसी समन्वय से यह वृहद कार्य किया जा रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर में ईंधन बचत की अपील का असर, महावितरण ने अपनाए ई-वाहन; जेडपी कर्मी करेंगे बस-मेट्रो सफर

नागपुर: डागा अस्पताल के NICU में लगी आग, स्वास्थ्य कर्मियों की मुस्तैदी से बचाई गई 38 नवजात शिशुओं की जान

नागपुर: शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने पत्थर से सिर कुचलकर की युवक की हत्या, दोनों आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र में कनेक्टिविटी को मिली रफ्तार: विदर्भ के 4 नए एक्सप्रेसवे को मंजूरी, 51,906 करोड़ होंगे खर्च

ये भी पढ़ें :- नागपुर में ईंधन बचत की अपील का असर, महावितरण ने अपनाए ई-वाहन; जेडपी कर्मी करेंगे बस-मेट्रो सफर

फेरीवालों के लिए सोमवार तक वैकल्पिक जगह

बैठक में अवैध होर्डिंग्स और विभिन्न सड़कों पर किए गए कब्जों पर भी विस्तृत चर्चा हुई। अनधिकृत फेरीवालों पर शिकंजा कसने के साथ-साथ अधिकृत फेरीवालों के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराने का काम आगामी सोमवार तक पूरा करने के निर्देश दिए गए। आयुक्त ने मनपा की पार्किंग के लिए आरक्षित जगहों के इस्तेमाल पर भी सवाल उठाए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागपुर शहर में मनपा की पार्किंग की जगहों का असल में किस काम के लिए उपयोग हो रहा है, इसकी तुरंत जांच की जाए। बैठक में उपायुक्त मंगेश खवले ने अब तक की गई कार्रवाई की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक में अतिरिक्त आयुक्त मिलिंद मेश्राम, गणेश राठौड़, अशोक गराटे, कई सहायक आयुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात) महेशकुमार ठाकुर और पीएमसी के अधिकारी आभासी (वर्चुअल) रूप से उपस्थित थे।

Nagpur nmc mission 100 days encroachment drive vipin itankar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 15, 2026 | 10:59 AM

Topics:  

  • Constructions
  • Maharashtra News
  • Nagpur News
  • NMC

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.